गाजर की बर्फी - Carrot Burfi Recipe - Gajar Ki Burfi

कद्दूकस की हुई गाजर को दूध में पकाकर जमाई हुई गाजर की बर्फी बनाने का तरीका गाजर का हलवा बनाने जैसा ही है, बस थोड़ा और पकाईये और जमा दीजिये.
Read - Carrot Burfi Recipe - Gajar Ki Burfi Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Carrot Burfi Recipe
- गाजर - 500 ग्राम (½ किलो) कद्दूकस की हुई
- मावा - 1 कप ऊपर तक भरा हुआ (250 ग्राम )
- चीनी - 1 कप (250 ग्राम)
- काजू पाउडर - ½ कप
- देसी घी - 2 टेबल स्पून
- काजू - 8-10
- पिस्ते - 8-10
- इलायची - 5-6
- फुल क्रीम दूध - 1 कप
विधि - How To Make Carrot Burfee
बर्तन में दूध उबालने के लिए रखें, दूध में उबाल आने पर इसमें कद्दूकस की हुई गाजर डालकर अच्छे से मिक्स कीजिए और थोड़ी थोडी देर में चलाते रहिए.. .
काजू-पिस्ते को बारीक टुकड़ों में काट लीजिए इलायची को छील कर पाउडर बना लीजिए. मावा को क्रम्बल कर लीजिए.
गाजर में दूध के अच्छे से सूख जाने पर इसमें घी डाल दीजिए.और 3-4 मिनिट तक लगातार चलाते हुए भून लीजिए.
गाजर के भून जाने पर इसमें चीनी डालकर मिक्स कीजिए और गाजर का रस खत्म हो जाने तक इसे चलाते रहें. गाजर में जूस बहुत कम रह जाने पर, इसमें मावा डाल कर मिक्स कीजिए, और लगातार चलाते हुए गाजर को तब तक भूनें जब तक इसका रस समाप्त न हो जाए.

गाजर के अच्छे से ड्राई हो जाने पर इसमें काजू का पाउडर, काजू के टुकडे़, इलायची पाउडर डालकर मिक्स किजिए. बर्फी बनकर तैयार है गैस बंद कर दीजिए. एक प्लेट लीजिए, इसे घी लगाकर चिकना कीजिए. अब इस प्लेट में गाजर की बर्फी डाल कर एक जैसा करते हुये फैला दीजिए ऊपर से कटे हुए पिस्ते डालकर इसकी गार्निश कीजिए. बर्फी को ठंडा होने के लिए रख दीजिए और ठंडा हो जाने और जमने पर बाद इसे मनपसंद टुकडों में काट कर सर्व कीजिए.
गाजर की बर्फी को फ्रिज में रखकर एक सप्ताह तक खाया जा सकता है.
सुझाव:
- गाजर में मावा डालने के बाद उसे थोड़ी थोड़ी देर में अवश्य चलाते रहें, मिश्रण कढ़ाई में लगना नहीं चाहिये.
- बर्फी में काजू पाउडर की जगह नारियल पाउडर या बादाम पाउडर भी लिया जा सकता है.
- 12 -15 बर्फी बनाने के लिये
- समय - 1 घंटा
कमेंट (30)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मोनिका जी, अपने अनुभव हमारे साथ शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राजेन्दर जी, बर्फी को अच्छी तरह पकायें, इसे फ्रिज में रखकर 12-15 दिन तक खाया जा सकता है.
निशा: कुलदीप जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सरिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंजलि जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रेखा जी, अगर यह सही से नही जम पा रही है, तो आप इसे थोड़ी देर फ्रिज में रख सकते हैं. इससे बर्फी अच्छे से सैट हो जाएगी.
निशा: कपूर जी, हां, आप इस्तेमाल कर सकते हैं.
Gajjar ki barfi bahut aachi bani but sahi tarike se jam ni pai
bataiye plz
निशा: सागर जी, धन्यवाद. आप इसे थोड़ी देर फ्रिज में रख दीजिए, बर्फी जम जाएगी.
निशा: ज्योति जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: किरण जी, यह चीनी से ही स्वादिष्ट लगता है.
निशा: दीपाली जी, गाजर डार्क रैड कलर की लायें, बर्फी का कलर अच्छा आयेगा, कलर को और अधिक डार्क बनाने के लिये रैड फूड कलर यूज किया जा सकता है.
1 cup milk aur 1/2 cup cashew powder kitna gram hote hain ?
निशा: मत जी, 1 कप मिल्क लगभग 250 मिली. और आधा कप काजू पाउडर लगभग 75 ग्राम होते हैं.
निशा: अर्जुन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सिमरन जी, आप परेशान न हों रेसिपी को ध्यान से देखें प्रेक्टिस से आप अच्छी बर्फी बना लेंगी.
Crumble means
निशा: स्वेता जी, बारीक तोड़ने को क्रम्बल करना कहते हैं.
lucknow me kuchh dukan wal laddu banate hai vh gale me nhi lagte hai
मावा किसे कहेंगे
निशा: बबिता जी, मावा दूध को गाढ़ा करके बनाया जाता है, और इसे बनाने की रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर मावा कैसे बनाये लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: शिमला जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: देनेश जी, वेबसाइट पर बहुत सारी पनीर से बनाई गई सब्जी उपलब्ध है, सर्च बटन पर पनीर सब्जी लिखने पर इसे सर्च किया जा सकता है.
निशा: नीता जी, बर्फी में हमने काजू पाउडर मिलाया है, और उसे गाढ़ा होने तक पकाना तो होगा ही, आप चाहें तो इसमें मिल्क पाउडर भी मिला सकती हैं, कोशिश कीजिये आप अच्छी गाजर बर्फी बना लेंगी.
निशा: गायत्री जी, मावा से बर्फी ज्यादा स्वादिष्ट बनती है, आप चाहें तो मिल्क पाउडर भी यूज कर सकती हैं.
निशा: काजल जी, बिना मावा के बनी बर्फी का स्वाद इतना अच्छा नहीं होगा, मावा की जगह मिल्क पाउडर यूज किया जा सकता है, मिल्क पाउडर के साथ भी बहुत अच्छी बर्फी बन कर तैयार होगी.
apki sari recipi mai try karti hu aur sabko
bahut pasand ati hai
निशा: रितु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.