आलू की टिक्की या भल्ले (Aloo Tikki Recipe)

आलू की टिक्की (Aloo Tikki )को विशेषतया पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अधिक पसंद किया जाता है. आगरा में इसे आलू भल्ला (Aloo Bhalla) भी कहा जाता है. आप जब भी बाज़ार से गुजरते हैं तो क्या आपको देशी घी के भल्ले बना रहीं ठेलें अपनी ओर खींच नहीं लेतीं? आईये घर पर ही आलू भल्ला (Aloo Tikki Recipe) बनायें
Read - Aloo Tikki Recipe In English
आवश्यक सामग्री -Ingredients to make Aloo Tikki
- आलू - 300- 350 ग्राम (6 मीडियम आकार के) (उबले छिले हुए)
- हरी मटर के दाने - 1 कप (दरदरी पिसी हुई)
- तेल - टिक्की सेकने के लिए
- गरम मसाला - ¼ छोटी चम्मच
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- अमचूर पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- अरारोट - 2 टेबल स्पून
सर्व करने के लिए
- फैंटा हुआ दही
- हरी चटनी
- मीठी चटनी
- चाट मसाला
विधि- How to make Aloo Tikki
आलू को कद्दूकस कर लीजिए. इसमें अरारोट, 1/2 छोटी चम्मच डालकर अच्छी तरह से मिलाते हुए एकदम गुंथे आटे जैसा तैयार कर लीजिए.
पिट्ठी के लिए मटर में गरम मसाला, बचा हुआ नमक, अमचूर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और धनिया पाउडर डाल दीजिए. सारी चीजों को अच्छे से मिला लीजिए.
जितना बड़े भल्ले या टिक्की बनाना है, उतना बड़े गुंथे आलू से निकालकर गोले बना लीजिए. इसी तरह पिट्ठी को भी बांट लीजिए. एक गोला उठाइए और इसके बीच में जगह बनाकर एक भाग पिट्ठी इसमें भर दीजिए. चारों तरफ से आलू लेकर पिट्ठी को बंद कर दीजिए.
तवा गरम करके उस पर एक टेबल स्पून तेल डालकर चारों ओर फैला दीजिए. एक-एक करके तवे पर जितनी टिक्की आ जायं, सिकने के लिये लगा कर रख दीजिये, धीमी आग पर आलू टिक्की सेकिये, बचा हुआ तेल टिक्कियों के चारों ओर डाल दीजिये और टिक्कियों को कलछी की सहायता से पलट कर दोनों ओर से ब्राउन होने तक सिकने दीजिये. टिक्कियां सिकने के बाद और कुरकुरा करने के लिए इन्हें तवे के किनारे पर लगाकर रख दीजिए और बाकी टिक्कियां बीच में सिकने के लिए लगा दीजिए. इसी तरह यह टिक्कियां भी सेक लीजिए. आलू की टिक्की तैयार हैं.
टिक्की को सर्व करने से पहले टिक्की को तवे पर बीच में लाकर दबाकर और क्रिस्प कर लीजिए. एक या दो टिक्की प्लेट में निकालकर रखिए. टिक्की के ऊपर दही, हरी चटनी, मीठी चटनी डालिये और ऊपर से चाट मसाला भी डालिये. गरमागरम आलू की टिक्की चाट परोसिये और खाइये.
सुझाव
- अरारोट की जगह ब्रेड क्रम्बस यूज कर सकते हैं.
- मटर को मसाले के साथ थोड़े से तेल में भूनकर भी उपयोग कर सकते हैं या फिर साबुत मटर में मसाला मिलाकर टिक्की के अंदर भर सकते हैं.
- टिक्कियों को डीप फ्राय भी कर सकते हैं.
कमेंट (220)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: नैन्सी जी, आलू में नमी अधिक होने से ऎसा हो सकता है आप इसमें थोडा़ और अरारोट मिला कर इसे ठीक कर सकते हैं.
निशा: नैन्सी जी, कर सकते हैं.
निशा: प्रमोद जी, बैटर में बाइन्डिंग न होने की वजह से एसा होता है, अगर आप इसे नानस्टिक कढ़ाई में थोड़ा सा तेल डालकर शैलो फ्राइ करें तो नहीं बिखरेंगे, और अगर आप इन्हैं डीप फ्राई करना चाहते हैं तब आलू ढोह में कार्न फ्लोर या ब्रेड क्रम्बस मिलायें, टिक्की तलते समय बिलकुल नहीं बिखरेंगे.
निशा: सिमरन जी, इसमें 4 ब्रेड का उपयोग करना है.
निशा: भरत जी, अरारोट एरोरूट प्लांट की जड़ो से निकाला हुआ स्टार्च है, किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है.
निशा: रजनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गौतम जी, नही, बिना भरे भी टिक्की बना सकते हैं.
निशा: स्वाति जी, अमचूर की जगह नींबू का रस यूज कर सकते हैं.
निशा: संतोष जी, हमारी रेसिपीज़ पसंद करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मौहम्मद जी, धन्यवाद.
निशा: अंकित जी, इसमें उबाली हुई चने की दाल की पिट्ठी भी भर सकते हैं.
निशा: ममता जी, धन्यवाद.
निशा: अजीत जी, कॉर्न फ्लोर और अरारोट दोनों अलग होते हैं. अरारोट एरोरूट प्लान्ट की जड़ों से बनाया जाता है और कार्न फ्लोर मक्के का स्टार्च होता है.
निशा: पूजा जी, आलू और ब्रेड के चूरे को अच्छे से मिक्स करते हुए आटे की तरह गूंथिए और फिर लोइयां बनाकर फिलिग भरिए. स्टफिंग को अच्छे से आलू से बंद कीजिए और फिर गोल गोल करके टिक्की बनाइए.
निशा: लिप्सा जी, आप इसे बिना अमचूर पाउडर के भी बना सकती हैं.
निशा: नेहा जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनिया जी, टिक्की फ्राय की हुई अच्छी लगती है, माइक्रोवेव में तो बस बेक ही हो पाएगी और स्वाद भी अच्छा नहीं आएगा.
निशा: खुशबू जी, ब्रेड के टुकड़े तोड़े और जार में डाल थोड़ी देर चलायें, ये तुरन्त बारीक हो जाती हैं, हल्की मोटे क्रम्बस हो तो भी कोई बात नहीं वह अच्छी तरह यूज होते हैं, 2-3 दिन पुरानी ब्रेड से क्रम्बस बारीक बनते हैं.
निशा: नीतू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
You explain so well with passion & your method never fails
God Bless u
निशा: जयश्री जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निशा, आपके पास जो भी ब्रेड हो उन्हैं जार में डालें और क्रम्बस बना कर यूज कर लीजिये.
निशा: मानसी जी, अरारोट डालने की आवश्यकता नहीं है.
निशा: मधु जी, बहुत बहुत धन्यवाद
निशा: आंचल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रूबी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विजय जी, मैदा के उपयोग की आवश्यकता नहीं है.
If yes, toh kya aap bata sakte hamein ki dal ke sath kaise banaye
निशा: मिनाक्षी जी, आप चने की दाल को उबाल कर, मसाले मिलाकर स्टफिंग बना सकती हैं.
निशा: टीना जी, ब्रेड के क्रम्बस बना कर आलू में मिलाकर डोह तैयार करते हैं.