पोहा खीर - Poha Kheer Recipe - Choora Kheer

📅 22 दिसंबर 2014 👁 2.9 लाख बार देखी गई 💬 19 कमेंट ★ 3.1 (4360)


पोहा या चूड़ा (Flattened rice)  से बनी खीर बहुत जल्दी, बड़ी आसानी से बन जाती है, और उतनी ही स्वादिष्ट बनती है, जितनी कि चावल की खीर.

Read - Poha Kheer Recipe - Choora Kheer Recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Choora Kheer

  • पोहा (Flattened rice)   - ½ कप (35 ग्राम)
  • चीनी - ¼ कप (60 ग्राम)
  • काजू - 1 बडा़ चम्मच (छोटा छोटा काट लीजिये)
  • किशमिश - 1 बडा़ चम्मच (डंठल हटा कर साफ कर लीजिये)
  • पिस्ते - 12-15 ( पतले पतले काट लीजिये)
  • इलायची - 4 ( छील कर पाउडर बना लीजिये)
  • फूल क्रीम दूध - 500 मिलीलीटर

विधि - How to make Choora Kheer

पोहा खीर बनाने के लिए दूध को किसी भारी तले के बर्तन में डालकर गरम करने के लिये रख दीजिए. दूध में उबाल आने पर गैस को धीमा कर दीजिए, उबलते दूध में पोहा डाल दीजिए और धीमी आंच पर पकने दीजिए और हर 2-3 मिनिट में इसे चलाते रहें ताकि खीर तले से लग कर जले नहीं. इसे तब तक पकाएं जब तक की पोहा फूल कर दूध के साथ एकसार न हो जाए.

खीर में मेवे डाल दीजिए, और थोड़े से मेवे बचा लीजिये, जो खीर पर गार्निस करने के काम आयेंगे. खीर को अच्छी तरह चमचे को बर्तन के तले में ले जाते हुये चलाइये, मेवे मिक्स कर लीजिए, खीर को गाढ़ा होने तक पकाइये, थोड़ी थोड़ी देर में चलाते रहिये.


जब पोहा और सारे मेवे अच्छी तरह से मिक्स होकर एकसार हो जाएं तब इसमें चीनी मिला दीजिए और खीर को 1-2 मिनिट तक या चीनी घुलने तक और पका लीजिए. खीर में इलायची पाउडर डालकर मिला दीजिये.
 लगभग 15- 16 मिनिट में खीर बन जाती है, पोहा खीर बन कर तैयार है, गैस बन्द कर दीजिये और खीर को प्याले में निकाल लीजिये और पतले कतरे मेवे ऊपर से डाल कर सजाईये.

पोहा खीर को गरम या ठंडा दोनो तरह से परोस सकते हैं.

सुझाव:

  • खीर में मेवा अपने पसन्द के अनुसार डाली जा सकती है. सूखे मेवे कम ज्यादा करके डाल सकते हैं या जो आपको न पसन्द हों उन्हें हटा सकते हैं.
  • पोहा को धोकर भी खीर में डाला जा सकता है, पोहे में पानी डालकर, तुरन्त निकाल दीजिये, और दूध में डालिये.

3-4 सदस्यों के लिये
समय - 20 मिनिट

Flattened rice Kheer Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (4360 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (19)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

aiyasha
nisha ji your recipies is easy & nice thank you
NishaMadhulika
aiyasha , बहुत बहुत धन्यवाद आपका.
Rachana
Nishaji, I like your polite nature... nice recipe... :)

निशा: रचना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
tina jain
Very nice and easy recipe nisha ji

निशा: टीना जी, धन्यवाद.
tina jain
Very nice and easy recipe nisha ji
निशा: टीना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
priyanka
Thank u for this insant recipe.

निशा: प्रियंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Zeenat afreen
Hello mam ! very easy kheer thanks

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Renu jain

Apki to sabhi dishes kamal ki& very tasty hi hoti hain.aap hamari didi or maa ki tarh samjati hain aur is tarah nahi samja pare.sabhi raspey ke liye diye tips very useful hote hain. Thanks so much


 


 


 


 


 


 

miss payal verma
Dear nisha ji kya main chure ka kheer apne gest ko khila skti hu
mansi
Nisha ji kya is khir mai milkmade dal sakte hai
निशा: मानसी जी, अवश्य डाल सकते हैं.
anuradha singh
maam
kya hum poha kheer me chini ki jagah gur mila sakte hain. gur milna se doodh phatega to nahi
निशा: अनुराधा जी, खीर बनने के बाद गुड़ मिलायें, दूध नहीं फटेगा.
shital
Poha konsa lena h patala ya mota wala?
निशा: शीतल जी, कोई भी वैरायटी का पोहा लिया जा सकता है.
lovely
nisha ji your kheer is realy fabulous
Neerja Saxena
Nisha ji very nice recipe . Its very simple and delicious. Thanks a lot for sharing. I have tried ur so many recepies.
pavan
Alll recipes are too good
chaman sahu
apki kheer wakai lajwab thi maine try kiya ghar par dhanywad ,nisha ji
निशा: चमन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Gaukaran
very good fsfsf as sdfsdf
vijeta sahare
Kya poha khir, rice khir se jyada testy lagti hai nishaji....
निशा: विजेता जी, लगभग चावल के खीर जैसी ही बनती है.
mrs.bhagvati lodhi
Nisha dii aap kaha thi itne din s very nice recipy
निशा: भगवती जी, मैं घर पर ही हूँ, बहुत बहुत धन्यवाद.