बाजरा के आटे का हलवा Millet Flour Halwa - Bajra nu Halwa

📅 25 दिसंबर 2014 👁 1.3 लाख बार देखी गई 💬 4 कमेंट ★ 4.6 (1929)


सर्दी के मौसम में आयरन, कैल्सियम, और फाइबर बाजरा हम परम्परागत रूप से खाते रहे हैं. कड़कड़ाती सर्दी परेशान करे तो गरमागर्म बाजरे का हलवा का आनन्द लीजिये

Read - Millet Flour Halwa - Bajra nu Halwa recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bajra halwa recipe

  • बाजरे का आटा - 1/2 कप (80 ग्राम)
  • चीनी - 1/2 कप (100 ग्राम)
  • घी - 1/3 कप (80 ग्राम)
  • काजू - 8-10
  • किशमिश - 20-25
  • नारियल - 1 टेबल स्पून (कटा हुआ)
  • इलायची - 4 - 5

विधि - How to make Bajra Halwa

पैन में घी डाल कर गरम कीजिये. घी के हल्का गरम होने पर बाजरे का आटा डाल दीजिए. धीमी और मध्यम आंच पर आटे को लगातार चलाते हुये, हल्का ब्राउन, कलर डार्क होने और अच्छी महक आने तक भून लीजिये.
अब इसमें 1¼ कप पानी डाल दीजिए और चीनी डाल कर अच्छी तरह से मिला दीजिए और मध्यम आग पर पकने दीजिए और तब तक पकाएं जब तक कि हलवा गाढ़ा न हो जाए.

काजू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए, इलायची छिलकर कूट कर पाउडर बना लीजिए.

हलवे के गाढा़ होने पर इसमें काजू, किशमिश, कटा हुआ नारियल और इलायची का पाउडर डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिला दीजिए और 2 मिनिट के लिए और पका लीजिए. बाजरे के आटे का स्वादिष्ट हलवा बनकर तैयार है, हलवा को प्याले में निकाल लीजिए.


ऊपर से थोडा़ सा घी और कटे हुये काजू डालकर सजाइये और परोसिये. बाजरे के आटे के हलवे को फ्रिज में रखकर के 3-4 दिनों तक आराम से खाया जा सकता है.

सुझाव:

  • हलवा में चीनी अपनी पसन्द के अनुसार कम या ज्यादा की जा सकती है.
  • हलवा में अपने पसन्द के ड्राई फ्रूट जो आपको ज्यादा पसन्द हो वह ज्यादा डाल दीजिये और जो आप नहीं पसन्द करते उन्हैं हटा दीजिये.

4 सदस्यों के लिये
समय - 30 मिनिट

Millet Flour Halwa Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.6 / 5 (1929 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (4)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

sameer
Nishamadhulika. I and my family like your all recipies. I thank you that you teach good cooking and easy cooking

निशा: समीर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
RITU
thank you mam i liked this racipies
neetu shekhawat
hello mem ..kaise ho..
sbse pahle to bada sa thnx jo aap kr rhi h pr jaise kr rhi h..realy heads of u. mem last sardiyo m maine apni sasu ma ko methi ke ladu bana kr khilaye te vo b surprise diya ta n ye maine apko comnt b kiya ta or apne rply b kiya ta:):)
thnx us time sbne bahut tarif ki ti
ab m aloe vera gvar patha ke laddubbana kr dena chahti hu bt muje recipe nhi aati pls plsssssssss help me
निशा: नीतू जी, अभी ये लड्डू वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं हैं, मैं इन्हैं बनाने की कोशिश करती हूँ.
leelamehrotra
nishaji mujhe apki bataayee hui sabhi recipies bahut pasand aati hai. Mein kabhi kabhi man pasand recipies banati rahati hun. ek baat janana chahti hun ki subscribe ksrne ka kya tarika hai aur kaise karna hoga, pl. mujhe mail ke dwara jankari de.
निशा: लीला जी, सब्सक्राइब करने के लिये अभी वेबसाइट पर सुबिधा नहीं है, इसे डेवलप कर रहें है, ये 2 महिने में बन कर तैयार हो जायेगी.