माइक्रोवेव में सूजी का हलवा - Suji ka Halwa Recipe in Microwave

सूजी का हलवा बनाना इतना आसान ओर तुरत फुरत बन जाता है कि जब भी कुछ मीठा खाने का मन हो इसे बना लीजिये. माइक्रोवेव में यही सूजी का हलवा और भी अधिक आसानी से बन जाता है.
Read - Suji ka Halwa Recipe in Microwave in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sooji Sheera
- सूजी - 1/2 कप
- पिस्ते - 5-6 (पतले पतले बारीक काट लीजिये)
- छोटी इलाइची - 4 (छील कर पाउडर बना लीजिये)
- चीनी - आधा कप से थोड़ी सी ज्यादा
- घी - 1/4 कप
- बादाम - 6-7 ( छोटे छोटे काट लीजिये)
- किशमिश - 1 टेबल स्पून (डंठल हटा दीजिये )
- दूध - 1 1/4 कप
विधि How to make Semolina Halwa in Microwave
माइक्रोवेव में सूजी का हलवा बनाने के लिये, माइक्रोवेव सेफ प्याले में सूजी डालिये और आधा घी डालकर सूजी में मिक्स कर दीजिये.
सूजी को माइक्रोवेव में 4 मिनिट तक भून लीजिये, सूजी को पहले माइक्रोवेव में हाई पावर पर 2 मिनिट तक भूनिये, अब सूजी को अच्छी तरह चमचे से चलाइये और 1 मिनिट भूनिये और चलाइये और फिर से 1 मिनिट भूनिये, सूजी भुन कर तैयार हो जायेगी.
सूजी में दूध डालकर मिला दीजिये, चीनी भी डालकर मिक्स कर दीजिये और हलवा को 4 मिनिट के लिये माइक्रोवेव कीजिये, हाई पावर पर पहले 2 मिनिट माइक्रोवेव कीजिये, हलवा को चमचे से चला दीजिये, अब 1 मिनिट हलवा को माइक्रोवेव कीजिये और चला दीजिये, और 1 मिनिट हाई पावर पर ही माइक्रोवेव कीजिये और चलाइये.

इसके बाद हलवा में 2 चम्मच घी बचाकर सारा घी डाल दीजिये, मेवे बादाम, किशमिश और इलाइची पाउडर भी डालकर मिक्स कर दीजिये.
हलवा को ढककर मीडियम पावर पर 2 मिनिट माइक्रोवेव कीजिये. हलवा को माइक्रोवेव से निकालिये और 2 मिनिट तक ढककर स्टेन्डिग टाइम दीजिये, हलवा अभी भी पक रहा है. प्याले को खोलिये, हलवा तैयार है, सूजी के हलवा को प्लेट या प्याले में निकालिये हलवा के ऊपर पिघला हुआ घी डालिये और पिस्ते डालकर गार्निस कीजिये.
माइक्रोवेव में बना हुआ स्वादिष्ट सूजी का हलवा तैयार है. गरमा गरम सूजी का हलवा परोसिये और खाइये.
कमेंट (8)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Keep Bringing more!!"
निशा: रितू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गौरी जी, 1 कप में 180 ग्राम सूजी आती है.
निशा: निशा जी, आपका सवाल समझ नहीं आ रहा है.
Bahut hi tasty halwa banaya maine.
Mujhe suji halwa khaane ka mann hua par main conventional tareeke se banane ke liye bahut lazy thi.
Tab mujhe apka recipe mile....I think yeh traditional wale se jada tasty hai
thankyou so much!
You are an inspiration to us :)