इडली बैटर - Idli Batter for Soft Idli

सॉंफ्ट मुलायम इडली बनाने के लिये सही इडली के घोल का होना जरूरी है. अगर इडली का बैटर सही तरह से फूला न हो या इसमें इन्ग्रेडिएन्ट्स की मात्रा सही न हो तो हमारी इडली एकदम सफेद, फूली फूली और सॉफ्ट सॉफ्ट नहीं बनतीं.
Read - Idli Batter for Soft Idli in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Idli Batter
- चावल - 3 कप
- उड़द दाल - 1 कप
- मेथी दाना - 2 छोटे चम्मच
विधि - How to make Idli Batter at home ?
चावल और उड़द दाल को साफ करके अच्छे से धोकर साफ पानी में अलग अलग 4-5 घंटे या रात भर के लिये पानी में भिगो कर रख दीजिए. दाल में मेथी के दाने डालकर भिगोने के लिए रखिए.
उड़द दाल से अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये और कम पानी का प्रयोग करते हुये एकदम बारीक पीस लीजिये, चावल से भी अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये और कम पानी का प्रयोग करते हुये थोड़ा दरदरा पीस लीजिए.
दोनों को एक प्याले में डालकर अच्छी तरह मिलाइये और इतना गाढ़ा घोल तैयार कीजिये कि चमचे से गिराने पर एक दम धार के रूप में नही गिरना चाहिये बैटर को पकोडे़ के बैटर की कंसिसटेन्सी जैसा तैयार कर लीजिए.

फरमेन्ट करने के लिये इसे ढककर गरम जगह पर 12-14 घंटे के लिये रख दीजिये, गर्मियों में फरमेन्ट होने में कम समय लगता है लेकिन सर्दी के दिनों में 20-24 घंटे समय अधिक लगता है.
फरमेंट होने पर बैटर अच्छे से फूल कर तैयार हो जाता. फरमेंट हुआ मिश्रण इडली बनाने के लिए तैयार है इसे आप फ्रिज में रखकर 4-5 दिनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं.
Idli Batter Preparation Video in Hindi
कमेंट (77)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: साधना जी, आप इसमें थोड़ा सी सूजी या सूखे पोहे को पीसकर मिला दीजिए, बैटर गाढ़ा हो जाएगा.
निशा: अहसान जी, धन्यवाद.
Jaise mung dal use kr sakte hain kya ?
Please reply me
निशा: नीतू जी, इडली बैटर बनाने के लिये उड़द दाल का ही यूज होता है, आप चाहें तो मूंग दाल के बैटर से भी इडली बना सकते हैं.
निशा: शिनाय जी, इडली बैटर के लिये छोटे आकार वाले चावल यूज किये जाते है.
निशा: मानवी जी, फरमेंट हुआ मिश्रण इडली बनाने के लिए तैयार है इसे आप फ्रिज में रखकर 4 से 5 दिनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं.
निशा: अयुब जी, बैटर सफेद हैं तब इडली भी सफेद बनती है, आप इसे 10-12 मिनिट ही भाप में पकायें, ज्यादा पकाने से इडली का कलर चेन्ज हो जाता है.
निशा: सरोज जी, आप स्टीक के कुकर में इडली बना सकती है, इडली अच्छी बनेंगी.
निशा: साधना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
N meri idli hmesa mu me chipakti he n fulti b nhi sahi se, so plz give me some tips
Jabki me yahi quantity leti hu daal chawal ki
निशा: श्रद्धा जी, मेथी दाना साथ ही पीसना है.
निशा: भरत जी, इडली बैटर उरद की दाल, चावल को पीसकर, फरमेन्ट करके बनाया जाता है इसमें ईनो डालने की आवश्यकता नहीं होती.
निशा: आंचल जी बैटर पतला या अधिक गाढ़ा हो तब एसा हो सकता है, बैटर में बेकिंग सोडा अधिक होने से इडली का कलर चेन्ज हो सकता है.
निशा: मान्यता जी, बारिष के समय भी गर्मी होती है, बैटर 10-12 घंटे में तैयार हो जाता है.
Mere batter se har bar bad smell aata
Please sugest me to avoid it.
निशा: हरीश जी, दाल और चावल को 3-4 घंटे भिगायें और दाल को एकदम बारीक और चावल को हल्का दरदरा पीस कर गाढ़ी कनसिस टेन्सी में मिला कर गरम जगह पर रखें, बैटर अच्छा फूल कर तैयार होता है इसमें दाल की महक आती है.
निशा: रचना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: चिंकी जी, बेकिंग सोडा डालना आवश्यक नहीं है.
निशा: किरन जी, दोसा फैलाने से पहले भीगे हुये मोटे कपड़े से तवे को अवश्य पोंछ लीजिये, ताकि तवा साफ हो जाय और थोड़ा ठंडा भी हो जाय.दोसा तवे के ऊपर फैलाने से पहले तवा अधिक गरम नहीं होना चाहिये. यदि तवा अधिक गरम होगा तो आपका दोसा पतला नहीं फैलेगा और अधिक कुरकुरा नहीं बनेगा.जैसे ही दोसा अच्छी तरह फैल जाय, आग अधिक कर दीजिये ताकि दोसा एकदम कुरकुरा हो जाय. दोसा पलटने से पहले उसे निचली परत ब्राउन होने तक सिकने दीजिये.
why we use methi dana in this better...
निशा: आकांक्षा जी, मेथी दाना इडली को सोफ्ट बनाने में हैल्प करता है.
Madam
My name is bhaskar. Mera business idli better sab shop me supply karta hu. Mera aata jaldi karta ho jata hai. Our idli fulta nahi hai . mere shop wale sab idli attend ko bahar tak kar bhechte hai. Mai har tarah kosis kar raha hu safal nahi ho raha hu pls pls koi rasta bataho. Mai bahut paresan hu. Nahi to muje mera business banda Karna padega mai is I par dipend hu mera number 07030343322
निशा: सुमन जिस तरह से हमने केक को कुकर में बनाया है, बिलकुल मफिन भी कुकर में उसी तरह बनाये जा सकते हैँ, सर्च बटन में कुकर में केक लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: पप्पू जी, इसमें आप जो बैक्टीरिया और यीस्ट यूज कर रहे हैं मुझे उसके बारे में जानकारी नहीं है, लेकिन यीस्ट ठंड में तो बहुत धींमी गति से बढ़ता है, तब बजाय जल्दी फूलने के बैटर और देर में फूलता है, मैं सलाह के तौर पर इतना ही कह सकती हूं कि जो कल्चर आप यूज कर रहे हैं उसे पहले से थोडी कम मात्रा में यूज करें और फिर देखें कि कैसा बैटर हो रहा है.
निशा: रिंकी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनम जी, ये मेरा शोक है, मुझे नई नई चीजें बनाने में बहुत अच्छा लगता है, बहुत बहुत धन्यवाद.
idli banane ke liye kya isme baking soda ki jarurat nahi padti hai.......bina baking soda ke idli soft banegi ekdum........
निशा: नीलम जी, बैटर फरमेन्ट हो जाता है, तब इसमें बेकिंग सोडा डालने की आवश्यकता नहीं होती, इडली एकदम स्पंजी और अच्छी बनती हैं.