आंवले का मुरब्बा (Amla Murabba Recipe)

📅 12 दिसंबर 2007 👁 22.8 लाख बार देखी गई 💬 536 कमेंट ★ 3.2 (31030)

Amla Murabba Recipe

आंवले का फल बहुत गुणकारी होता है, इसमें आयरन और विटामिन C प्रचुर मात्रा में पाया जाते है. आंवले का मुरब्बा बहुत ही स्वादिष्ट होता है. आंवला सर्दी के मौसम में ही बाजार में मिलता है और इसी मौसम में हम इससे अचार या मुरब्बा बना कर रख सकते हैं. आंवले (Indian gooseberries) का मुरब्बा यदि गरमी में रोजाना खायें तो यह बहुत तरावट देने वाला और दिमाग को ताकत देने वाला होता है.

मुरब्बे के लिये आवले अच्छी तरह से पके हों और उनमें कोई दाग वगैरह न हो.

Read - Amla Murabba Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Amla Murabba

  • आंवले - 1 किग्रा.( 25 -30)
  • चीनी - 1.5 किग्रा.(7.5 कप)
  • इलाइची - 8-10 ( छील कर पीस लें )
  • केसर - आधा छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
  • काली मिर्च -आधा छोटी चम्मच
  • काला नमक - 1 छोटी चम्मच
  • फिटकरी आधा चम्मच

विधि - How to make Amla Murabba

मुरब्बा के लिये आंवले पके हुये, अच्छे फल लेने चाहिये. आंवलों को पानी 2 दिन के लिये भिगो दीजिये, आंवले पानी से निकालिये और इन्हैं कांटे से गोद लीजिये. गोदे हुये आंवले फिटकरी के पानी में डालकर 2 दिन तक भीगने दीजिये, आंवलों को फिटकरी के पानी से निकाल कर अच्छी तरह 2 बार धो लीजिये.

एक भगोने में एक लीटर पानी लेकर गरम कीजिये. पानी में उबाल आने पर गोदे हुये आंवले पानी में डालिये फिर से उबाल आने दीजिये, 2 मिनिट बाद गैस बन्द कर दीजिये, आंवलों को 10 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये.

आंवलों को पानी से निकाल कर चलनी में रखकर पानी निकल जाने दीजिये.

किसी स्टील के बर्तन में चीनी और 1/2 लीटर पानी डालकर चाशनी बनाइये.  आंवलों को चाशनी में डालकर पकाइये, जब आंवले अच्छी तरह गल जांय, और चाशनी शहद की तरह गाढ़ी हो जाय, मुरब्बा को ठंडा होने दीजिये और 1-2 दिन बाद चैक कीजिये कि चाशनी पतली तो नहीं हो गई है, अगर चाशनी पतली लग रही है तब मुरब्बा को फिर से चाशनी गाढ़ी होने तक पका लीजिये और अब ठंडा होने पर इसमें, इलाइची, काली मिर्च, काला नमक और केसर डाल कर मिला दीजिये.

आंवले का मुरब्बा दूसरी तरीके से इस तरह बनाइये: उबाले हुये आंवले को किसी बड़े बर्तन में डालकर चीनी ऊपर से डालकर भर कर ढक रख दीजिये.  4-5 घंटे बाद आंवले का जूस निकल कर चीनी को घोलकर चाशनी बनाने लगता है, और अब हम उसी चाशनी में आंवले को पका कर मुरब्बा बना लें.

आंवले का मुरब्बा तैयार है, आंवले का मुरब्बा यदि अच्छी तरह पक गया है तब यह मुरब्बा 2 साल तक भी खराब होने वाला नहीं है, कांच के सूखे कन्टेनर में ये मुरब्बा भरकर रख लीजिये और जब भी आपका मन हो कन्टेनर से मुरब्बा निकालिये और खाइये.

सावधानी

पानी में आंवले देर तक न पकायें, वे टूट जायेंगे.
आंवले की चाशनी को अच्छी तरह पका लीजिये नहीं तो मुरब्बा जल्दी खराब हो सकता है, यदि कभी चाशनी पतली हो रही हो तो आप फिर से पका कर भी गाढी कर सकते हैं.
आंवले को फोर्क की सहायता से अच्छी तरह गोद लीजिये, मुरब्बा नरम बनेगा और चाशनी भी जल्दी ही उसके अन्दर चली जायेगी.

Amla Murabba Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (31030 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (536)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Sajid khan
Hi I like ur channel very much my family took your easy recipe and as long as a us!King the tasty dishes

निशा: साजिद जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Manju
hello nisha ji,
amla ka murabba khatam hone k baad jo chashni bachti hai... kya hum us chachni ko dobara murabba bana kar use kr skte hain?

निशा: मंजू जी, आप दूसरी चीनी से चाशनी बनायेंगी तो मुरब्बा अच्छा बनेगा, ये चाशनी को आंवले की चटनी बना कर या किसी और चीज में यूज कर सकती हैं, जो जल्दी खतम हो जाये.
Shivkumar Gupta
Good idea thanks.........

निशा: शिवकुमार जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
renu
Kia vinegar day Kate h Murabe me

निशा: रेनू जी, इसमें सिरके का इस्तेमाल नही करते.
Meenakshi gola
Mam, mein apki recipe ko follow karti hu.mein recipe follow Kare jo bhi dish banti hu wo achi banti h.thank u mam

निशा: मीनाक्षी जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
subhashjoshi
Very nice receipi

निशा: सुभांशी जी, धन्यवाद.
raj
mujhe honey se bana amla ka murbba ki vidhi janni hai

निशा: राज जी, आप मुरब्बा इसी तरह से बनाइये, चीनी की मात्रा 3/4 ले लीजिये, मुरब्बा बनजाने के बाद आप इसमें जितनी हमने चीनी कम ली है, उतना ही शहद डाल दीजिये, शहद वाला मुरब्बा तैयार हो जायेगा.
suresh khare
thankyou recipe method

निशा: सुरेश जी, आपको भी मेरी ओर से धन्यवाद.
Jayanti
Aawla Ke murraba me chini Ki jagah gud dalne par kaisa rahega?

निशा: जयंती जी, आंवला का मुरब्बा चीनी से ही बनता है, लेकिन गुड़ के मीठे अंवले बनाये जा सकते हैं.
amrit sharma
Jo aapne dusri recipi batai he usme bi aanwle me ched yani godhna h

निशा: अमृ्ता जी, दूसरी किस रेसिपी के बारे में आप जानना चाहती है, उसे बतायें तब हम आपको सही इन्फोर्मेशन दे सकेंगे.
lavish kaur
I always liked your recipes.they are great and easy to make

निशा: लवीश जी, धन्यवाद.
parveen
Murrabba m chini ke jag gud k istmal

निशा: परवीन जी, गुड़ का प्रयोग किया जा सकता है.
Jyoti Rahul Soni
Hello mam.,
Kya aap bta sakti h ki amla ko chune m bhigo kr kaise banaya jata h or chune m bhigone k baad kya ise fitkari m bhi krna pdta h?
Plz reply fast ma

निशा: ज्योति जी, आंवलों को चूने या फिटकरी किसी एक के पानी में भिगोना है. इसके लिए पहले, आंवलों को पानी 2 दिन के लिये भिगो दीजिये, आंवले पानी से निकालिये और इन्हैं कांटे से गोद लीजिये. गोदे हुये आंवले चूने के पानी में डालकर 2 दिन तक भीगने दीजिये, आंवलों को फिटकरी के पानी से निकाल कर अच्छी तरह 2 बार धो लीजिये.

Avinash Singh
Mam mene bhool se amle ke murabbe ko garm pani me nahi ubala hai
Usko seedhe shakar ki chashni me daal diya hai
To isse koi problem to ni hogi
Plz mam bata dijiye mujhe

निशा: अविनाश जी, आंवले को उबालना आवश्यक है. इससे तो वे कच्चे ही रह जाएंगे और चाशनी भी नहीं ज़ज़्ब हो पाएगी.
zakiya
Fitkiri k jagha aur kya use kr skte h?

निशा: ज़किया जी, आप फिटकरी की जगह आंवले को चूने के पानी में भी भिगो सकती हैं.
sangeeta
Imli ka murabba ki recipe kya he?
Online imli ka murabba mil sakta he?
Usha Kapoor Satsangi
Maine Jo murabba banaya uske anwale cheede ho gye. Please tell the reason.
Mrs. Peter
Kya bazar se kharida hua murabba ek saal se rakha hua istemal kiya jasakta hai?

निशा: पीटर जी, हां आप इस्तेमाल कर सकते हैं.
neelam
Namashkar nishaji Mene murabba bnaya lkin usme ajeeb si smee AA rhi h pls btaye kun AA rhi h or kese smell duur hogi. LS help me. Thx

निशा: नीलम जी, अगर चाशनी के ऊपर फंगस है तो मुरब्बा खराब हो सकता है, चाशनी हल्की सी पतली हो तब आप इसे थोड़ा और पका कर मुरब्बा को ठीक कर सकती हैं.
sangeeta pratap singh
maine is method se amla ka murabba bna k dekha ..bahut hi testy bna or ghar k all member meri tarif kr rahe hai

निशा: संगीता जी, अपना अनुभव हमारे साथ बांटने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.
anamika
abla ka muraba me fitkiry kab dalna h

निशा: अनामिका जी, आंवले को फिटकरी के पानी में डालना है. पहले, आंवलों को पानी में 2 दिन के लिए भिगो दीजिए, आंवले पानी से निकालिए और फिर, कांटे से गोद लीजिए. गोदे हुए आंवले फिटकरी के पानी में डालकर 2 दिन तक भीगने दीजिए.
Ravi dubey
फिटकिरी कितना पड़ेगा 1 कग मुरबब्बा में।

निशा: रवि जी, 1 कि.ग्रा. आंवला से मुरब्बा बनाने के लिए 1/2 चम्मच फिटकरी का इस्तेमाल करना है.
yuvraj singh
Bahut badiya bana aapki vidhi se i like it

निशा: युवराज जी, धन्यवाद.
Anju
Amla ke murabba ki chashani ghadhi ho gayi hai..isko thik krne ke liye kya krna chahiye?
निशा: अंजू जी, थोड़ा पानी उबाल कर चाशनी में मिला दीजिये, चाशनी थोड़ी पतली हो जायेगी.
harichandra
Am la muramba recipi
Iftekhar Ahmad
How to use honey in place of sugar syrup?

निशा: ईफ्तेखार जी, बिना चाशनी के तो मुरब्बा अच्छा नहीं बनेगा. आप चीनी का मात्रा कम करके शहद ले सकते हैं. इसके लिए, आप मुरब्बा इसी तरह से बनाइए, चीनी की मात्रा 3/4 ले लीजिए, मुरब्बा बन जाने के बाद आप इसमें जितनी हमने चीनी कम ली है, उतना ही शहद डाल दीजिए.
shyam singh ratnu
Thank full for your avla murba recipe ..

निशा: श्याम जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
Hari
Aamla me phitkari sewing me use karate h wo hi Hoti h Kya ji

निशा: हरी जी, हां यह शेविंग के बाद इस्तेमाल की जाने वाली फिटकरी ही है.
vanishri
But i try murabba but not just like you somthing is mistake
but heartly thanks to see this video

निशा: वनिश्री जी, धन्यवाद.
Islam
how use this Amla Murabbas as a "diabetes patient. " Glucoma patient"