स्ट्राबेरी हलवा - Strawberry Halwa Recipe

📅 26 फरवरी 2015 👁 1.9 लाख बार देखी गई 💬 10 कमेंट ★ 3.2 (3232)


जैम और हलवा दोनों का मिला जुला स्वाद लिये हुये सूजी में स्ट्राबेरी पल्प मिलाकर बनाया स्ट्राबेरी हलवा कभी भी झटपट बनाया जा सकता है और बच्चों को तो यह बहुत ही पसंद आता है.

Read - Strawberry Halwa Recipe

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Strawberry Halwa

  • स्ट्राबेरी - 100 ग्राम
  • सूजी - 100 ग्राम (1/2 कप)
  • चीनी - 100 ग्राम (1/2 कप)
  • घी - 100 ग्राम (1/2 कप)
  • काजू - 6-7
  • बादाम - 6-7
  • किशमिश - 1 छोटी चम्मच
  • पिस्ते - 10-12
  • इलायची - 4

विधि - How to make Strawberry Halwa ?

स्ट्रॉबेरी को अच्छी तरह धोकर इसके डंढ़ल हटा कर इसे छोटे-छोटे टुकडों में काट लीजिए और मिक्सर में डालकर इसकी प्यूरी बना लीजिए.

पैन गैस पर रखिये उसमें घी डाल दीजिये , थोड़ा सा घी बचा लीजिये, जिसे बाद में यूज करेंगे. घी मेल्ट होने के बाद उसमें सूजी डाल दीजिये और कलछी की सहायता से लगातार चलाते हुए धीमी और मिडियम आंच पर सूजी के गोल्डन ब्राउन होने तक भून लीजिए.


सूजी भूनने के बाद, इसमें 2 कप पानी, चीनी और स्ट्राबेरी की प्यूरी डाल दीजिये, धीमी और मीडियम गैस पर हलवे को तब तक पकने दीजिये, जब तक सूजी पानी में अच्छी तरह फूल नहीं जाती.

काजू को छोटे टुकड़े में काट लीजिये, बादाम और पिस्ते को लम्बे पतले टुकड़ों में काट लीजिए.

सूजी फूलने पर हलवे को थोड़ी थोड़ी देर में चलाते हुये उसे गाढ़ा होने तक पकाइये, अब हलवे में किशमिश, काजू, बादाम और पिस्ते डाल कर मिला दीजिये, इलायची पाउडर और 1 चम्मच घी डालकर मिक्स कीजिए.
स्ट्राबेरी का हलवा तैयार है, गैस बंद कर दीजिए और हलवे को प्याले में निकाल लीजिए. हलवे के ऊपर 1-2 चम्मच घी और बादाम पिस्ते डालकर सजा दीजिये. गरमा गरम स्ट्राबेरी हलवा परोसिये और खाइये.

  • 4 सदस्यों के लिये
  • समय 40 मिनट

Strawberry Halwa Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (3232 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (10)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

kamal
Kya hum strawberry ke place pr strawberry powder use kr skte hai?????? Plsss
निशा: कमल जी हां किया जा सकता है.
Sunita Talwar
very nice even i will make lets see what comments i get from my family

निशा: सुनिता जी, जरूर बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिए. धन्यवाद.
Sushil agrawal

Frozen strawary ka use kar saket hi kya


निशा: सुशील जी हां अवश्य कर सकते हैं.
Deepika

Mam shahi paneer jaisarestaurant mein milta hai waisa nhi banta pls gave some suggestion


निशा: दीपिका जी, प्लीज आप ये सवाल अगर शाही पनीर पर लिखेंगी तो मुझे रिप्लाइ करने में आसानी होगी.
jyoti

Sent me some dilicious.resipe please

virendra singh
Great recipe
amit
great recipe
shital sharma
Nisha aunty aapki ye receipe mjhe bht pasand ayi hai main jaldi hi isse banakar try krungi..aur ye bataye ki pineapple ke halwe ki recipe same hi hogi kya strawberry ki jagah pineapple ki pyuri banana hai ya kch aur changes hoga plzz jarur btae..
निशा: शीतल जी, पाइन हलवा भी इसी तरह बनाया जा सकता है.
mahak
Aunty maine jab yeh banayi mere mummy papa ke anniversery pe toh unhe bahut pasand aaui.. thnk u aunty... I love u so much...
निशा: महक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Sunita Ramanathan
It was very good. All liked it so much. Thanks for your recipe.