इडली बैटर - Idli Batter for Soft Idli

सॉंफ्ट मुलायम इडली बनाने के लिये सही इडली के घोल का होना जरूरी है. अगर इडली का बैटर सही तरह से फूला न हो या इसमें इन्ग्रेडिएन्ट्स की मात्रा सही न हो तो हमारी इडली एकदम सफेद, फूली फूली और सॉफ्ट सॉफ्ट नहीं बनतीं.
Read - Idli Batter for Soft Idli in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Idli Batter
- चावल - 3 कप
- उड़द दाल - 1 कप
- मेथी दाना - 2 छोटे चम्मच
विधि - How to make Idli Batter at home ?
चावल और उड़द दाल को साफ करके अच्छे से धोकर साफ पानी में अलग अलग 4-5 घंटे या रात भर के लिये पानी में भिगो कर रख दीजिए. दाल में मेथी के दाने डालकर भिगोने के लिए रखिए.
उड़द दाल से अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये और कम पानी का प्रयोग करते हुये एकदम बारीक पीस लीजिये, चावल से भी अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये और कम पानी का प्रयोग करते हुये थोड़ा दरदरा पीस लीजिए.
दोनों को एक प्याले में डालकर अच्छी तरह मिलाइये और इतना गाढ़ा घोल तैयार कीजिये कि चमचे से गिराने पर एक दम धार के रूप में नही गिरना चाहिये बैटर को पकोडे़ के बैटर की कंसिसटेन्सी जैसा तैयार कर लीजिए.

फरमेन्ट करने के लिये इसे ढककर गरम जगह पर 12-14 घंटे के लिये रख दीजिये, गर्मियों में फरमेन्ट होने में कम समय लगता है लेकिन सर्दी के दिनों में 20-24 घंटे समय अधिक लगता है.
फरमेंट होने पर बैटर अच्छे से फूल कर तैयार हो जाता. फरमेंट हुआ मिश्रण इडली बनाने के लिए तैयार है इसे आप फ्रिज में रखकर 4-5 दिनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं.
Idli Batter Preparation Video in Hindi
कमेंट (77)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Its really make perfect idli
निशा: राजेश जी, यह बैटर 2-3 दिन तक उपयोग में लाया जा सकता है.
निशा: दिनेश जी, मिश्रण को फरमैन्ट करने से पहले नमक डाल दीजिए
निशा: नरेन्द्र जी, इडली मीडियम तेज गैस पर 10-11 मिनिट में बन कर तैयार हो जाती है लेकिन अगर आप को वो पकी नहीं लग रही तो आप उसे कुछ मिनिट और पका सकते हैं.
Wese kya generally Idli Khatte hote he...??? Aap ne kaha ki Namak dalne se jadi khatta pan ajata he.. but Meine dusre din ke butter me to namak nehi dala tha ya soda v nehi dalatha.. sirf dal, chawal or methi tha..firv ye amchur jeisa khata keise hogeya.. or room temp v thik tha.. jada nehi tha fir v.... Sayad usko dhakna nehi tha kya???
but aap to sab me dhakne ko bolte he... fir wo khatta kyu hua..??
Or kya soda dalne se khatta nehi hoyi he....???
निशा: उर्मिला जी, हम तो बैटर को हमेशा ढककर ही रखते हैं, सोडा बैटर को जल्दी फरमेन्ट होने में मदद करता है, बैटर यदि 12- 14 घंटे के अन्दर खटटा हो जाता है तब अगली बार आप इसे 8- 10 घंटे के लिये ही फरमेन्ट करें.
Namaskar..........
Mam, aap ka har recipe Lajawab he.... isme se me Idli banane ki kausis ki hu... mera idli bahut badhia banta he... but mujhe Idli me bilkul khatas nehi chahiye, iske liye kya karna hoga ?? PL JARUR BATAIYEGA...
Me or logoka v recipe padhi thi... us hisab se pehle din 3 cup chawal or 1 cup udad dal(chhilka k sath), thoda sa poha ko bhigo ke Butter banai thi.. or usme 1/2 chamach soda or Namak dal ke raat me farmat hone ke liye rakh di... bur me khulla hi rakhi thi, kyu ki mujhe khatta nehi pasand. to subha tak badhia butter bana tha or idli v sponji bana...
but dusre din 3cup chawal, 1 cup udad dal(chilka hata ke)or methi dana ka butter bana ke faormat karne ko rakhi...aap ke batai tarike se use dhak ke rakhi bahar hi... subha tak mast format to hogeyi but wo khatas ka smel v aya or khatta laga... idli mast sponji tha but khatas ki bajah se mujhe achha nehi laga,....
Mam aap 2 type ki butter banane ke liye kehte he.. ek me Namak mila ke or dusre me namak nehi mila ke format .. to kya jisme methi ke dane padte he usme namak or soda nehi dalta he or usme khatas hote he... or jisme soda or namak padte he wo khatas nehi hote ????
Me kahi padhi thi ki namak dalne se khatas ho jate he?? kya ye sahi he??? but mere yaha to ulta hua.... namak dali to khtta nehi hua... Or namak nehi dali to khata hogeya...
Me ye v kahi padhi thi ki jada khamir uthne ke liye namak nehi milate he or kam khami uthne ke liye namak milana padta he... me confuse hu... Mam pl mera margdarshan kare....? me intezar kar rahi hu aap ke jawab ka......
निशा:उर्मिला जी, बहुत बहुत धन्यवाद. परेशान न हों, मेथी दाना डालने कर बने बैटर से बने दोसे ज्यादा क्रिस्पी बनते हैं, नमक और खाना सोडा बैटर में डालने से वह जल्दी फरमेन्ट हो जाता, नमक डालने से खटास जल्दी आती है, इडली बनाने के लिये उरद दाल1 और चावल 3 भाग लिये जाते जो आप सही ले रही है, आप दोंनो को पीसने के बाद, यदि दाल चावल 700-800 ग्राम है तो आधा छोटी चम्मच खाना सोडा मिलाकर, बैटर को ढककर 10-12 घंटे के लिये रख दीजिये और फिर इडली बनाइये, अच्छी फूली हुई इडली बनेंगी जो खट्टी नहीं होंगी.
निशा: सोनम जी, बिलकुल बना सकते हैं.
1kg चावल के लिए उडद दाल और बाकी सामग्री कितनी होनी चाहिए?
निशा: शिखा जी, खट्टे बैटर से खट्टा ढोकला बनाया जा सकता है.
निशा: प्रीती जी, साथ में अगर और भी चीजें बना रहे तो इतना मिश्रण पर्याप्त है, अगर सिर्फ इडली बना रहे हो तो इससे दुगना बैटर तैयार करना होगा.
निशा: संदीप जी, चावल और दाल की मात्रा रेसिपी में दी हुई है और पोहा 1 कप ले लीजिए.
निशा: प्रियंका जी, इसमें थोड़ी सी सूजी मिला लीजिए, पेस्ट की कन्सिस्टेन्सी ठीक हो जाएगी.
निशा: रेखा जी, सोफ्ट इडली बनाने के लिये बैटर अच्छी तरह फरमेन्ट होना चाहिये, अगर बैटर अच्छी तरह फरमेन्ट न हुआ हो तब आप इसमें ईनो साल्ट डालकर इडली बनायें, इडली अच्छी पफी स्पंजी बनेंगी. इडली बैटर बनाने की रेसिपी आप देख सकते हैं.
निशा: कनिका जी, इडली बैटर फ्रिज में 4 से 5 दिनों तक खराब नही होता.
निशा: अजय जी, हां, इसे फरमेन्ट होने में समय लगता है, इसलिए, बैटर को 12 घंटे रखना जरूरी है.
निशा: कोमल जी, मेथी के दाने उरद की दाल के साथ ही डालें जाते हैं, क्यों कि दाल को बारीक पीसा जाता है, ये दाने भी उसके साथ अच्छे बारीक पिस जाते हैं. चावल को हल्का दरदरा रखते हैं तो दाने भी दरदरे रहेंगे, वे इतने अच्छे नहीं लगेंगे.
निशा: बरखा जी, बैटर अच्छी तरह फरमेन्ट हो जाता है तब सोडा डालने की आवश्यकता नहीं होती, इडली एकदम स्पंजी और अच्छी बनती हैं, बैटर अच्छा फरमेन्ट न हुआ हो तब बैटर में थोड़ा सा बेकिंग सोडा डाल सकते हैं, इडली अच्छी स्पंजी बनती हैं.
Mem maine udli banai par idli thodi tight bani. Maine night me daal aur rice bhigo kar rakha aur morning me alag alag pest bana kar mix kiya aur ek chutki baking soda mila kar dhak kar rakh diya tha aur jb night jab usme thoda khamir aa gya tha tb idli banai . Idli me khattapan nhi aya aur thidi tight bani. Ap pls bata spanji aur soft white idli kaise banaye.
निशा: नीलम जी, बैटर पूरी तरह फरमेन्ट न हो तो उसमें खट्टापन नहीं आता और इडली उतनी स्पंजी नहीं बनती, लेकिन आप इडली स्पंजी बना सकती है, बैटर में थोड़ा सा ईनो फ्रूट साल्ट डालकर हल्का सा फैंट लीजिए और इडली बना दीजिए. इडली अच्छी फूली बनेंगी, और साथ में चटनी हैं जो उसके स्वाद को बैलेन्स कर देती है, बहुत अच्छी लगती है.
निशा: सा़क्षी जी, सर्दियों में इसे फरमेन्ट होने में 20 से 24 घंटे लग जाते हैं.