इडली बैटर - Idli Batter for Soft Idli

📅 1 दिसंबर 2014 👁 5.7 लाख बार देखी गई 💬 77 कमेंट ★ 4.0 (4716)


सॉंफ्ट मुलायम इडली बनाने के लिये सही इडली के घोल का होना जरूरी है. अगर इडली का बैटर सही तरह से फूला न हो या इसमें इन्ग्रेडिएन्ट्स की मात्रा सही न हो तो हमारी इडली एकदम सफेद, फूली फूली और सॉफ्ट सॉफ्ट नहीं बनतीं.

Read - Idli Batter for Soft Idli in English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Idli Batter

  • चावल - 3 कप
  • उड़द दाल - 1 कप
  • मेथी दाना - 2 छोटे चम्मच

विधि - How to make Idli Batter at home ?

चावल और उड़द दाल को साफ करके अच्छे से धोकर साफ पानी में अलग अलग 4-5 घंटे या रात भर के लिये पानी में भिगो कर रख दीजिए. दाल में मेथी के दाने डालकर भिगोने के लिए रखिए.

उड़द दाल से अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये और कम पानी का प्रयोग करते हुये एकदम बारीक पीस लीजिये, चावल से भी अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये और कम पानी का प्रयोग करते हुये थोड़ा दरदरा पीस लीजिए.

दोनों को एक प्याले में डालकर अच्छी तरह मिलाइये और इतना गाढ़ा घोल तैयार कीजिये कि चमचे से गिराने पर एक दम धार के रूप में नही गिरना चाहिये बैटर को पकोडे़ के बैटर की कंसिसटेन्सी जैसा तैयार कर लीजिए.


फरमेन्ट करने के लिये इसे ढककर गरम जगह पर 12-14 घंटे के लिये रख दीजिये, गर्मियों में फरमेन्ट होने में कम समय लगता है लेकिन सर्दी के दिनों में 20-24 घंटे समय अधिक लगता है.

फरमेंट होने पर बैटर अच्छे से फूल कर तैयार हो जाता. फरमेंट हुआ मिश्रण इडली बनाने के लिए तैयार है इसे आप फ्रिज में रखकर 4-5 दिनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं.

Idli Batter Preparation Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.0 / 5 (4716 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (77)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

parmjit
nisha madam--can we grind rice and urd dal first and then soak them for 10 hours for making idli---
can we use cella rice
plz reply soon
निशा: परमजीत जी, सेला राइस यूज किये जा सकते हैं लेकिन स्पंजी इडली बनाने के लिये दाल चावल को भिगो कर पीसकर, बैटर को फरमेन्ट किया जाता है, और इडली बहुत अच्छी बनती हैं. दाल चावल को सूखा पीसना बहुत मेहनत का काम है.
Annu arora
Nisha ji..kya iske batter ko ready krne k liye curd ya eno ki jarurat ni h..bcoz suzi ki idli m to curd ya eno dala jata h.
निशा: अनु जी, इडली बैटर उरद की दाल, चावल को पीसकर, फरमेन्ट करके बनाया जाता है इसमें ईनो या दही डालने की आवश्यकता नहीं होती.
nishmitha
Thanks a lot nisha ji...aap sachmuch kammal tari ke me explain karte hai. .nai nai whole urid dal bins chilke ke..toh wahi measurement let hun....thanksssss
निशा: निशमिथा जी, उतनी ही उरद दाल लेनी है.
sweksha...
plz...mem..motichur ke laddu bnana btaye

निशा:स्वेक्षा जी, मोतीचूर के लड्डू वेबसाइट और मेरे चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर मोतीचूर के लड्डू लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
nishmitha
Nisha ji urs receipes are awsome but one query dea suppose if v use whole urid dal instead of split..Please can u specify the measurements? ?? Please reply nishaji
निशा: निशमिथा जी, होल उरद दाल ले रही हैं, उसमें छिलके नहीं हैं तो मेजरमेन्ट यही ठीक है, अगर दाल छिलके वाली है तो भिगो कर छिलके हटाने होंगे, दाल थोड़ी अधिक ले लीजिये.
neha sharma
dosa batter bhu banana sikhaiyein
निशा: नेहा जी, दोसा भी इसी बैटर से बनाये जा सकते हैं. दोसा बैटर के लिये चावल को बारीक पीस लीजिये और साथ में 1 कप पोहा भिगोयें और पीस कर मिला दीजिये, इससे क्रिस्प दोसे बन कर तैयार होंगे.