कटहल फ्राइ - Raw jackfruit Fry - Kathal Fry

📅 6 जनवरी 2008 👁 9.6 लाख बार देखी गई 💬 137 कमेंट ★ 3.0 (13303)

Kathal Recipe
क्या आप कटहल (Jackfruit ) की सब्ज़ी पसंद करते हैं? मुझे कटहल की सब्जी बहुत अच्छी लगती है, लेकिन कटहल को काटने में ही थोड़ी दिक्कत होती है पर इसे बनाना बड़ा आसान है.

कटहल की सब्जी को कच्चा ही छोंक कर या उबाल कर दोंनों तरीके से बनाया जाता है, लेकिन हम आज कटहल की सब्जी कच्चा ही छोंक कर बनायेंगे.

आईये कटहल की सब्ज़ी (katahal ki Sabzi) बनायें

Read - Raw jackfruit Fry - Kathal Fry Recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kathal Recipe

  • कटहल - 250 ग्राम
  • तेल - 2 टेबल स्पून
  • हींग - 1-2 पिंच
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च -1- 2 ( बारीक कटी हुई )
  • अदरक -1 इंच लम्बा टुकड़ा ( बारीक कटा हुआ )
  • लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • अमचूर पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार
  • गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
  • हरा धनियां - एक टेबिल स्पून ( बारीक कटा हुआ )

विधि - How to make Kathal Recipe

कटहल बाजार से लाते समय सब्जी वाले से उसका मोटा छिलका अवश्य उतरवा लीजिये. कटहल को काटने से पहले अपने हाथों पर थोड़ा सा तेल लगा लीजिये. कटहल को धो कर बारीक काट लीजिये. अगर कटहल में पके हुये बीज हैं, तो बीजों का छिलका छीलकर उन्हैं भी काट लीजिये.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें. गरम तेल में हींग और जीरा डाल दें. जीरा भूनने के बाद, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर और कतरे हरी मिर्च, अदरक डाल दीजिये. मसाले को चमचे से चलायें और अब इस मसाले में कटहल, नमक, लाल मिर्च डाल कर कटहल को चमचे से चला चला कर 2-3 मिनिट तक भूनिये. 3-4 टेबल स्पून पानी (आधा कप पानी)डाल कर सब्जी को ढक कर धीमी गैस पर पकने दें.

7-8 मिनिट बाद सब्जी को खोल कर देखें और चमचे से चलादें, अगर आप महसूस करें कि सब्जी में पानी कम हो रहा है, तो 1-2 टेबिल स्पून पानी डाल दें और ढक कर धीमी गैस पर 5 - 6 मिनिट तक पकाने दें. अब सब्जी को खोलकर देखें कटहल के टुकड़े नरम हो गये हैं. सब्जी में अमचूर पाउडर और गरम मसाला डाल कर अच्छी तरह मिला दें. आपकी कटहल की सब्जी तैयार है .

कटहल की सब्जी (Jackfruit fry) को प्याले में निकाल लीजिये और हरा धनियां ऊपर से डालकर सजाइये. गरमा गरम कटहल की सब्जी परांठे, चपाती या नान के साथ परोसिये और खाइये.

सुझाव: अगर आप प्याज लहसन पसन्द करते हैं, तब एक प्याज और 3-4 लहसन की कली को छील कर बारीक काट कर, हींग जीरा भूनने के बाद, डालें और प्याज को पारदर्शक होने तक भून लीजिये, और अब सारी चीजें उपरोक्त क्रम में डालते हुये सब्जी बना लीजिये.

Raw jackfruit Fry - Kathal Fry Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.0 / 5 (13303 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (137)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

saaya
it"s very nice nisaji
neha
kathal ki sabji me pyaaz tamatar nhi dalenge ?
Nidhi
Earlier, I don't like it. But now i m trying to cook it just because my Rajj likes it more. this is his faviourate dish.
Nidhi
Amazing recipe.........I was looking for it from a long time,I like this sabji very very much.
mina
this is a good dry recpe.Can you also tell how to make resadar katahal not kofta.
mina.
निशा मधुलिका
निशा: अनु, हरी मिर्च और अदरक सब्जी में मसाले के साथ ही डालने हैं.
Anuradha
Nishamadhulika
I had some confusion on when to use the ginger and hari mirch you mentioned in the ingredients. I fried them separately and mixed them in at the end. Tasted very good but please do let us know the exact procedure. Thanks for a great recipe! Anuradha