पिज्जा - बिना यीस्ट के - Yeast-free pizza recipe

आमतौर पर पिज़्ज़ा यीस्ट से आटे को फुलाकर बनाया जाता है लेकिन बहुत से लोग यीस्ट नहीं प्रयोग करते या यीस्ट न मिले तो फिर हम बिना यीस्ट के भी पिज़्ज़ा बना सकते हैं. बिना यीस्ट के पिज्जा भी लगभग उतना अच्छा बनता है, जितना कि यीस्ट डालकर बनाया गया पिज्जा होता है.
Read - Yeast-free pizza Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Yeast-free pizza recipe
पिज्जा का आटा लगाने के लिये
- मैदा - 1 कप 125 ग्राम
- ओलिव ओइल - 2 टेबल स्पून
- दही - 2 टेबल स्पून
- बेकिंग सोडा़ - 1/4 छोटी चम्मच
- चीनी - 1/2 छोटी चम्मच
- नमक - 1/4 छोटी चम्मच
पिज्जा के ऊपर टापिंग करने के लिये:
- मोजेरीला चीज - 2 *.2 इंच टुकडा़
- शिमला मिर्च - 8-10 टुकडे़ 1 इंच लम्बे टुकड़े
- प्रजर्व ओलिव - 1 टेबल स्पून
- पिज्जा सॉस - 2 टेबल स्पून
- ओरगेनो - 1/4 छोटी चम्मच
- काली मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- स्वीट कॉर्न - 1 -2 टेबल स्पून
विधि - How to Make Pizza Dough Without Yeast
मैदा को किसी बर्तन में निकाल लीजिये, इसमें दही, चीनी, बेकिंग सोडा, नमक और 2 छोटे चम्मच ओलिव ओइल डाल लीजिये. सारी चीजों को अच्छी तरह मिलाइये, और गुनगुने पानी की सहायता से नरम आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिए. आटा लगाने के बाद, आटे को 5-7 मिनट मसल-मसल कर एकदम चिकना होने तक गूंथिये.
आटा पिज्जा बनाने के लिये तैयार है. बेकिंग ट्रे पर थोडा़ से तेल लगाकर चिकना कीजिए. पिज्जा का आटा ट्रे के ऊपर रखिये और हाथ से फैलाते हुए ⅓ इंच का बढा़ लीजिए. फैलाये गये पिज्जअ पर थोडा़ सा तेल लगा कर फैला दीजिए.

पिज्जा के ऊपर सॉस की पतली सी लेयर लगाइये और शिमला मिर्च, ओलीव के टुकडे़ थोड़ी-थोड़ी दूर पर लगा दीजिये और कॉर्न के दाने भी डाल दीजिए. सब्जियों के ऊपर कद्दूकस किया हुआ मोजेरीला चीज डाल दीजिये.
ओवन को 200 डिग्री सेंटीग्रेट पर प्रीहीट कर लीजिए, पिज्जा ट्रे को ओवन में रखिये, ओवन को 200 डि. से. पर 12 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये, और पिज्जा को बेक होने दीजिये, 12 मिनिट के बाद पिज्जा को चैक कर लीजिये, अगर पिज्जा अभी किनारे से ब्राउन नहीं हुआ है, चीज अच्छी तरह मेल्ट नहीं हुआ है, तब पिज्जा 2 -3 मिनिट के लिये या पिज्जा के किनारे हल्के ब्राउन होने तक बेक होने दिजिये. पिज्जा बेक होकर तैयार हो जाता है.
तैयार पिज्जा के ऊपर थोड़ा ओरगेनो और कालीमिर्च पाउडर छिड़क लीजिये, मन पसन्द टुकड़ों में काटिये और चटनी या सॉस के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव
पिज्जा की टापिंग के लिये अपने पसन्द के अनुसार टमाटर, पनीर, प्याज, मशरूम या बेबी कार्न ले सकते हैं.
आटे में डालने के लिये ओलिव ओइल की जगह कोई भी कुकिंग ओइल लिया जा सकता है.
कमेंट (80)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अखिल जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार.
Uski jagah cheese sakht ho jata hai bahut kharab banta hai
Amul ka moserella cheese use kerta hu
निशा: आदित्य जी, बेक अधिक होने से ऎसा होता है.
निशा: श्रेया जी, पिज्जा में मोजेरीला चीज ही अच्छा रहता है, अगर न मिले तो प्रोसेस चीज भी ले सकते हैं.
Or ye pizza bna sakte h kya?
Plz rply soon
निशा: रामलोचन जी, इसे कुकर में नहीं बनाया जाता है, इसे आप तवा पर बना सकते हैं और रेसिपी मेरे वेबसाइट और चैनल पर देख सकते हें.
निशा: गौरव जी, अॉलिव अॉयल ना हो, तो कोई भी वेजीटेबल अॉयल या रिफाइन्ड अॉयल का इस्तेमाल कर सकते हैं.
निशा: हर्ष जी, पिज्जा को मिडिल रैक में ही अच्छी तरह बनाया जा सकता है, उसे दोंनो ओर से प्रोपर हीट चाहिये.
निशा: रेमा जी, माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर पिज्जा बनाया जा सकता है.
Very nice
निशा: ह्र्द्यांश जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: लांक्षी जी, चीज़ के बिना पिज़्ज़ा बिल्कुल भी अच्छा नही लगता, चीज मुख्य इन्ग्रीडियेन्ट है.
निशा: संजय जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: अंकिता जी, पिज्जा बेस सोफ्ट और पफी ही होता है, अगर ये कच्चा लग रहा हो तब इसे थोड़ा और बेक किया जा सकता है.
निशा: मधु जी, धन्यवाद.
निशा: तनु जी, पिज्जा में आप टमाटर, बेबीकार्न, मशरूम और अगर प्याज खाना पसंद करती हैं तो वो भी डाल सकती हैं.
निशा: अश्विनी जी, आप रिफाइन्ड तेल का भी उपयोग कर सकते हैं.
Mne bina yeast k pizza bnaya pr pta ni q upr ki topings to jyada pk gyi or base kaccha hi rh gya...topngs to jlne lgi to nikalna pda pizza pr base kchha rh gya kya ap btayengi aisa q hua plz rply m fir se bnana chahti hu...
निशा: प्राचीजी, ऊपर की ओर से हीट अधिक लगने पर एसा होता है, पिज्जा को मिडिल रैक पर रखें और ऊपर की हीट का तापमान कम कर सकते हैं, और टोपिंग सिकने पर उसे बन्द कर सकते हैं और पिज्जा को नी़चे की ओर से सिकने दे सकते हैं.
Nisha g kya bina yest k pizza base phle bnakr ni rkha jata...ya fir sath me hi topings krte h
निशा: प्राचीजी, बिना यीस्ट पिज्जा की रेसिपी मेरे वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है, उसके लिये लिंक निम्न है.
निशा: साक्षी जी, मुझे दुख है मैं आपका कमेन्ट अभी देख पा रही हूँ, आपने आटे से भटूरे अवश्य बना लिये होंगे, बिना सोडा के भी पूरी की तरह अच्छे बनते हैं और सोडा अभी भी पानी में घोल कर आटे में गूथा जा सकता है.
निशा: मिस्बाह जी, आप सामान्य वेजिटेबल अॉयल भी उपयोग कर सकते हैं.
निशा: रश्मि जी, बना सकती हैं.
निशा: हीरल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जानकी जी, हां आप ये ओयल यूज कर सकती हैं.