आंवले का मुरब्बा (Amla Murabba Recipe)

📅 12 दिसंबर 2007 👁 22.8 लाख बार देखी गई 💬 536 कमेंट ★ 3.2 (31030)

Amla Murabba Recipe

आंवले का फल बहुत गुणकारी होता है, इसमें आयरन और विटामिन C प्रचुर मात्रा में पाया जाते है. आंवले का मुरब्बा बहुत ही स्वादिष्ट होता है. आंवला सर्दी के मौसम में ही बाजार में मिलता है और इसी मौसम में हम इससे अचार या मुरब्बा बना कर रख सकते हैं. आंवले (Indian gooseberries) का मुरब्बा यदि गरमी में रोजाना खायें तो यह बहुत तरावट देने वाला और दिमाग को ताकत देने वाला होता है.

मुरब्बे के लिये आवले अच्छी तरह से पके हों और उनमें कोई दाग वगैरह न हो.

Read - Amla Murabba Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Amla Murabba

  • आंवले - 1 किग्रा.( 25 -30)
  • चीनी - 1.5 किग्रा.(7.5 कप)
  • इलाइची - 8-10 ( छील कर पीस लें )
  • केसर - आधा छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
  • काली मिर्च -आधा छोटी चम्मच
  • काला नमक - 1 छोटी चम्मच
  • फिटकरी आधा चम्मच

विधि - How to make Amla Murabba

मुरब्बा के लिये आंवले पके हुये, अच्छे फल लेने चाहिये. आंवलों को पानी 2 दिन के लिये भिगो दीजिये, आंवले पानी से निकालिये और इन्हैं कांटे से गोद लीजिये. गोदे हुये आंवले फिटकरी के पानी में डालकर 2 दिन तक भीगने दीजिये, आंवलों को फिटकरी के पानी से निकाल कर अच्छी तरह 2 बार धो लीजिये.

एक भगोने में एक लीटर पानी लेकर गरम कीजिये. पानी में उबाल आने पर गोदे हुये आंवले पानी में डालिये फिर से उबाल आने दीजिये, 2 मिनिट बाद गैस बन्द कर दीजिये, आंवलों को 10 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये.

आंवलों को पानी से निकाल कर चलनी में रखकर पानी निकल जाने दीजिये.

किसी स्टील के बर्तन में चीनी और 1/2 लीटर पानी डालकर चाशनी बनाइये.  आंवलों को चाशनी में डालकर पकाइये, जब आंवले अच्छी तरह गल जांय, और चाशनी शहद की तरह गाढ़ी हो जाय, मुरब्बा को ठंडा होने दीजिये और 1-2 दिन बाद चैक कीजिये कि चाशनी पतली तो नहीं हो गई है, अगर चाशनी पतली लग रही है तब मुरब्बा को फिर से चाशनी गाढ़ी होने तक पका लीजिये और अब ठंडा होने पर इसमें, इलाइची, काली मिर्च, काला नमक और केसर डाल कर मिला दीजिये.

आंवले का मुरब्बा दूसरी तरीके से इस तरह बनाइये: उबाले हुये आंवले को किसी बड़े बर्तन में डालकर चीनी ऊपर से डालकर भर कर ढक रख दीजिये.  4-5 घंटे बाद आंवले का जूस निकल कर चीनी को घोलकर चाशनी बनाने लगता है, और अब हम उसी चाशनी में आंवले को पका कर मुरब्बा बना लें.

आंवले का मुरब्बा तैयार है, आंवले का मुरब्बा यदि अच्छी तरह पक गया है तब यह मुरब्बा 2 साल तक भी खराब होने वाला नहीं है, कांच के सूखे कन्टेनर में ये मुरब्बा भरकर रख लीजिये और जब भी आपका मन हो कन्टेनर से मुरब्बा निकालिये और खाइये.

सावधानी

पानी में आंवले देर तक न पकायें, वे टूट जायेंगे.
आंवले की चाशनी को अच्छी तरह पका लीजिये नहीं तो मुरब्बा जल्दी खराब हो सकता है, यदि कभी चाशनी पतली हो रही हो तो आप फिर से पका कर भी गाढी कर सकते हैं.
आंवले को फोर्क की सहायता से अच्छी तरह गोद लीजिये, मुरब्बा नरम बनेगा और चाशनी भी जल्दी ही उसके अन्दर चली जायेगी.

Amla Murabba Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (31030 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (536)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

waridraza
very nice
NishaMadhulika
waridraza जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Veena
I have prepared amla candy but after three days unable to dry them because it's raining, can I boil them and make murabba
NishaMadhulika
Veena जी, बना सकते हैं.
Sitara
टिप्पणीmam amla ka murabba me andar ko kaise nikale
NishaMadhulika
Sitara मुरब्बा में अंदर का कुछ निकालने की जरूरत नही है.
anup rathore
bahut acha tarika h
NishaMadhulika
anup rathore जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
deepak tomar
why the size of gooseberry get reduced after the recipe has been prepared ( amla ka size murabba bana ke baad original size se chhota ku ho gaya please help me ma'am iske alawa baki sabhi cheeje sahi hai khane mai bhee tasty hai bass size chhota ho gaya hai why this happened please help me )
NishaMadhulika
deepak tomar जी, चाशनी गाढ़ी होने से आंवले सिकुड़ सकते हैं.
manjoo alam
amla muraba is very good idia and thanks for idia
NishaMadhulika
manjoo alam जी, बहुत बहुत धन्यवाद आपका.
Audhesh Prasad Gupta (Gumla -Jharkkand)
बहुत अच्छा बना धन्यवाद /मसाला न डाले तो पतंजली जैसा लगेगा/
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Audhesh Prasad Gupta (Gumla -Jharkkand)
Akhileah
अमला मुरब्बा बनाने की विधि आपने बहोत अच्छी तरीके से बताया. आपको नमस्कार एवं धन्यवाद।

निशा: अखिलेश जी, रेसिपी पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
RAMKALYAN LODHA BANETH
आंवले के मुरब्बे में क्या क्या डालना चाहिए कृपया मुझे बताइए

निशा: रामकल्याण जी, आप रेसिपी में दी हुई सामग्री का उपयोग कीजिए और उपरोक्त विधि अनुसार मुरब्बा बनाएं. आप बहुत अच्छे से मुरब्बा बनाएंगे.
राजीव
मेरे यहाँ फिटकरी की जगह चुना का उपयोग किया जाता है। इससे कोई नुकसान तो नहीं है ना?

निशा: राजीव जी, आप इसे चूने के पानी में भी भिगो सकते हैं. इससे नुकसान नही होता है.
Sabiya khan
You are awesome nisha aunty.you are my first cooking teacher after my mother. I learned many recipes from your website.thank you for sharing such lovely recipes

निशा: आपके इन प्रशंसा भरे शब्दों के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Khushi
Alma ka karwapan pura khatam nehi huaa Kya ker

निशा: खुशी जी, पहले आंवले को फिटकरी के पानी मे डालाक्रर कसैलापन दूर करते हैं, और इसके बाद मुरब्बा बनाते हैं, अभी आपको इसमें कसेलापन लग रहा है, लेकिन कुछ दिन बाद ये कसैलापन अपने आप ही गायब हो जायेगा और आंवले एकदम मीठे हो जायेंगे.
shyamniwas singar
Thanks for this amla recipe..
now I would like to use this recipe.

निशा: श्यामनिवास जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आप ये रेसिपी बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिए.
Sumesh
After finally prepared is it put up before sun for many days

निशा: सुमेश जी, इसे धूप लगवाने की आवश्यकता नहीं होती है.
Govind singh
Muraba kaise banate hai

निशा: गोविंद जी, आप रेसिपी को फोलो करें और इसका विडियो भी देखें और मुरब्बा बनाएं.
kirti shrivastava
Nice recepie,thanks.
Kirti

निशा: कीर्ति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Navyug
हम आंवले में किस विधि से आसानी से छेद कर सकते हैं.
निशा: नवयुग जी, फोर्क से आंवले में आसानी से छेद हो जाते हैं.
Raju
Kaise more delicious murraba bana sakte hai

निशा: राजू जी, स्वाद बढ़ाने के लिये थोड़ा सा काला नमक और नीबू का रस मिला कर सर्व कीजिये.
Ap yadav
Amle ke murbbe me bhuna hua Jira v dal sakte h

निशा: आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.
yashpal
Maa'm. your receips are classic and easyto make or prepare.
with regards

निशा: यशपाल जी, आपके इन प्रशंसा से भरे शब्दों के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Kshitiz
Nisha ji aap khane k mamlo ki superstar hain ....mujhe b khana banana bahut pasand ..naye naye experiments bahut bhaate dil ko...meri yahi request hai ke har recepie k bare me thoda sa ye b likha jaye ki ye Swad ke liye hai ya medicine hai ..kon khaye ..isse kya labh hani ho sakte hain...kitni matra me khaya jaye....plz iss par gour karein....V all respect u a lot.

निशा: सुझाव के लिए धन्यवाद. मैं कोशिश करूंगी की सभी रेसिपी के विषय में विस्तार पूर्वक बता सकूं.
Ram k gupta
Amle ka murabba kuchh din bad kala ho jata hai. Use kaise saf kiya jaye
निशा: राम जी, आंवला में आयरन बहुत अधिक मात्रा में होता है इसलिये थोड़े दिन बाद मुरब्बा काला हो जाता है.
Prince kumar
very nice (amla)ha per ek fal (vuaa)tip ka hota too uske bare batey .
Brijesh
Khasta kese banaya jata hai
SURYA PRAKASH
निशा जी,
नमस्कार।
हम चीनी नहीं खाना चाहते। क्या मुरब्बा बिना चीनी के बन सकता है? क्या शहद से मुरब्बा बनाया जा सकता है? यदि बन सकता है तो विधि बताएं....
सधन्यवाद
-सूर्य प्रकाश शर्मा 'राजस्थानी'
निशा: सूर्या जी, अच्छे आंवले भाप में पका लीजिये और उसकी कलिया बना लीजिये, शहद में डुबाकर रख दीजिये, 1 सप्ताह तक रोजाना एक बार दिन में चलाते रहें, शहद वाला मुरब्बा बनकर तैयार हो जायेगा.
Rekha
Amla mere gar par bahot he 26 pidh par amla ka muraba banana nahi ata pl muje sap batayenge

निशा: रेखा जी, आप दी हुई रेसिपी को ध्यान से पढ़ें अधिक मदद के लिए इसका विडियो भी देख सकती हैं और बताई हुई सावधानियों को ध्यान में रखते हुए इसे बनाएं थोडी़ सी प्रेक्टिस से आप बहुत अच्छा आंवला मुरब्बा बनाएंगी.
deepak singh
sir/mam kya amla ke murabba banaane ke liye sugar ki jagah desi khand use kar sakte hai?
निशा: दीपक जी हां किया जा सकता है.
sachin singh
I like your respe

निशा: सचिन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Rajendra Sharma
Please sare any recipe.
Mohiy
Please give the recipe for 30 kg of amla murraba
निशा: मोही जी, हमने 1 कि. आमला मुरब्बा बनाया है उसी के हिसाब से बड़ाते हुये 30 किग्राम, आंवले का मुरब्बा बनाया जा सकता है.