वर्मिसेली आम की खीर - Mango Vermicelli Kheer Recipes - Mango Seviyan recipes

📅 11 अगस्त 2015 👁 2.2 लाख बार देखी गई 💬 12 कमेंट ★ 3.3 (3612)


सिवईयों को आम के पल्प को मिलाकर बनाई हुई सिवईयों की खीर खाने के बाद डेजर्ट के रूप में परोसी जा सकती है. आम के मौसम में तो इसे बनाना कतई नहीं भूलियेगा.

Read - Mango Vermicelli Kheer Recipes - Mango Seviyan recipes

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mango Vermicelli Kheer

  • आम - 1 (300 ग्राम)
  • सिवइयां (Vermicelli) - ½ कप (50 ग्राम)
  • चीनी - ¼ कप (50 ग्राम)
  • काजू - 5-6
  • पिस्ते - 10-12
  • बादाम - 4
  • इलायची - 4
  • दूध - 500 मिलीलीटर
  • घी - 1 टेबल स्पून

विधि - How to make mango Semiya Payasam

दूध को गैस पर उबलने के लिए रख दीजिए और दूसरे चूल्हे पर पैन में 1 टेबल स्पून घी डाल कर गरम कीजिये. घी में सिवइयां (Vermicelli) डाल कर चमचे से चलाते हुये, धीमी आग पर, ब्राउन होने तक भूनिये. गैस बन्द कर दीजिये. दूध में उबाल आने पर सिवइयां को दूध में डाल कर मिलाइये और फिर से उबाल आने तक चलाते रहिये

दूध में अच्छी तरह उबाल आने पर गैस को धीमा कर दीजिए और थोड़ी थोड़ी देर में चलाते रहिये, जब तक वरमीसैली नरम होती है, ड्राई फ्रूट और आम काट कर तैयार कर लीजिये.

काजू-बादाम को छोटे-छोटे टुकड़ो में काट कर तैयार कर लीजिए. पिस्ते को लम्बाई में पतला-पतला काट लीजिए. इलायची का पाउडर बना लीजिए.


आम को छीलकर इसे बारीक काट कर तैयार कर लीजिए.

सिवइयां नरम हो जाएं और चमचे से गिराने पर दूध के साथ गिरने लगे, तो इसमें चीनी, काट कर रखे काजू-बादाम-पिस्ते और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला दीजिए, और खीर को 1-2 मिनिट और पका लीजिए.

गैस बन्द कर दीजिये, खीर को थोडा़ ठंडा होने दीजिए. खीर के हल्का सा ठंडा होने पर इसमें बारीक कटा हुआ आम डाल कर मिला दीजिए.

खीर को प्याले में निकाल लीजिए और ऊपर से आम के टुकड़े और काजू-बादाम-पिस्ते डालकर गार्निश कीजिए. वर्मिसेली आम की खीर बनकर तैयार है. आप चाहें तो खीर को अभी खा सकते हैं या फ्रिज में रखकर के ठंडा करके सर्व कर सकते हैं. खीर को फ्रिज में रखकर के 2 दिनों तक खाया जा सकता है.

सुझाव : आम को पल्प के साथ साथ आम के बारीक टुकड़े करके भी इस खीर में मिलाये जा सकते हैं.
3- 4 सदस्यों के लिये
समय - 30 मिनिट

Mango Seviyan recipes - Mango Vermicelli Kheer

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.3 / 5 (3612 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (12)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

sadhana yadav
shadi k pahle mujhe khana banane me koi interest nahi tha...but ek din aise hi google me search krte hue nisha mam ki receipies dikh gayi....ab to mai mam ki recepies dekhkar bahut kuch banane lagi hu....thank you mam...great work.. apke dwara btayi hue sari recepies bahut easy or testy banti hai...maine apke blog se nimbu ka achar, gobhi gajar ka achar,, hari mirch ka achar bahut kuch sikha hai...
NishaMadhulika
साधना जी, आपके इस प्यार और स्नेह के लिए बहुत बहुत धन्यवाद. मुझे जानकर अच्छा लगा की आप इतनी मेहनत और प्यार से रेसिपी बना रही हैं.
RupaAgrawal
Wha new recipe
NishaMadhulika
रुपा जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आप भी इसे बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ शेयर कीजिए.
saurabh
Me jb ghar jauga meri mom ko jarur sekhauga thanks madam

निशा: सौरभ जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
saurabh
Hello madam I am a fine art student in pune muzay khana banana bohot pasnd hi or meni aap ne batai hui mango kheer bamai muzay vo bohot pasnd aai me jb ghar jauga tb meri mokkjarur sekhauga thanks m
निशा: सौरभ जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Rana Nasim
Veryy testy recepi.
And very helpful recepi for beginners.

निशा: राना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Supriya Gupta
Hello mam I am a big fan of u...
Mam your recipe is awesome

निशा: सुप्रिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Rashmi
Hello Nisha jee,
Aapki saari receipies bahut acchi aur easy to make hoti hai.Aapka explain karne ka tareeka toh la-jawaab hain.God bless you Madam
Thank you

निशा: रश्मि जी, बहुत बहुत धन्यवाद
siddiqui farhana
mam namaste mai apke recipe ki zabardast fan hu...aam dudh m dalne k bad dudh fat jayega na to ise thanda dudh karke dale ya garm dudh m hi dale plz bataye

निशा: खीर को थोडा़ ठंडा होने दीजिए. खीर के हल्का सा ठंडा होने पर इसमें बारीक कटा हुआ आम डाल कर मिला दीजिए.
vasu
Hello Nisha mam
many thanks for this recepie
Can i use freshstrawberry or pulp of strawberryinstead of mango

निशा: वसु जी, आप अपने स्वादानुसार फल ले सकते हैं.
Zeenat afreen

hello mam 


bahut achchi recipe hai .


aapki  banai har recipe best hoti hai ...... Thank you 


 


निशा: जीनत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.