पिज्जा - बिना यीस्ट के - Yeast-free pizza recipe

आमतौर पर पिज़्ज़ा यीस्ट से आटे को फुलाकर बनाया जाता है लेकिन बहुत से लोग यीस्ट नहीं प्रयोग करते या यीस्ट न मिले तो फिर हम बिना यीस्ट के भी पिज़्ज़ा बना सकते हैं. बिना यीस्ट के पिज्जा भी लगभग उतना अच्छा बनता है, जितना कि यीस्ट डालकर बनाया गया पिज्जा होता है.
Read - Yeast-free pizza Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Yeast-free pizza recipe
पिज्जा का आटा लगाने के लिये
- मैदा - 1 कप 125 ग्राम
- ओलिव ओइल - 2 टेबल स्पून
- दही - 2 टेबल स्पून
- बेकिंग सोडा़ - 1/4 छोटी चम्मच
- चीनी - 1/2 छोटी चम्मच
- नमक - 1/4 छोटी चम्मच
पिज्जा के ऊपर टापिंग करने के लिये:
- मोजेरीला चीज - 2 *.2 इंच टुकडा़
- शिमला मिर्च - 8-10 टुकडे़ 1 इंच लम्बे टुकड़े
- प्रजर्व ओलिव - 1 टेबल स्पून
- पिज्जा सॉस - 2 टेबल स्पून
- ओरगेनो - 1/4 छोटी चम्मच
- काली मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- स्वीट कॉर्न - 1 -2 टेबल स्पून
विधि - How to Make Pizza Dough Without Yeast
मैदा को किसी बर्तन में निकाल लीजिये, इसमें दही, चीनी, बेकिंग सोडा, नमक और 2 छोटे चम्मच ओलिव ओइल डाल लीजिये. सारी चीजों को अच्छी तरह मिलाइये, और गुनगुने पानी की सहायता से नरम आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिए. आटा लगाने के बाद, आटे को 5-7 मिनट मसल-मसल कर एकदम चिकना होने तक गूंथिये.
आटा पिज्जा बनाने के लिये तैयार है. बेकिंग ट्रे पर थोडा़ से तेल लगाकर चिकना कीजिए. पिज्जा का आटा ट्रे के ऊपर रखिये और हाथ से फैलाते हुए ⅓ इंच का बढा़ लीजिए. फैलाये गये पिज्जअ पर थोडा़ सा तेल लगा कर फैला दीजिए.

पिज्जा के ऊपर सॉस की पतली सी लेयर लगाइये और शिमला मिर्च, ओलीव के टुकडे़ थोड़ी-थोड़ी दूर पर लगा दीजिये और कॉर्न के दाने भी डाल दीजिए. सब्जियों के ऊपर कद्दूकस किया हुआ मोजेरीला चीज डाल दीजिये.
ओवन को 200 डिग्री सेंटीग्रेट पर प्रीहीट कर लीजिए, पिज्जा ट्रे को ओवन में रखिये, ओवन को 200 डि. से. पर 12 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये, और पिज्जा को बेक होने दीजिये, 12 मिनिट के बाद पिज्जा को चैक कर लीजिये, अगर पिज्जा अभी किनारे से ब्राउन नहीं हुआ है, चीज अच्छी तरह मेल्ट नहीं हुआ है, तब पिज्जा 2 -3 मिनिट के लिये या पिज्जा के किनारे हल्के ब्राउन होने तक बेक होने दिजिये. पिज्जा बेक होकर तैयार हो जाता है.
तैयार पिज्जा के ऊपर थोड़ा ओरगेनो और कालीमिर्च पाउडर छिड़क लीजिये, मन पसन्द टुकड़ों में काटिये और चटनी या सॉस के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव
पिज्जा की टापिंग के लिये अपने पसन्द के अनुसार टमाटर, पनीर, प्याज, मशरूम या बेबी कार्न ले सकते हैं.
आटे में डालने के लिये ओलिव ओइल की जगह कोई भी कुकिंग ओइल लिया जा सकता है.
कमेंट (80)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: स्म्रति जी, पिज्जा तवे पर बहुत अच्छा बनता है, और वेबसाइट पर रेसिपी उपलब्ध है, इसके लिये लिंक निम्न है.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद नीरज जी.
Is pizza ko bina oliv oil k kaise banaye?
hello mam. thankyou for posting this recipe. i have one doubt regarding measurement. how much refined flour should be used, since you have written 1 cup as 125 gams, but in cooking measurements 1 cup is =250 grms. kindly clear the doubt. thankyou.
nisa ji aap ne kha h ki oven ko phele 200 degree par preheat karna h toh yeh kitne dar tak preheat karna hai........????/ please answer this question as soon as possible
hi.
thank you so much for shairing pizza without yeast.i will definately make this recip n let u know.thanks a lot.
mam ,kya normal tawe pe bi pizza bn sakta h...?
निशा: पिंकी जी हां अवश्य बना सकते हैं.
hello nisha g,
you and your recipe is so sweet......thanks 4 it
main kafi dino se apki web s.pe registeration ki koshis kr rahi hu pr ho hi nahi raha h ....kya problem h
हम pure vegiterian है । जेलेटिन की जगह क्या use करे
की जिलेटिन वाली चीजे बिना जेलेटिन के बन जाए
और मात्रा(quantity) कितनी होनी चाहिए
निशा: प्रियंका, वेजीटेरियन जिलेटिन आती है. ये आप किसी भी किराना स्टोर से खरीद सकते हैं.
mam pizza bigar microdwave ke ban sakta hay kya ple. bataiye
निशा: दिपाली जी, पिज्जा तवे पर बनाया जा सकता है, तवा पर पिज्जा बनाने की रेसिपी वेबसाइट और मेरे चैनल पर उपलध है, सर्च बटन पर तवे पर पिज्जा लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
pizza kitne minuite rakhna
hello nisha ji,
Maine aapki recipe se electric tandoor Mai pizza banaya,it's really good.bahut aacha bana. But mane base ok pahle Alag se bana kar sek liya ,baad Mai topping karke banaya,to aur bhi aacha bana .thanks
निशा: वसुधा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thankyou
निशा: सौरभ जी, पिज्जा को माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बनाया जाता है.
निशा: संदीप जी, पिज्जा का आटा लगाने में यीस्ट या बेकिंग सोडा यूज करते हैं.
Please suggest another topping for the pizza.
Waiting for your reply.
Thanks.
निशा: पिज्जा की टोपिंग के लिये टमाटर, बेबीकार्न, स्वीट कार्न, मशरूम, शिमला मिर्च, अगर आप ओनियन यूज करते तब वह ले सकते हैं.
निशा: रेनु जी, इसे भी तवा बिलकुल उसी तरह, जैसे पिज्जा तवे पर बनाया है, बनाया जा सकता है, 10-15 मिनट पिज्जा बन जायेगा.
निशा: नीलम जी, माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर पिज्जा आप किसी स्टील प्लेट में भी बना सकती हैं.
निशा: विनोद जी, मैं कोशिश करूंगी.
pizza was really awesome. Main thing is that all ingredients are available at home.
Ingredients ka jo toppings corner hai uska third number ka ingredient please bataye. And mam kuch aur toppings suggest kijiye na.
Waiting for your reply.
Thanks.
mam ise bake kar sakte hai cake ki tarah toh yeh sahi pak jayega yeh bich se kaccha rah gaya tha
mai jain hu aur yeast free recipe search karti hu aur apne wahi bataya.... thank you so much mam
aur bhi aisi dishes aap bayae jisme yeast na lage
mama lasange ki bhi recipe batayen
mere pas morphy ka otg hai usme 4 mode hai( keep warm, toast pizza, bake, broil)
maine toast pizza mein banaya tha but thoda kacha rah gaya
kya aap mujhe bataeynge ki ise kis mode me aur kitni der aur bake karna chahiye
निशा: स्वीटी जी, हमने इसे यूज नहीं किया है, इसके साथ बुक मिली होगी उससे इसका यूज देखा जा सकता है.
निशा: ज्योति जी, मैदा की जगह गेहूं का आटा यूज किया जा सकता है, अच्छा पिज्जा बनेगा, लेकिन पिज्जा का स्वाद और टेक्सचर दोंनो ही अलग होंगे.