चूरमा लड्डू माइक्रोवेव में - Churma Ladoo Recipe in Microwave

📅 3 नवंबर 2015 👁 2.1 लाख बार देखी गई 💬 22 कमेंट ★ 3.7 (3690)


राजस्थानी चूरमा लड्डू जितने अच्छे पारम्परिक तरीके से बनते हैं लगभग वैसे ही चूरमा लड्डू माइक्रोवेव में भी बनाये जा सकते हैं. जब भी कम मात्रा में लेकिन जल्दी ही चूरमा लड्डू बनाने हों तो माइक्रोवेव में चूरमा लड्डू बनाना मत भूलिये.

Read - Churma Ladoo Recipe in Microwave In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rajasthani Churma Laddu

  • गेहूँ का आटा - 1/2 कप (75 ग्राम)
  • सूजी - 1/2 कप (75 ग्राम)
  • बेसन - 1/2 कप (50 ग्राम)
  • देसी घी - 1/2 कप (125 ग्राम)
  • चीनी - 3/4 कप (200 ग्राम)
  • दूध - 1/2 कप
  • काजू - 10-12
  • बादाम - 10-12
  • इलायची पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच

विधि - How to make Churma Laddu in Microwave

राजस्थानी चूरमा लड्डू को माइक्रोवेव में बनाने के लिए सबसे पहले आप माइक्रोवेव सेफ प्याला लीजिए.
प्याले में आटा, सूजी, बेसन, घी, चीनी और दूध डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिलने तक मिला लीजिए.
मिश्रण को 3 मिनिट के लिए माइक्रोवेव कर लीजिए.

काजू और बादाम को बारीक काट कर तैयार कर लीजिए.

3 मिनिट बाद मिश्रण को माइक्रोवेव से निकालिये, अच्छे से चला दीजिए. अब फिर से मिश्रण के प्याले को 3 मिनिट के लिए माइक्रोवेव कीजिए. 3 मिनिट हो जाने पर मिश्रण को माइक्रोवेव से बाहर निकाल कर एक बार पुन: चला दीजिए आप देखेंगे की मिश्रण का कलर भी हल्का सा चेंज हो रहा होगा और खुशबु भी आ रही होगी. अब फिर से प्याले को 2 मिनिट के लिए माइक्रोवेव करें और 2 मिनिट बाद इसे निकाल कर अच्छे से चला लीजिए.

इसके बाद मिश्रण को 1 मिनिट माइक्रोवेव कीजिये, और प्याला माइक्रोवेव से निकाल कर, मिश्रण को चलाइये, इस तरह 1-2 बार कर लीजिये, जब तक की मिश्रण अच्छे से गोल्डन ब्राउन हो जाए और इसमें से महक आने लगे.

मिश्रण के भुन जाने पर इसमें कटे हुए काजू बादाम डालकर मिक्स कीजिए और फिर से 1 मिनिट के लिए मिश्रण को माइक्रोवेव कर लीजिए.

चूरमा लड्डू बनाने के लिए मिश्रण तैयार है. अब मिश्रण में से थोड़ा सा मिश्रण निकालें और दोनो हाथों से दबा कर उसे गोल लड्डू का आकार दीजिए.

यदि मिश्रण से लड्डू नहीं बन पा रहे हों, मिश्रण सूखा लग रहा हो तो मिश्रण में 2 -3 बड़ी चम्मच दूध और 2-3 बड़ी चम्मच घी डालकर मिला दीजिए. उसके बाद लड्डू बना लीजिये. इसी तरह से सारे मिश्रण से लड्डू तैयार कर के प्लेट में रखते जाएं. इतने मिश्रण से लगभग 17 लड्डू बनकर के तैयार हो जाते हैं. स्वादिष्ट चूरमा लड्डू बनकर तैयार हैं. चूरमा लड्डू को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और 10 - 12 दिनों तक खाते रहिये. 

सुझाव:

  • मिश्रण को एक बार में ज्यादा देर तक माइक्रोवेव न करें, मिश्रण जल सकता है.
  • 11-12 लड्डू बनाने के लिये
  • समय - 50 मिनिट

Churma Ladoo Recipe in Microwave - How to make Churma Laddu

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.7 / 5 (3690 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (22)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

अनुराधा सिंह
क्या हम इसे गुड़ से बना सकते हैं और गुड़ कितनी मात्रा में ले सकते हैं ?

निशा: अनुराधा जी, हां, आप इसे गुड़ से बना सकते है. चीनी के बराबर या उससे थोड़ा सा अधिक मात्रा में गुड़ ले सकते हैं.
artigupta
Thank you nisha mam

निशा: आरती जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Mini khandelwal
How to make gulab churma..pls help
Geeta
Can you plz teach us how to use the microwave
निशा: जी हां मैं इसे करने की कोशिश करती हूँ.
babalu
Kon kon se bartn phayoh me aate hi microwave
Bhumika
Nisha ji churma oven me kaunse moad me banega
निशा: भूमिका जी, ये लड्डू माइक्रोवेव मोड पर ही बनाये हैं.
Satosh koul
V.nice nd easy please tell me how we can make momoes in microvave
anju sharma kota raj .
agar laddu khane ka man kar raha ho or laits chali jaye to bachacho ke khane ka maja hi kharab ho jata hai is liye ese gesh par hio banana adhik bhahtar manti hu aapki kya ray hai
निशा: अंजू जी आप इसे गैस पर ही बनायें, रेसिपी वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है.
anju
agar ham ise gesh par banana chahe to
निशा: अंजू जी, चूरमा लड्डू गैस पर वेबसाइट और मेरे चैनल पर रेसिपी रेसिपी उपलब्ध है उसे आप देख सकते हैं.
anita
Microwave chalane k liye jankari chaiye.
निशा: अनीता जी, माइक्रोवेव घर में आ जाय, उनका इंजीनियर आपको उसके बारे में बताने आता है, और आप उसे अपने से ही चलाना सीख जायेंगी.
preeti
maam microwave temprature kitna rakhna hai
निशा: प्रीती जी, हमने इसे अधिकतम तापमान पर ही बनाया है.
anuchopra
very nice,very tasty,very easy recipe

निशा: अनू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
hemraj
Bahut acha taste aya

निशा: हेमराज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
vibha verma
is these laddo's prepared without microwave

निशा: विभा जी, बिलकुल आप इसे माइक्रोवेव के बिना भी बना सकते हैं.
p.sreenivas
omshanti nisha ji aapke sabhi recipes bahut easy lagti hain very nice,very tasty and very easy recipe
thank you very much nisha ji
om shanti

निशा: श्रीनिवास जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Kulbir Kaur
M'm Main ye laddu banae mere bete ko bahut pasand aae. thanx for recipe.
Madam, is churma laddu ko summers main bhi kha sakte hain.
निशा: कुलबीर जी हां अवश्य खाया जा सकता है.
Divya
Aata suji besan kis quantity me dalna h...??????
निशा: दिव्या जी, ये तीनों आटे हमने 1/2 कप से बराबर नाप कर लिये हैं. गाम में 75 ग्राम आटा और 75 ग्राम सूजी और 50 ग्राम बेसन है, ये सारी माप रेसिपी में दी हुई हैं.
sunita
Namaste Nishaji,
I like your recipes very much.even i try them.Can we use butter instead of ghee.Please give me reply because i like churma ladoo and i want to try it.

निशा: सुनीता जी, आप बटर भी यूज कर सकती हैं.
pushpa bisht
nisha ji aapke sabhi recipes bahut easy lagti hain... kyonki aap samjhati aise hai na... bahut achha lagta hai...

निशा: पुष्पा जी, बहुत बहुत धन्यवाद आपका.
Shweta Verma
Can I make in the same way on gas with same amount of ingredients. Or there is some alteration.

निशा: श्वेता जी आप बिलकुल इन्हें गैस पर भी बना सकती हैं.
Gurdeep kaur
nisha ji please aap momos microwave mi kayse banaye
gurdeep kaur
very nice,very tasty and very easy recipe
thank you very much nisha ji

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.