मिल्क पाउडर केसर बर्फी - Kesar burfi recipe from Milk Powder

मिल्क पाउडर से सफेद और केसरिया बर्फी की परतें मिलाकर बनाई हुई मिल्क पाउडर केसर बर्फी होली दिवाली या किसी भी त्यौहार पर बनाई जा सकती है. अगर मावा उपलब्ध न हो या झटपट मिल्क पाउडर से मिठाई बनाई हो तो इस रेसीपी को बनाकर देखिये
Read - Kesar burfi recipe from Milk Powder In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kesar burfi recipe
सफेद बर्फी के लिए
- मिल्क पाउडर - 1 कप (150 ग्राम)
- पाउडर चीनी - ½ कप(75 ग्राम)
- मक्खन - ¼ कप या 4 टेबल स्पून
- दूध - 4 टेबल स्पून
- केवडा़ एसेंस - -2 ड्रॉप
केसर बर्फी के लिए
- मिल्क पाउडर - ½ कप (75 ग्राम)
- पाउडर चीनी - ¼ कप (35 ग्राम)
- मक्खन - 2 टेबल स्पून
- दूध - 2 टेबल स्पून
- केसर धागे - 30-40
विधि - How to make kesar burfi recipe with Milk Powder
पैन में मक्खन डालकर पिघला लीजिए, गैस एकदम धीमी रखिये, मक्खन पिघलने के बाद, दूध, मिल्क पाउडर और अच्छी तरह चलाते हुये, मिलने तक पकायें, चीनी डालकर इसे अच्छी तरह से मिला दीजिये और इसे लगातार चलाते हुये, अच्छी तरह से मैश करते हुए, गाढा़ और चिकना होने तक पकाना है. ताकी इसमें किसी प्रकार की गुठलियां न रह पाएं.
अब इसमें केवडा़ एसेंस की 1-2 बूंद डाल कर मिक्स कीजिए. मिश्रण के गाढ़ा होने पर, गैस बंद कर दीजिए. मिश्रण को किसी घी लगी प्लेट में निकाल लीजिए और चम्मच से एक जैसा फैला दीजिए, और जमने दीजिये.

केसर बर्फी-
पैन में केसर वाला दूध और मक्खन डाल कर पिघला लीजिए. अब मिल्क पाउडर और पाउडर चीनी डालकर धीमी आग पर पकाएं, लगातार चलाते हुये अच्छी तरह से मैश करते हुए गाढा़ और चिकना होने तक पकाना है.
मिश्रण के गाढ़ा होने के बाद गैस बंद कर दीजिए,और मिश्रण को सादा बर्फी के ऊपर डाल कर अच्छी तरह से, एक जैसा फैला दीजिए. बर्फी को ठंडा होने, जमने के लिये रख दीजिये.
बर्फी के जमने पर इसे मनपसंद टुकड़ों में काट लीजिये. मिल्क पाउडर केसर बर्फी बनकर तैयार है. मिल्क पाउडर केसर बर्फी को आप फ्रिज में रखकर 10-12 दिन तक खा सकते हैं.
सुझाव:
मिल्क पाउडर से मावा बनाने के लिये, और बर्फी बनाने तक उसे लगातार चलाते रहें, गैस मीडियम रखें, बहुत अच्छी बर्फी बनकर तैयार होगी.
समय - 40 मिनट
कमेंट (34)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: चिन्की जी, बर्फी को आप बाहर ही रख कर जमने दीजिए.
निशा: चिन्की जी, बर्फी जल्दी 1- 3 घंटे में सैट होकर तैयार हो जाती है.
निशा: जाग्रति जी, आप इसमें घी का इस्तेमाल कर सकती हैं.
निशा: कुलदीप जी, 150 ग्राम मिल्क पाउडर से लगभग 300 ग्राम बर्फी बनकर तैयार हो जाती है, इस हिसाब 6 कि. बर्फी बनाने के लिये 3 कि. मिल्क पाउडर की आवश्यकता होगी, बाकी चीजों को भी इसी तरह मल्टीप्लाई करके ले लिया जायेगा.
Btw I just saw ur video with loksabha TV.. it's awesome.. congratulations...came to know about ur journey.. keep it up.. and all the best
निशा: निधि जी, बहुत-बहुत धन्यवाद.
Reply plz
निशा: निधि जी, नॉन फैट मिल्क पाउडर की वजह से बर्फी ऎसी हो सकती हैं. फुल फैट मिल्क पाउडर से ज्यादा अच्छी बर्फी बनती है.
Hi aunty
Thank u for the reply
I tried this with non fat milk powder.. But i felt it was too sweet and chewy kind of..
It was not at all like the mawa burfi we get in india
It got set but was too chewy.. What could be the reason for this
Or i should say it tastes like chewy condensed milk..
Thank u for the reply
I tried this with non fat milk powder.. But i felt it was too sweet and chewy kind of..
It was not at all like the mawa burfi we get in india
It got set but was too chewy.. What could be the reason for this
Kya isme non fat milk powder use kiya ja sakta h kyuki yaha full fat milk powder ni milta
निशा: निधि जी, घी यूज किया जा सकता है, और नान फैट मिल्क पाउडर यूज कर सकते हैं.
निशा: विशाल जी, मिठाईयों का स्वाद घी में अधिक अच्छा आता है पर आप उसे तेल या डालडा में बनाना चाहें तो बना सकते हैं.
निशा: शहनाज जी, थोड़ा अधिक पकने से बर्फी ड्राई हो सकती है, अगली बार 1 टेबल स्पन दूध अधिक ले लीजिये और बर्फी इसी तरह बनायें, बर्फी अच्छी बनेगी.
निशा: रितिका जी, बेबी मिल्क पाउडर नहीं लेना है. आपको सामान्य पाउडर मिल्क लेना है.
निशा: पाउडर चीनी जल्द से मिक्स हो जाती है इसलिए इसका उपयोग अधिक बेहतर होगा.
निशा: रेखा जी, आप इसमें घी का इस्तेमाल कर सकते हैं.
amazing Recipes Nisha ji...simple and easy to make...
Thanku so much for delicious recipes
Mam hume aapse ek request h ki jab bhi hum dhokla banate hai to soft nhi banta to iske liye kya kare
निशा: पूनम जी प्लीज बेसन का ढोकला रेसिपी देख लीजिये, उसमें रेसिपी के नीचे टिप्स भी दिये हुये हैं, उन्हैं पढ़ लीजिये और कमेन्ट भी पढ़ सकती हैं, वीडियो देखें, ढोकला बनायें, आप बहुत अच्छा ढोकला बनायेंगी.
lovely recipe
As salamwalàikum mam main apni b shot recipy si ki hai magar Chen a bananekeliye full crim dud liye dud ko u bal ke thodasa 20prats thanda karkenibuka ras dala lek in dud nahi data oman me dud taza nahi milta kya kare ap pleese bataye kuch gal ti hoto maf kare
निशा: अब्दुल जी, दूध नहीं फटने पर, नीबू का रस और डाला जा सकता है, आप इसे फिर से ट्राई कर सकते हैं, अगली बार दूध को ज्यादा ठंडा न करें, दूध उबलने के बाद बर्तन को उतारें और 2-3 मिनिट के बाद उसे फाड़ने के लिये नीबू का रस डालना शुरू करें, लेकिन छैना बनाने के लिये ताजा दूध अच्छा होता है, बहुत बहुत धन्यवाद.
hm is reciepe me makkhan k alawa or kya use kr skte h
Can we use any infant powder milk to make barfi like Amul .Please send me the name of powder milk if any other preffered
निशा: रागिनी जी, मैं घर पर ही हूँ, अभी होली पर हमने लगातार कई रेसिपी अपलोड की है, इसलिये थोड़ा गैप किया है, अभी आप रेसिपीज फिर से पहले की तरह देख सकेंगे.
निशा: मोनिका जी हां अवश्य किया जा सकता है.
mera ek sawal hai is recipe ke liye kya hum milk powder ki jagah par pure milk use nahi kar sakte aur agar ha to kitna milk aur kaise use karna h please help me mam
निशा: axaji, बर्फी को दूध से मावा बनाकर बनाया जा सकता है, दूध से मावा बनाने का तरीका वेबसाइट पर दिया गया है, मावा से बर्फी बनाने का तरीका भी वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है. सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च की जा सकती है.