पिज्जा - बिना यीस्ट के - Yeast-free pizza recipe

📅 9 जनवरी 2015 👁 3.6 लाख बार देखी गई 💬 80 कमेंट ★ 4.4 (5460)


आमतौर पर पिज़्ज़ा यीस्ट से आटे को फुलाकर बनाया जाता है लेकिन बहुत से लोग यीस्ट नहीं प्रयोग करते या यीस्ट न मिले तो फिर हम बिना यीस्ट के भी पिज़्ज़ा बना सकते हैं. बिना यीस्ट के पिज्जा भी लगभग उतना अच्छा बनता है, जितना कि यीस्ट डालकर बनाया गया पिज्जा होता है.

Read - Yeast-free pizza Recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Yeast-free pizza recipe

पिज्जा का आटा लगाने के लिये

  • मैदा - 1 कप 125 ग्राम
  • ओलिव ओइल - 2 टेबल स्पून
  • दही - 2 टेबल स्पून
  • बेकिंग सोडा़ - 1/4 छोटी चम्मच
  • चीनी - 1/2 छोटी चम्मच
  • नमक - 1/4 छोटी चम्मच

पिज्जा के ऊपर टापिंग करने के लिये:

  • मोजेरीला चीज - 2 *.2 इंच टुकडा़
  • शिमला मिर्च - 8-10 टुकडे़ 1 इंच लम्बे टुकड़े
  •  प्रजर्व ओलिव - 1 टेबल स्पून
  • पिज्जा सॉस - 2 टेबल स्पून
  • ओरगेनो - 1/4 छोटी चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • स्वीट कॉर्न - 1 -2 टेबल स्पून

विधि - How to Make Pizza Dough Without Yeast

मैदा को किसी बर्तन में निकाल लीजिये, इसमें दही, चीनी, बेकिंग सोडा, नमक और 2 छोटे चम्मच ओलिव ओइल डाल लीजिये. सारी चीजों को अच्छी तरह मिलाइये, और गुनगुने पानी की सहायता से नरम आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिए. आटा लगाने के बाद, आटे को 5-7 मिनट मसल-मसल कर एकदम चिकना होने तक गूंथिये.

आटा पिज्जा बनाने के लिये तैयार है. बेकिंग ट्रे पर थोडा़ से तेल लगाकर चिकना कीजिए. पिज्जा का आटा ट्रे के ऊपर रखिये और हाथ से फैलाते हुए ⅓ इंच का बढा़ लीजिए. फैलाये गये पिज्जअ पर थोडा़ सा तेल लगा कर फैला दीजिए.


पिज्जा के ऊपर सॉस की पतली सी लेयर लगाइये और शिमला मिर्च, ओलीव के टुकडे़ थोड़ी-थोड़ी दूर पर लगा दीजिये और कॉर्न के दाने भी डाल दीजिए. सब्जियों के ऊपर कद्दूकस किया हुआ मोजेरीला चीज डाल दीजिये.
ओवन को 200 डिग्री सेंटीग्रेट पर प्रीहीट कर लीजिए, पिज्जा ट्रे को ओवन में रखिये, ओवन को 200 डि. से. पर 12 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये, और पिज्जा को बेक होने दीजिये, 12 मिनिट के बाद पिज्जा को चैक कर लीजिये, अगर पिज्जा अभी किनारे से ब्राउन नहीं हुआ है, चीज अच्छी तरह मेल्ट नहीं हुआ है, तब पिज्जा 2 -3 मिनिट के लिये या पिज्जा के किनारे हल्के ब्राउन होने तक बेक होने दिजिये. पिज्जा बेक होकर तैयार हो जाता है.

तैयार पिज्जा के ऊपर थोड़ा ओरगेनो और कालीमिर्च पाउडर छिड़क लीजिये, मन पसन्द टुकड़ों में काटिये और चटनी या सॉस के साथ परोसिये और खाइये.

सुझाव
पिज्जा की टापिंग के लिये अपने पसन्द के अनुसार टमाटर, पनीर, प्याज, मशरूम या बेबी कार्न ले सकते हैं.
आटे में डालने के लिये ओलिव ओइल की जगह कोई भी कुकिंग ओइल लिया जा सकता है.

Yeast-free pizza recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.4 / 5 (5460 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (80)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Sarala
Nihaji, Mei aapki tecipes bahut pasand karti hu......Electric tandoori me cake & cookies banane ki recipe bataiye na plzzz.... .
निशा: सरला जी, तंदूर में तापमान को सैट करने की फैसलिटीज है तब आप इसमें रेसिपी के अनुसार तापमान सैट करके केक और कुकीज बना सकते हैं.
Sarala
Kya me use electric tandoori me kaise
bana sakti hu?
निशा: सरला जी, इलेक्ट्रिक तंदूर में जिस तरह से नान बनाते हैं उसी तरह पिज्जा बनाया जा सकता है, लेकिन पिज्जा के लिये तापमान कम चाहिये होता है, प्लीज तापमान कम रखें और चैक करते हुये इसे पकायें.
sandeep kumar
Can u tell me....at which type of store I can found "yeast".....pls reply as soon as possible
sandeep kumar
Can u tell me....at which type of store I can found "yeast".....pls reply as soon as possible
Taranjeet kaur
thanks a lot mam
neha amin
mam aap behad hi achi achi recipes btati hai.bhut hi acha pizza bna thank u.pls aap mujhe khali suji wala golgappa bnana bta a.
laxmi
very nice thank you
preet kaur
nisha g app ne je web site bna kr bhut acha kiya mujeh bhut acha lagta hai khana bnana jo bi try krti hu app ki web site se ... thnx nisha g
Manisha
Mam Wheat flour ka pizza bhi bayayiye na plzz
निशा: मनीषा जी, मैं व्हीट फ्लोर पिज्जा बनाने की कोशिश करती हूँ.
Manisha Maharana
Wooooowwwwww thank u sooooooooo much madam. Awsome. kal hi banaya waah kya pizza tha aur wo bhi bina yeast ka. thank u soooo much.
निशा: मनीषा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Alka yadav
mozzarila cheese ke bina aur koi recipe to make PIZZA ...........................................
EITHER we can make PIZZA without mozzarila cheese also.............
निशा: अल्का जी, पिज्जा के लिये मोजेरीला चीज आवश्यक है.
pooja
thanks a lot nisha mam. u r great.

निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Girija
This is very nice instant pizza recipe. We dont have to plan earlier if we want to make pizza.
निशा: गिरिजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
apoorva
mozzarila cheese recipe batya please

निशा: अपूर्वा जी मैं कोशिश करूंगी.
seema
hello nisha ji
how are you
nisha didi kya mitta soda hi baking soda hota ha please reply
निशा: सीमा जी हां, मीठा सोडा ही बेकिंग सोडा है.
Girija
does this type of dough not need to be kept for few hours?
निशा: गिरिजा जी, इस ढोह को रखने की आवश्यकता नहीं है.