कटहल फ्राइ - Raw jackfruit Fry - Kathal Fry

क्या आप कटहल (Jackfruit ) की सब्ज़ी पसंद करते हैं? मुझे कटहल की सब्जी बहुत अच्छी लगती है, लेकिन कटहल को काटने में ही थोड़ी दिक्कत होती है पर इसे बनाना बड़ा आसान है.
कटहल की सब्जी को कच्चा ही छोंक कर या उबाल कर दोंनों तरीके से बनाया जाता है, लेकिन हम आज कटहल की सब्जी कच्चा ही छोंक कर बनायेंगे.
आईये कटहल की सब्ज़ी (katahal ki Sabzi) बनायें
Read - Raw jackfruit Fry - Kathal Fry Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kathal Recipe
- कटहल - 250 ग्राम
- तेल - 2 टेबल स्पून
- हींग - 1-2 पिंच
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
- हरी मिर्च -1- 2 ( बारीक कटी हुई )
- अदरक -1 इंच लम्बा टुकड़ा ( बारीक कटा हुआ )
- लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- हरा धनियां - एक टेबिल स्पून ( बारीक कटा हुआ )
विधि - How to make Kathal Recipe
कटहल बाजार से लाते समय सब्जी वाले से उसका मोटा छिलका अवश्य उतरवा लीजिये. कटहल को काटने से पहले अपने हाथों पर थोड़ा सा तेल लगा लीजिये. कटहल को धो कर बारीक काट लीजिये. अगर कटहल में पके हुये बीज हैं, तो बीजों का छिलका छीलकर उन्हैं भी काट लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें. गरम तेल में हींग और जीरा डाल दें. जीरा भूनने के बाद, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर और कतरे हरी मिर्च, अदरक डाल दीजिये. मसाले को चमचे से चलायें और अब इस मसाले में कटहल, नमक, लाल मिर्च डाल कर कटहल को चमचे से चला चला कर 2-3 मिनिट तक भूनिये. 3-4 टेबल स्पून पानी (आधा कप पानी)डाल कर सब्जी को ढक कर धीमी गैस पर पकने दें.
7-8 मिनिट बाद सब्जी को खोल कर देखें और चमचे से चलादें, अगर आप महसूस करें कि सब्जी में पानी कम हो रहा है, तो 1-2 टेबिल स्पून पानी डाल दें और ढक कर धीमी गैस पर 5 - 6 मिनिट तक पकाने दें. अब सब्जी को खोलकर देखें कटहल के टुकड़े नरम हो गये हैं. सब्जी में अमचूर पाउडर और गरम मसाला डाल कर अच्छी तरह मिला दें. आपकी कटहल की सब्जी तैयार है .
कटहल की सब्जी (Jackfruit fry) को प्याले में निकाल लीजिये और हरा धनियां ऊपर से डालकर सजाइये. गरमा गरम कटहल की सब्जी परांठे, चपाती या नान के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव: अगर आप प्याज लहसन पसन्द करते हैं, तब एक प्याज और 3-4 लहसन की कली को छील कर बारीक काट कर, हींग जीरा भूनने के बाद, डालें और प्याज को पारदर्शक होने तक भून लीजिये, और अब सारी चीजें उपरोक्त क्रम में डालते हुये सब्जी बना लीजिये.
कमेंट (137)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: श्वेता जी, अगर साबूत कटहल को गरम कपड़ा लपेट कर गरम जगह में रख दें तो ये 48 घंटे में पक जाता है और आप बाजार से भी पका कटहल ले सकते है.
निशा: स्वाति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुमंत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा:रानी जी हां मैं बनाने की कोशिश करूंगी.
I love kathal do pyja as mausi cook can you please share me kathal do pyja recipe .
thanks
निशा: आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रिया जी, धन्यवाद.
निशा: शिवा जी, आप इसे बिना हींग के भी बना सकते हैं. लेकिन हींग पाचन में मदद करती है और स्वाद भी बढ़ाती है.
निशा: सुमी जी, ये सब्जीे आप खा सकते हैं.
निशा: बुशरा जी, कटहल आपको सब्जी मंडी में आसानी से मिल जाएगा.
निशा: संदीप जी, कटहल कड़वा नही होता, लेकिन इसका स्वाद अलग होता है. अगर कटहल अच्छा न हो, तो कड़वा लग सकता है.
निशा: नियाहत जी, धन्यवाद.
I shallow fried it and put in gravy, did not pressure cook it.
Both times it was awfully bitter.
Please tell me what I'm doing wrong.
Does kathal need to be deep fried or pressure cooked to inactivate any enzymes which make the sabzi bitter?
Thanks for your reply.
Your recipes are fantastic.
निशा: आप चाहें कटहल को फ्राई करें या कुकर में उबाल कर बनाएं ये कड़वा नहीं बनता है.
निशा: हर्ष जी, धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्राची जी, आपको भी धन्यवाद.