तरबूज के छिलके का हलवा - Watermelon Rind Halwa Recipe

गर्मी के मौसम में तरबूज खाईये, इसका रस पीजिये लेकिन इसके छिलके को यूहीं मत फैंक दीजिये. तरबूज के छिलके से सब्जी और मुरब्बा तो बना ही सकते हैं, तरबूज के छिलके का हलवा भी बहुत स्वादिष्ट बनता है.
Read - Watermelon Rind Halwa Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Watermelon Rind Halwa
- तरबूज के छिलके - 600 ग्राम
- खोया - 200 ग्राम
- चीनी - 200 ग्राम
- छोटी इलायची - 5 - 6
- काजू - 20-25
- देसी घी - 2 टेबल स्पून
विधि - How to make Watermelon Rind Halwa
तरबूज के मोटे छिलके को छील लीजिये, डार्क ग्रीन सख्त छिलका छील कर हटा दीजिये, सारे छिलके छील लीजिये
तरबूज के छिलकों को कद्दूकस कर लीजिए. पैन को गैस पर रखें, इसमें 1 चम्मच घी डालकर मेल्ट कर लीजिए. अब इसमें कद्दूकस किए हुए तरबूज के छिलके डालकर ढककर के 5 मिनिट के लिए पका लीजिए.
काजू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिए और इलायची को कूट कर पाउडर बना लीजिए.
छिलकों को चैक कीजिए और चला कर के फिर से 5 मिनिट ढककर के पकने दीजिए और फिर से चैक कीजिए छिलकों को नरम होने तक पकाना है. इन्हें पकने में लगभग 15 मिनिट का समय लग जाता है.
छिलकों को अच्छे से पक जाने पर और पानी समाप्त हो जाने पर इसमें चीनी डाल कर मिक्स कीजिए और धीमी आंच पर ढककर के पकने दीजिए और फिर चैक कीजिए.
चीनी के घुल जाने पर अब हलवे को खुले ही पकाएं ताकी सारा जूस समाप्त हो जाए.

मावा भूनें
एक दूसरे पैन को गैस पर रखें इसमें 1 चम्मच घी डाल दीजिए और घी पिघलने पर मावा डालें, मावा को मीडियम आग पर लगातार चलाते हुए भून लीजिए. मावा का हल्का कलर चेंज होने पर वह भून कर तैयार हो जाता है. गैस बंद कर दीजिए और मावा को थोडा़ सा ठंडा होने दीजिए.
हलवे का जूस सूख जाने पर इसमें भूना हुआ मावा, काजू और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए. गैस धीमी ही रखें, हलवे में मावा के अच्छे से मिक्स हो जाने पर मावा बनकर तैयार है. इसे प्याले में निकाल लीजिए.
हलवे के ऊपर काजू डालकर इसकी गार्निश कीजिए स्वादिष्ट तरबूज के छिलकों का हलवा बनकर तैयार है. तरबूज के छिलके के हलवा को फ्रिज में रखकर 7 दिन तक खाया जा सकता है.
कमेंट (18)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मिनाक्षी जी, आप इसमें दूध या कंडेन्स मिल्क डालकर भी बना सकते हैं.
निशा: नीरजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आप इसे दूध या कंडेन्स मिल्क डालकर भी बना सकते हैं.
निशा: सनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दिक्षा जी,आप इसमें दूध या कंडेन्स मिल्क डालकर भी बना सकते हैं.
aap ki recipe bahut achhi hoti hai
I like nisha mam
निशा: सविता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
i just want to know the details of machine you used for grating watermelon
which will make the process much easier.
looking forward to your reply.
निशा: आयूषी जी, इसे कद्दूकस से मेनुअली कद्दूकस किया जा सकता है, कद्दूकस किसी भी बर्तन वाले के पास आसानी से मिल जाता है और इसे फूड प्रोसेसर से भी आसानी से कद्दूकस किया जा सकता है.
निशा: खुशी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Hello mam aapse hume bhut kuch sikhne ko milta hai aur mai aapka bhut bda fan hu..
निशा: सुरज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mem plz reply kariye
Mem kya aap hame sohan halwa resepi bata sakati ha plz... Reply soon
निशा: क्रितिका जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
aunty kuch to reply kijie pls..........................................pls..............
निशा: अनन्या जी मैं बड़े दुख के साथ कह रही हूँ, ये सब मुझे नहीं आता है.
Thankyou so much aunty ji reply karne ke liye feeling blessed so much...love you
Please aap apni team se puchkar bataiye naa, please aapp puch kar to dekhiye vo log aapko bataenge aap mujhe bata dena...
god bless you aunty :)
निशा: अनन्याजी, मैं कोशिश करूंगी.
aunty ji aap reply kyon nahi kar rhi?
mujhse koi galti hogai to sorry..but aap pls reply to karo..
निशा: अनन्या जी, आपसे कोई गलती नहीं हुई है, अभी मैं बहुत दिन से मैं रिप्लाई नहीं कर पाई थी, मेरे वेबसाइट का रिप्लाई सेक्सन खराब हो गया था, प्लीज डोन्ट सोरी, और ये वर्क जिसके वारे में आप जानना चाहती है, ये मेरी टीम अलग है जो ये सारा काम करती हैं, मेरा काम वीडियो बनाना होता है, रिप्लाइ और रेसिपी लिखना है.
Mam, please reply,
I am waiting very eagerly...
Bahot ooousam
Haiiiiiiiii
hello aunty,
Thanks for the all yr yummy recipes...
mene apne school ke science project ke lie ek video banai hai jisme mujhe usme subtitles dekar illustrate karna hai...mene aapki site ki videos me bhi subtitles dekhen hain
pls kya aap mujhe batayengi ki aap kon sa software use karte ho because I couldn't find the right one and can not judge my requirement specifically...
pls softare ka naam aur kuch details de dijie so thata mera project complete ho jayee
Thanks in advance
Love you for all your mindblowing recipes
hello mam
how are u?
mam do you have a blog?
if yes then please give its address...