मिल्क पाउडर केसर बर्फी - Kesar burfi recipe from Milk Powder

मिल्क पाउडर से सफेद और केसरिया बर्फी की परतें मिलाकर बनाई हुई मिल्क पाउडर केसर बर्फी होली दिवाली या किसी भी त्यौहार पर बनाई जा सकती है. अगर मावा उपलब्ध न हो या झटपट मिल्क पाउडर से मिठाई बनाई हो तो इस रेसीपी को बनाकर देखिये
Read - Kesar burfi recipe from Milk Powder In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kesar burfi recipe
सफेद बर्फी के लिए
- मिल्क पाउडर - 1 कप (150 ग्राम)
- पाउडर चीनी - ½ कप(75 ग्राम)
- मक्खन - ¼ कप या 4 टेबल स्पून
- दूध - 4 टेबल स्पून
- केवडा़ एसेंस - -2 ड्रॉप
केसर बर्फी के लिए
- मिल्क पाउडर - ½ कप (75 ग्राम)
- पाउडर चीनी - ¼ कप (35 ग्राम)
- मक्खन - 2 टेबल स्पून
- दूध - 2 टेबल स्पून
- केसर धागे - 30-40
विधि - How to make kesar burfi recipe with Milk Powder
पैन में मक्खन डालकर पिघला लीजिए, गैस एकदम धीमी रखिये, मक्खन पिघलने के बाद, दूध, मिल्क पाउडर और अच्छी तरह चलाते हुये, मिलने तक पकायें, चीनी डालकर इसे अच्छी तरह से मिला दीजिये और इसे लगातार चलाते हुये, अच्छी तरह से मैश करते हुए, गाढा़ और चिकना होने तक पकाना है. ताकी इसमें किसी प्रकार की गुठलियां न रह पाएं.
अब इसमें केवडा़ एसेंस की 1-2 बूंद डाल कर मिक्स कीजिए. मिश्रण के गाढ़ा होने पर, गैस बंद कर दीजिए. मिश्रण को किसी घी लगी प्लेट में निकाल लीजिए और चम्मच से एक जैसा फैला दीजिए, और जमने दीजिये.

केसर बर्फी-
पैन में केसर वाला दूध और मक्खन डाल कर पिघला लीजिए. अब मिल्क पाउडर और पाउडर चीनी डालकर धीमी आग पर पकाएं, लगातार चलाते हुये अच्छी तरह से मैश करते हुए गाढा़ और चिकना होने तक पकाना है.
मिश्रण के गाढ़ा होने के बाद गैस बंद कर दीजिए,और मिश्रण को सादा बर्फी के ऊपर डाल कर अच्छी तरह से, एक जैसा फैला दीजिए. बर्फी को ठंडा होने, जमने के लिये रख दीजिये.
बर्फी के जमने पर इसे मनपसंद टुकड़ों में काट लीजिये. मिल्क पाउडर केसर बर्फी बनकर तैयार है. मिल्क पाउडर केसर बर्फी को आप फ्रिज में रखकर 10-12 दिन तक खा सकते हैं.
सुझाव:
मिल्क पाउडर से मावा बनाने के लिये, और बर्फी बनाने तक उसे लगातार चलाते रहें, गैस मीडियम रखें, बहुत अच्छी बर्फी बनकर तैयार होगी.
समय - 40 मिनट
कमेंट (34)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मनीषा जी, इतने सामग्री से लगभग 400 ग्राम बर्फी तैयार हो जायेगी.