कटहल फ्राइ - Raw jackfruit Fry - Kathal Fry

क्या आप कटहल (Jackfruit ) की सब्ज़ी पसंद करते हैं? मुझे कटहल की सब्जी बहुत अच्छी लगती है, लेकिन कटहल को काटने में ही थोड़ी दिक्कत होती है पर इसे बनाना बड़ा आसान है.
कटहल की सब्जी को कच्चा ही छोंक कर या उबाल कर दोंनों तरीके से बनाया जाता है, लेकिन हम आज कटहल की सब्जी कच्चा ही छोंक कर बनायेंगे.
आईये कटहल की सब्ज़ी (katahal ki Sabzi) बनायें
Read - Raw jackfruit Fry - Kathal Fry Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kathal Recipe
- कटहल - 250 ग्राम
- तेल - 2 टेबल स्पून
- हींग - 1-2 पिंच
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
- हरी मिर्च -1- 2 ( बारीक कटी हुई )
- अदरक -1 इंच लम्बा टुकड़ा ( बारीक कटा हुआ )
- लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- हरा धनियां - एक टेबिल स्पून ( बारीक कटा हुआ )
विधि - How to make Kathal Recipe
कटहल बाजार से लाते समय सब्जी वाले से उसका मोटा छिलका अवश्य उतरवा लीजिये. कटहल को काटने से पहले अपने हाथों पर थोड़ा सा तेल लगा लीजिये. कटहल को धो कर बारीक काट लीजिये. अगर कटहल में पके हुये बीज हैं, तो बीजों का छिलका छीलकर उन्हैं भी काट लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें. गरम तेल में हींग और जीरा डाल दें. जीरा भूनने के बाद, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर और कतरे हरी मिर्च, अदरक डाल दीजिये. मसाले को चमचे से चलायें और अब इस मसाले में कटहल, नमक, लाल मिर्च डाल कर कटहल को चमचे से चला चला कर 2-3 मिनिट तक भूनिये. 3-4 टेबल स्पून पानी (आधा कप पानी)डाल कर सब्जी को ढक कर धीमी गैस पर पकने दें.
7-8 मिनिट बाद सब्जी को खोल कर देखें और चमचे से चलादें, अगर आप महसूस करें कि सब्जी में पानी कम हो रहा है, तो 1-2 टेबिल स्पून पानी डाल दें और ढक कर धीमी गैस पर 5 - 6 मिनिट तक पकाने दें. अब सब्जी को खोलकर देखें कटहल के टुकड़े नरम हो गये हैं. सब्जी में अमचूर पाउडर और गरम मसाला डाल कर अच्छी तरह मिला दें. आपकी कटहल की सब्जी तैयार है .
कटहल की सब्जी (Jackfruit fry) को प्याले में निकाल लीजिये और हरा धनियां ऊपर से डालकर सजाइये. गरमा गरम कटहल की सब्जी परांठे, चपाती या नान के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव: अगर आप प्याज लहसन पसन्द करते हैं, तब एक प्याज और 3-4 लहसन की कली को छील कर बारीक काट कर, हींग जीरा भूनने के बाद, डालें और प्याज को पारदर्शक होने तक भून लीजिये, और अब सारी चीजें उपरोक्त क्रम में डालते हुये सब्जी बना लीजिये.
कमेंट (137)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: हरप्रीति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रितु, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राजन, बहुत बहुत प्यार और धन्यवाद.
निशा: शमशेद जी इसे बिना तले ही बनाया है.
निशा: प्रियंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thank you so much for providing such a delicious recipe for kathal. My Mom made Kathal for the first time in her life (she is 70+), and it came out perfect gift for my dad's birthday occasion.
Looking forward to more recipes from you always...
निशा: अजय जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
thank you so much mam
निशा: अनु, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जयश्री, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीतू जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मुनीष जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
Nisha: Thanks and welcome Monika
निशा: नीरज, मसाले को भूनना होता है, धीमी गैस पर आप सूखा मसाला डालें और भून लीजिये, अगर आपको एसा लगता है कि मसाला जल सकता है, तो मसाले को भिगो कर या मसाला तेल में डालने के बाद उसमें थोड़ा सा पानी डाल सकते हैं.
kya inner thick layer should be remove.
kya mujhe market se paka hua kathal lena cheye
निशा: रोहिनी, कटहल कच्चा ही अच्छा बनता है, काटे वाला मोटा छिलका निकाला जाता है, आपने सही तो किया है, ग्रीन छिलका ही हटाते हैं, प्लीज आप रैसिपी देखकर, वीडियो भी देख लीजिये, फिर से ट्राई कीजिये, आप अच्छा कटहल बना लेंगी.
plz reply
निशा: रोहिनी,कटहल की सब्जी बिटर नहीं बनती, उसके ऊपर से मोटा छिलका उतारिये और बीज पर से छिलका निकाल दीजिये, सब्जी अच्छी बनती है, प्लीज ट्राई अगेन.
निशा: ऊषा जी, सरसों के तेल में सब्जी बहुत अच्छी बनेगी.
निशा: रवीन्द्र, कटहल की सब्जी बनाने की रैसिपी वेबसाइट है, सर्च बटन पर कटहल की सब्जी लिखकर रेसिपी को सर्च कर सकते हैं.
kya hm isme pyazz aur taamtar dal kr bn skte h...????
fry kar ke kaise banana ha nahi bataya aapne
निशा: गजेन्द्र, रैसिपी कटहल फ्राई ही तो बनाया गया है.