आंवला लड्डू - Amla Laddu Recipe

📅 28 दिसंबर 2014 👁 2.6 लाख बार देखी गई 💬 25 कमेंट ★ 3.8 (3862)


विटामिन सी और आयरन से भरपूर आंवला लड्डू बेहद स्वादिष्ट होते हैं. आंवला लड्डू हमारे शरीर में प्रतिरोधक शक्ति पैदा करते हैं.  बच्चे जो आंवला खाना पसन्द नहीं करते, वे आंवला लड्डू बड़े प्यार से खाना पसन्द करेंगे.

Read - Amla Laddu Recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Amla Laddu

  • आंवला - 6 (250 ग्राम)
  • चीनी - 1 कप (250 ग्राम)
  • बादाम - ½ कप (50 ग्राम)
  • काजू - ⅓ कप (25 ग्राम)
  • इलायची पाउडर - ½ छोटी चम्मच
  • जायफल - ½ छोटी चम्मच

विधि - How to make Amla Laddu?

आंवला को पॉलीथिन में भरकर 5 मिनिट के लिए माईक्रोवेव कर लीजिए. माईक्रोवेव से निकाल कर आंवलों को ठंडा होने दीजिए. आंवले ठंडे हो जाने पर इन्हें कद्दूकस कर लीजिए.

पैन गरम कीजिए और इसमें कद्दूकस किया हुआ आंवला और चीनी डाल डालकर लगातार चलाते हुए पका लीजिए.


मिश्रण को अच्छे से गाढा़ होने तक पकाना है. अच्छे से गाढा़ हो जाने पर इसमें 2 चम्मच घी डाल कर मिक्स करें और 2-3 मिनिट ओर पकाएं. मिश्रण अच्छे से बन चुका है, ये चैक करने के लिए मिश्रण से 2-3 बूंदे प्याले में गिरायें और ऊंगली अंगूठे के बीच चिपका कर देखें की अच्छे से चिपक रहा है और जमने वाली कंसिस्टेंसी में तैयार हो चुका है. अगर चिपक रहा है तो गैस बंद कर दीजिए, हमारा मिश्रण तैयार है.

अब मिश्रण को थोडा़ ठंडा होने दीजिए. बादाम का पाउडर बना लीजिए और काजूओं को छोटे-छोटे टुकडों में काट कर तैयार कर लीजिए, इलायची छील कर पाउडर बना लीजिए और जायफल को कूट कर इसका भी पाउडर बना लीजिए.

मिश्रण के हल्का ठंडा होने पर इसे प्याले में निकाल लीजिए और इसमें बादाम पाउडर, बारीक कटे हुए काजू, इलायची पाउडर और जायफल पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए. लड्डू बनाने के लिए मिश्रण तैयार है.


हाथ पर थोडा़ सा घी लगाकर चिकना करें और थोड़ा सा मिश्रण हाथ में उठाइये, और अपने पसन्द के अनुसार गोल-गोल लड्डू बनाकर थाली में रखते जाएं. इतने मिश्रण से लगभग 12 - 14 लड्डू बनाकर तैयार कर लीजिये. आंवला लड्डू बनकर के तैयार हैं. इन्हें आप किसी एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और 3-4 महिने तक खाते रहें.

सुझाव

  • आंवला को नरम करने के लिये, माइक्रोवेव करने के वजाय, गैस पर भाप में भी पकाया जा सकता है.
  • मिश्रण को लगातार चलाते हुए पकाना है.  
  • मिश्रण के गाढा़ हो जाने पर गैस तुरंत बंद कर दीजिए. मिश्रण को किसी दूसरे प्याले में निकाल लीजिये ताकि वह जल्दी से ठंडा हो जाय.

Indian Gooseberry Ladu Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.8 / 5 (3862 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (25)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

अखिलेश कुमार
शाकाहार को बढ़ा हिंसा व्यभिचार अराजकता को कम करने के अप्रतिम योगदान हेतु आपका सामाजिक जीवन में शुभ स्मरण नमन वन्दन अभिनन्दन

निशा: अखिलेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sonam singh
Its very nice... Kya hm sakkr ki jgh gud ka use kr skte h??

निशा: सोनम जी, धन्यवाद. हां, आप शक्कर की जगह गुड़ का इस्तेमाल कर सकती हैं.
Prema
Nisha ji... Mene amla ke laddoo banaye... Chaashni acche se gaadi krke. .baadam or kajooo dalne ke baad jab ladoo banae ...to ladoo thande hone ke baad.. Hard ho gaye... Aaram se khaye hi ni ja rahe h... Inko ab kaise theek kiya ja sakta h... Koi solution h ab..

निशा: प्रेमा जी, मिश्रण ज्यादा देर तक पकने के कारण ये सख्त बन रहे हैं. मिश्रण के गाढ़ा होते ही तुरंत गैस बंद कर दीजिए और मिश्रण को एक प्लेट में उसी समय निकाल लीजिए और हल्का सा ठंडा होने के बाद लड्डू बनाइए.
Annpurna vishwakarma
very nice & easy idea to make Avala laddoo
thanking you very much

निशा: अन्नपूर्णा जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Anu
Namaste Nisha ji, amla laddoo bahut acchi hai aur iska tase bhi accha lag raha hai magar ye theek se bandh nahi raai, thoda geela paste lag raha hai....ise theek se banane k liye kya karna chahiye?

निशा: अनु जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आप इसमें थोड़ा बादाम पीसकर बादाम पाउडर मिला लीजिये, मिश्रण थोड़ा खुश्क हो जायेगा, और लड्डु आसानी से बांधे जा सकेंगे.
Bir singh
Iska svad kasa hota h ji
Mane ye bnaye to iska svad khata svad aa rha h or thode black colure ke ho gye h

निशा: बीर जी, इसमें आंवले का खट्टा स्वाद तो आएगा ही और पकाने पर ये ब्राउन या हल्के काले पड़ जाते हैं.
जमाल अहमद
निशा जी नमस्कार
मैं आपके रेसिपीज से कई पकवान बना चूका हूँ , आपका बहुत बहुत शुक्रिया के आपने अपने रेसपीज को शेयर किया, प्लीज मुझे बताएं की किसी भी मुरब्बा को अधिक दिन सुरक्षित रखने के लिए एसिटिक एसिड डालने के लिए एसिटिक एसिड कहाँ से प्राप्त किया जा सकता है, किया white vinegar डाला जा सकता है

निशा: जमाल जी, आप व्हाइट विनेगर का इस्तेमाल कर सकते हैं.
subhash rathore
Mene apke is blok she bahut
Sari jije banai h amle me Lady bhi banaunga 2kg amle me sakar kitni dalni h
निशा: सुभाष जी, ये लड्डू हमने 250 ग्राम आंवले से बनायें है, और आप इसके अनुसार ही सभी चीजें अनुपात में ले सकते हैं.
rajesh
How to use preservative for long time (6month)
निशा: राजेश जी आंवला लड्डू में किसी प्रिजरवेटिव की आवश्यकता नहीं है, ये बहुत दिन तक चलते हैं.
satbir zaildar
hello nisha ji ..ham gawon walo ko ish sute
bhut shi recipe sikhane ka moka mila danyawad...

निशा: सतवीर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
umesh
good color , texture , and taste with essential nutrients .
kalpana
hello nisha ji, i have made 'tagar' . awale k lodoo k liye bhi wahi consistency chahiye kya ? ya tagar se thoda kaam pakaye?
निशा: कल्पना जी, आप सही समझ रही हैं, आप इसे बिलकुल तगार वाली कनसिसटेन्सी तक ही पका लीजिये.
suman vairagi
Thanx nisha Ji
its too good recepie n nutrition also....
निशा: सुमन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
..
Amit Katiyar
Thank you so much Nice Ji, Very nice information and healthy too :). Thanks a lot for sharing
निशा: अमित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sarmistha dey
Nisha ji...गैस पर Amla ko kitni der pakana hae ki use grate kiya jae??
निशा: सरमिस्था जी, आंवलों को भाप में 8-10 मिनिट पका लीजिये, हाथ से दवा कर देख लीजिये, आंवले हल्के नरम होने चाहिये, अगर सख्त हों तो और 2-4 मिनिट पका सकते हैं.
sapna
awsm recipe mem ...mene bnay n sbko bht achhe lge thank u so much
निशा: सपना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
parul
Thanku nishaji for answering my query...
Have a very happy n prosperous lohri n makar sankranti......lakh lakh vadhaiyaan...god bless
निशा: पारुल जी, आपको भी लोरी और मकरशंक्रान्ति की ढेरों शुभकामनायें.
leena
Thank u nisha g ..... U so sweet.
Mere amla laddu n jam dono bhot testy bne hei ... Thanks . :-)
निशा: लीना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
leena
Nisha g aamla boil krk b laddu bnaya ja skta hei kya ? Aur agr nhi toh plzz mujhe gas pr bhap me kese pakate hei amla yeh btaye .
निशा: लीना जी, भाप में आंवला पकाने के लिये, आंवले धो कर किसी छलनी में रख लीजिये, किसी एसे बर्तन में पानी गरम कीजिये, जिस पर छलनी रखी जा सके. पानी में उबाल आने पर, आंवले भरे छलनी को बर्तन के ऊपर रख दीजिये और ढक दीजिये, 5-7 मिनिट या आंवले के हल्के नरम होने तक आंवले पका लीजिये. आंवले उबाल कर बनाये जा सकते है, आंवले को कुकर में डालें और2 टेबल स्पून पानी डालें, हल्की सी सीटी आने तक उबाल लीजिये, और बिलकुल इसी तरह लड्डू बना लीजिये.
parul
Namaskar nisha ji..main nayi follower hun..mainein anwla ladoo recipe banayi....par anwle ka khattapan ek tang ki terah lag rha hai....kya isko kuch kam kiya jaa sakta hai...please batayein.....thanku..n i like u alot
निशा: पारुल जी, आंवले का स्वाद तो लड्डू में रहेगा, लेकिन इतना खट्टा या कसैला नहीं रहता, आंवला लड्डू खाने में अच्छे लगते हैं.
dinesh kumari
jai fal dalna zaruri h kya mam

निशा: दिनेश जी, आप नहीं डालना चाहते तो मत डालिये, बिना जायफल के भी आंवला लड्डू अच्छे बनेंगे.
Shym Hardaha, Nagpur, Maharastra, INDIA
Recipe To achchi Lagi, kal Try karoonga. Mere office ki sahyogi Tiwari ji ko bhi aapki is recipe aour aapke is website se Parichay karaya.
निशा: श्याम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Vijay Tailor
Nice recipe hain ma'am
Kusum Shrama
thank you mam for an awesome recipy..:)
priyanka
Ma'am, ye laddu khane me khatte nahi lagenge?
निशा: प्रियंका जी, लड्दू में आंवले का स्वाद तो आयेगा, लेकिन सारे इन्ग्रीडियेन्ट के साथ मिलकर ये स्वाद बहुत अच्छा लग रहा है.