आंवले का मुरब्बा (Amla Murabba Recipe)

📅 12 दिसंबर 2007 👁 22.8 लाख बार देखी गई 💬 536 कमेंट ★ 3.2 (31030)

Amla Murabba Recipe

आंवले का फल बहुत गुणकारी होता है, इसमें आयरन और विटामिन C प्रचुर मात्रा में पाया जाते है. आंवले का मुरब्बा बहुत ही स्वादिष्ट होता है. आंवला सर्दी के मौसम में ही बाजार में मिलता है और इसी मौसम में हम इससे अचार या मुरब्बा बना कर रख सकते हैं. आंवले (Indian gooseberries) का मुरब्बा यदि गरमी में रोजाना खायें तो यह बहुत तरावट देने वाला और दिमाग को ताकत देने वाला होता है.

मुरब्बे के लिये आवले अच्छी तरह से पके हों और उनमें कोई दाग वगैरह न हो.

Read - Amla Murabba Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Amla Murabba

  • आंवले - 1 किग्रा.( 25 -30)
  • चीनी - 1.5 किग्रा.(7.5 कप)
  • इलाइची - 8-10 ( छील कर पीस लें )
  • केसर - आधा छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
  • काली मिर्च -आधा छोटी चम्मच
  • काला नमक - 1 छोटी चम्मच
  • फिटकरी आधा चम्मच

विधि - How to make Amla Murabba

मुरब्बा के लिये आंवले पके हुये, अच्छे फल लेने चाहिये. आंवलों को पानी 2 दिन के लिये भिगो दीजिये, आंवले पानी से निकालिये और इन्हैं कांटे से गोद लीजिये. गोदे हुये आंवले फिटकरी के पानी में डालकर 2 दिन तक भीगने दीजिये, आंवलों को फिटकरी के पानी से निकाल कर अच्छी तरह 2 बार धो लीजिये.

एक भगोने में एक लीटर पानी लेकर गरम कीजिये. पानी में उबाल आने पर गोदे हुये आंवले पानी में डालिये फिर से उबाल आने दीजिये, 2 मिनिट बाद गैस बन्द कर दीजिये, आंवलों को 10 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये.

आंवलों को पानी से निकाल कर चलनी में रखकर पानी निकल जाने दीजिये.

किसी स्टील के बर्तन में चीनी और 1/2 लीटर पानी डालकर चाशनी बनाइये.  आंवलों को चाशनी में डालकर पकाइये, जब आंवले अच्छी तरह गल जांय, और चाशनी शहद की तरह गाढ़ी हो जाय, मुरब्बा को ठंडा होने दीजिये और 1-2 दिन बाद चैक कीजिये कि चाशनी पतली तो नहीं हो गई है, अगर चाशनी पतली लग रही है तब मुरब्बा को फिर से चाशनी गाढ़ी होने तक पका लीजिये और अब ठंडा होने पर इसमें, इलाइची, काली मिर्च, काला नमक और केसर डाल कर मिला दीजिये.

आंवले का मुरब्बा दूसरी तरीके से इस तरह बनाइये: उबाले हुये आंवले को किसी बड़े बर्तन में डालकर चीनी ऊपर से डालकर भर कर ढक रख दीजिये.  4-5 घंटे बाद आंवले का जूस निकल कर चीनी को घोलकर चाशनी बनाने लगता है, और अब हम उसी चाशनी में आंवले को पका कर मुरब्बा बना लें.

आंवले का मुरब्बा तैयार है, आंवले का मुरब्बा यदि अच्छी तरह पक गया है तब यह मुरब्बा 2 साल तक भी खराब होने वाला नहीं है, कांच के सूखे कन्टेनर में ये मुरब्बा भरकर रख लीजिये और जब भी आपका मन हो कन्टेनर से मुरब्बा निकालिये और खाइये.

सावधानी

पानी में आंवले देर तक न पकायें, वे टूट जायेंगे.
आंवले की चाशनी को अच्छी तरह पका लीजिये नहीं तो मुरब्बा जल्दी खराब हो सकता है, यदि कभी चाशनी पतली हो रही हो तो आप फिर से पका कर भी गाढी कर सकते हैं.
आंवले को फोर्क की सहायता से अच्छी तरह गोद लीजिये, मुरब्बा नरम बनेगा और चाशनी भी जल्दी ही उसके अन्दर चली जायेगी.

Amla Murabba Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (31030 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (536)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Mukesh kumar
All revipies

निशा: मुकेश जी, हमारी सभी रेसिपीज़ हमारी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है. आप वहां से देख सकते हैं.
Mukesh surlia
For racciepi
Ranveer Singh Chauhan
I like your recipe. Murrabaa is very tasty.

निशा: रणवीर जी, धन्यवाद.
r kumar
how to make Amla murraba in HONEY . pl guide

निशा: रोहित जी, सिर्फ शहद से मुरब्बा उतना अच्छा नही बनेगा. आप चीनी की मात्रा कम करके शहद ले सकते हैं. इसके लिए, आप मुरब्बा इसी तरह से बनाइए, चीनी 3/4 मात्रा में ले लीजिए, मुरब्बा बन जाने के बाद आप इसमें जितनी हमने चीनी कम ली है, उतना ही शहद डाल दीजिए.
Minal
Madam ..murabba ko 3 din khol ke nai dekha to fungus lag gaya hai. kya koi preservative use kar sakte hai to avoid fungus?

निशा: मीनल जी, चाशनी पतली होने के कारण ऎसा हो सकता है, मुरब्बा जब बन कर तैयार होता है तब वह गाढ़ा लगता है लेकिन 1-2 दिन में आंवले अपना जूस बाहर छोड़ देते हैं और चाशनी पतली हो जाती है जिस कारण फंगस आ जाता है, फंगस अच्छी तरह हटा दें और मुरब्बा को चाशनी के साथ थोड़ा सा और पका लें, वह अब खराब नहीं होगा और उसे खाने के काम मे ले सकते हैं. आंवले के मुरब्बे में किसी प्रिजर्वेटिव की आवश्यकता नही होती, चीनी ही प्रिजर्वेटिव का काम करती है.
prahlad goswami
kya ham gher me bana murabba bager shil lgaye bach sakte h kya ....

निशा: प्रह्लाद जी, घर पर बने मुरब्बे को आप एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रखें, ये लंबे समय तक चलेगा.
Prerna
mam we have made amla murabba by your way but its consistency has became so high and its colour has also became so dark lyk gulabjamun.
we have put it on low fire for 2 hrs to make chasni and now it became so hard that even it is so difficult to put it in container.
mam pl tell me our mistake or either is this becoz of that after boiling all the murabbas we had first cooled it down in chalni n then added sugar.mam plz tell me our mistake n its solution

निशा: प्रेरणा जी, चाशनी गाढ़ी होने से ऎसा हो रहा है आप इसमें थोड़ा सा 3 से 4 टेबल स्पून पानी या आवश्यकतानुसार पानी उबाल कर मिला दीजिये, चाशनी सही हो जायेगी और मुरब्बा भी सही हो जायेगा.
Radhika
Kafi der tak pakane ke Baad bhi Amla ki Chashni.. Abhi bhi Patli h ..Kya Kru

निशा: राधिका जी, चीनी और पानी उपयुक्त मात्रा में ना लेने के कारण यानिकि पानी ज्यादा होने के कारण भी ऎसा हो सकता है. आप इसे 2-3 दिन तक रख दीजिये अगर चाशनी पतली हो तो उसे फिर से पका कर सही कनसिसटेन्सी तक गाढ़ा कर लीजिये अगली बार जब मुरब्बा बनाये तब आप चाशनी न बनाकर उबले आंवले में चीनी डालकर ढककर 4-5 घंटे के लिये रख दीजिये, आंवले में से जूस बाहर आकर चीनी को गीला कर देता है, उसकी चाशनी बननी शुरू हो जाती है, तब आप उसे कढ़ाई में डालें और चाशनी के गाढ़ी होने तक पकायें, मुरब्बा बहुत जल्द बन जाता है, रेसिपी को मेरे चैनल पर देखा जा सकता है.
Himani sharma
Hllo mam,
Amle ke murrabe me bohot katas ho rhi hai. Ab kaise katas ko kam kare

निशा: हिमानी जी, इसमें थोड़ी सी चाशनी और बढ़ा लीजिए. खटास कम हो जाएगी.
MANISH KUMAR
mere ko jankari lena hai ki amla ke muraba khane se kya kya faida hota hai or bachche ke liye kya kya faida hota hai

निशा: मनीष जी, इसे गर्मियों में खाने से शरीर में तरावट रहती है. दिमाग को दुरूस्त रखता है और आंतों तथा लीवर के लिए बहुत ही फायदेमंद है. कब्ज की शिकायत को भी दूर करता है.
Sanjay
Alma kdva kese that's jae
निशा: संजय जी, आंवला का स्वाद कसैला होता है.
gitanjali
i like Nisha's recipe

निशा: गीतान्जलि जी, धन्यवाद.
Iqbal
Aamla
Murrba jaldi kese bane
निशा: इकबाल जी, दी गई विधि से आमला मुरब्बा जल्दी ही बनता है.
manoj
Fantastic theory

निशा: मनोज जी, धन्यवाद.
Khushboo
Instead of using suger can I use jaggery..

निशा: खुश्बू जी, हां कर सकते हैं.
Ramraj Agarwal
murabba banane ke liye amla ko chilna padega!

निशा: रामराज जी, आंवले छीले नहीं जाते है.
Vimla
Jayada achchha koun sa murbba hota ha nisha ji
Lpani wali chashni me ya doosri wali vidhi
Amla ko ubalne ke bad dhoop me bhi sukha sakte hain kya?
निशा: दोंनो तरह से ही मुरब्बा अच्छा बनता है. अंवलों को धूप में सुखाने की आवश्यकता नहीं हैं.
Jagpal Sandhu
Sir,
Can we use honey instead of sugar in this case?
Thanks!

निशा: जगपाल जी, हां, शहद का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.
Ranjan Nayak
if in Amla Murabba if we use gud instead of chini

निशा: रंजन जी, आप रेसिपी में अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं. गुड़ का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.
Prince
Mam amla ka khattapan kam nahi hua humnae chunae kae pani mae rakha tha

निशा: प्रिंस जी, आंवले में खट्टापन तो हल्का रहेगा ही. चूने के पानी में डालने से इसका खारापन कम हो जाता है.
satnam
Simple recipe murabba amla....

निशा: सतनाम जी, धन्यवाद.
Kavita Kumari
very useful
thanks a lot

निशा: कविता जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Mayan jyoti
Very nice recpi

निशा: मयन जी, धन्यवाद.
JANKI GAIRI
Nishaji Namaskar. Maine Amla candy or Amla Jam banaya. Bahut achcha bana. Thanx a lot.

निशा: जानकी जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
rizban khan
Nice recipe and thank you

निशा: रिज़वान जी, आपको भी हमारी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Archana gautam
Kase bnaye

निशा: अर्चना जी, रेसिपी बनाने का तरीका आर्टिकल में दिया हआ है. कृ्प्या उसे देख लीजिए. आप चाहे तो इसका वीडियो देखकर भी बना सकते हैं.
mukesh yadav
Fitker konsi use karne hi

निशा: मुकेश जी, फिटकरी यानिकि alum इस्तेमाल करनी है. किराना स्टोर पर फिटकरी के नाम से ही उपलब्ध है.
PK Saha
We have prepared amla Morrabba as per video given by you two weeks back.It was ok and fine.But now there is fungus over it.Whether the fungus can be removed and it can be consumed or not?
Please guide us .
निशा: सहा जी, चाशनी पतली होने के कारण एसा हो सकता है, मुरब्बा जब बन कर तैयार होता है तब वह गाढ़ा लगता है लेकिन 1-2 दिन में आंवले अपना जूस बाहर छोड़ देते हैं और चाशनी पतली हो जाती है जिस कारण फंगस आ जाता है, फंगस अच्छी तरह हटा दें और मुरब्बा को चाशनी के साथ थोड़ा सा और पका लें, वह अब खराब नहीं होगा और उसे खाने के काम मे ले सकते हैं.
Vikash kr Vishwash
Aamla ka recipe mere id pe bhej dijiye please its urgent

निशा: विकास जी, आप कृ्प्या हमारी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर जाकर रेसिपी देख लीजिए.
savita khairnar
bahot hi achhi tarikese apne murabba banaya hai...bahot khub...aur ekdm sadhe tarikese

निशा: सविता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.