कटहल फ्राइ - Raw jackfruit Fry - Kathal Fry

क्या आप कटहल (Jackfruit ) की सब्ज़ी पसंद करते हैं? मुझे कटहल की सब्जी बहुत अच्छी लगती है, लेकिन कटहल को काटने में ही थोड़ी दिक्कत होती है पर इसे बनाना बड़ा आसान है.
कटहल की सब्जी को कच्चा ही छोंक कर या उबाल कर दोंनों तरीके से बनाया जाता है, लेकिन हम आज कटहल की सब्जी कच्चा ही छोंक कर बनायेंगे.
आईये कटहल की सब्ज़ी (katahal ki Sabzi) बनायें
Read - Raw jackfruit Fry - Kathal Fry Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kathal Recipe
- कटहल - 250 ग्राम
- तेल - 2 टेबल स्पून
- हींग - 1-2 पिंच
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
- हरी मिर्च -1- 2 ( बारीक कटी हुई )
- अदरक -1 इंच लम्बा टुकड़ा ( बारीक कटा हुआ )
- लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- हरा धनियां - एक टेबिल स्पून ( बारीक कटा हुआ )
विधि - How to make Kathal Recipe
कटहल बाजार से लाते समय सब्जी वाले से उसका मोटा छिलका अवश्य उतरवा लीजिये. कटहल को काटने से पहले अपने हाथों पर थोड़ा सा तेल लगा लीजिये. कटहल को धो कर बारीक काट लीजिये. अगर कटहल में पके हुये बीज हैं, तो बीजों का छिलका छीलकर उन्हैं भी काट लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें. गरम तेल में हींग और जीरा डाल दें. जीरा भूनने के बाद, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर और कतरे हरी मिर्च, अदरक डाल दीजिये. मसाले को चमचे से चलायें और अब इस मसाले में कटहल, नमक, लाल मिर्च डाल कर कटहल को चमचे से चला चला कर 2-3 मिनिट तक भूनिये. 3-4 टेबल स्पून पानी (आधा कप पानी)डाल कर सब्जी को ढक कर धीमी गैस पर पकने दें.
7-8 मिनिट बाद सब्जी को खोल कर देखें और चमचे से चलादें, अगर आप महसूस करें कि सब्जी में पानी कम हो रहा है, तो 1-2 टेबिल स्पून पानी डाल दें और ढक कर धीमी गैस पर 5 - 6 मिनिट तक पकाने दें. अब सब्जी को खोलकर देखें कटहल के टुकड़े नरम हो गये हैं. सब्जी में अमचूर पाउडर और गरम मसाला डाल कर अच्छी तरह मिला दें. आपकी कटहल की सब्जी तैयार है .
कटहल की सब्जी (Jackfruit fry) को प्याले में निकाल लीजिये और हरा धनियां ऊपर से डालकर सजाइये. गरमा गरम कटहल की सब्जी परांठे, चपाती या नान के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव: अगर आप प्याज लहसन पसन्द करते हैं, तब एक प्याज और 3-4 लहसन की कली को छील कर बारीक काट कर, हींग जीरा भूनने के बाद, डालें और प्याज को पारदर्शक होने तक भून लीजिये, और अब सारी चीजें उपरोक्त क्रम में डालते हुये सब्जी बना लीजिये.
कमेंट (137)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: गनेश जी, इसे आप ग्रेवी वाली भी बना सकते हैं.
निशा: रामचंद्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूजा जी, आप इसे तल करके भी बना सकती हैं.
निशा: ज्योती जी, ग्रेवी के लिए टमाटर, क्रीम, काजू या जो चाहें उससे बना सकती हैं.
निशा: आप मेरी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर जाकर नई नई रैसिपी देख सकती हैं.
निशा: अविनाश जी, आप इसमें नीबू या टमाटर का उपयोग कर सकते हैं
निश: श्वेता जी, सब्जी को धीमी आंच पर पकाएं चाहें तो थोडा़ सा पानी डाल दीजिए जिससे वह अच्छे से गल जाए.
निशा: नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कटहल अधिक पका होने पर मीठा हो जाता है, इसलिए कटहल खरीदते समय ध्यान रखें की वो अधिक पका न हो.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
apki paneer ki sabji ne to kamaal hi kar diya mere test me bure marks aaye aur maine yeh bana di phir to bhai no daat ya maar
Jack fruit ki sbji kitne time me ache se ban jati h
nisha ji! NAMASTE, YOU ARE AN ENCYCLOPEDIA OF COOKING. KINDLY LET US KNOW AS TO HOW TO PRESERVE THE GOLDEN COLOUR OF KATKAL PIECES THROUGH THE PROCESS OF FRYING AS FRYING MAKES LOSE COLOR INTO DEEP BROWN WHICH LOOKS NOT SO NICE AS EXPECTED.
..... n it was very testy..... thnks for recepi.....☺
निशा: निशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
i like your site so your my favorite one your all the recipes are very good and easy to cooking
bt i can always do that bt not change diffrent test..
okk
thanx.
निशा: रिचा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.