बाजरा आटा लड्डू - Bajra Atta Ladoo

📅 12 जनवरी 2015 👁 2.5 लाख बार देखी गई 💬 15 कमेंट ★ 3.7 (2785)


सर्दी के मौसम में आयरन, कैल्सियम और फाइबर भरपूर बाजरा की रोटी ही नहीं, इसके लड्डू भी बहुत स्वाद और सेहत के लिये पसंद किये जाते हैं. स्वाद की गर्माहट के लिये गुड़ और बाजरे के आटे और गोंद मिलाकर बनाये हुये लड्डू आज ही बनाईये

Read - Bajra Atta Ladoo Recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bajra Atta Ladoo

  • बाजरे का आटा - 1.5 कप (200 ग्राम)
  • गुड़ - 1 कप (250 ग्राम)
  • घी - ½ कप ( 150 ग्राम)
  • काजू - 10-12
  • बादाम - 10-12
  • गोंद - 2 टेबल स्पून
  • नारियल - 2-3 टेबल स्पून (कद्दूकस किया हुआ)
  • इलायची पाउडर - ½ छोटी चम्मच

विधि - How to make Millet Flour Laddu

कढाई में आधा घी डालकर गरम कीजिये, हल्के गरम घी में गोंद डाल कर तलिये (गोंद को बिलकुल धीमी आग पर ही तलिये ताकि वह अन्दर तक अच्छी तरह भून जाए). गोंद के अच्छी तरह फूलने और सिकने के बाद प्लेट में निकाल लीजिए.

बचे हुये घी में बाजरे का आटा डालकर चमचे से लगातार चलाते हुए कलर चेंज होने तक भूनिये. आटे में से घी अलग होने लगे और उसमें से अच्छी महक आने लगे तो आटा भून कर तैयार हो जाता है. आटा भूनने में लगभग 15 मिनिट लग जाते हैं. आटा भून जाने पर इसे प्याले में निकाल लीजिए.

गुड़ को तोड़कर छोटे-छोटे टुकड़े कर लीजिये. कढ़ाई में गुड़ के टुकड़े डालिये और बिलकुल धीमी आग पर गुड़ को पिघला लीजिये, गुड़ पिघलने पर आग तुरन्त बन्द कर दीजिये.


बादाम और काजू को छोटा-छोटा काट लीजिये और भूने आटे में डाल दीजिए साथ में कद्दूकस किया हुआ नारियल, गोंद, इलायची पाउडर और पिघला हुआ गुड़ डालकर सभी चिजों को अच्छे से मिक्स कर लीजिए. लड्डू बनाने के लिए मिश्रण तैयार है.

मिश्रण से थोड़ा-थोड़ा मिश्रण उठाकर  मीडियम आकार के लड्डू बनाकर थाली में लगाइये. सारे लड्डू बनाकर तैयार कर लीजिये. इतने आटे से तकरीबन 10 -12 लड्डू बनकर के तैयार हो जाते हैं.

तैयार लड्डूओं को अच्छे से ठंडा हो जाने के बाद एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और जब भी आपका मन करे, 2-3 महिने तक कन्टेनर से लड्डू निकालिये और खाइये

सुझाव -

  • बाजरा लड्डू में आप गुड़ की जगह तगार, खाण्ड, बूरा, पाउडर चीनी किसी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • बाजरा के लड्डू में आप चाहें तो चिरोंजी या अपने मन पसन्द की मेवा मिला सकते हैं.

Millet Flour Laddu recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.7 / 5 (2785 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (15)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

apoorv pathak
Nishaji thanks for the wonderful recipes.

Can we add Sonth also in these laddus?

or other way round in Sonth ke laddu can we use Bajra atta instead of Ghau?

If yes how much Sonth should I add?

Thanks
NishaMadhulika
apoorv pathak जी, सुझाव के लिए धन्यवाद मैं इस तरह से बनाने की कोशिश करूंगी.
suman pannu
nishaji....u r an amazing chef....i love all your recipes......thank god ..i have found u....
NishaMadhulika
suman pannu जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Anshu Dua
Very nice mam.Heathy and tasty ladoos

निशा: अंशु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
ASHOK KUMAR TALWAR
अनगिनत पाक विधियों को सिखाने के लिये कोटि कोटि धनयवाद । बाजरे के लड्डू दो बार बनाये , सबको बहुत पसंद आये।
तीसरी बार लड्डू की तरह गोल नहीं बने परन्तु पँजीरी बन कर रह गये। क्या कमी हो सकती है?

निशा: अशोक जी, मिश्रण के सूखा होने पर ऎसा हो सकता है. मिश्रण ठंडा होने पर बिखरने लगता है, आप इसमें थोड़ा दूध या घी गरम करके डालकर मिलाकर लड्डू बना सकते हैं.
nafis rizvi
thanks for testy ladoo

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद और आभार.
shashi Tak
Nice recipe

निशा: शशि जी, धन्यवाद.
geeta
bura kitna lena hai?

निशा: गीता जी, गुड़ की मात्रा के बराबर ही बूरा लिया जा सकता है.
asha18745
बहुत ज्यादा अच्छी रेसिपो है और सरल भी है
अनेक शुभकामनाएँ व बहुत बहुत धन्यवाद

निशा: आशा जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
alka choudhary

Gudh ko piglane ke liye gudh me kya dale taki wo jle nhi or ache se pigl bhi jaye


निशा: अल्का जी कढ़ाई में थोड़ा घी डालने के बाद, गुड़ डालिये और धीमी आग पर इसे पिघलाइये, बिलकुल नहीं जलता.
vandana n makeshwar

yah laddu suger ke logoke liye khana achchha hota kya


 

vishal
Ye to bilkul sadda bana hai
kavita
yeh bahut achchi hai par kya bazra pisane ke 15 din bad edible nahi rahta hair. plz bata de.
Vipan Arora
can we add phool makhane also in this one?
निशा: विपन जी हाँ, भून कर मखाने यूज कीजिये, कोई भी मेवा जो आप पसन्द करते हैं वह यूज कर सकते हैं.