राम लड्डू (Ram Laddu Recipe)

लड्डू सामान्यतया मीठे होते हैं लेकिन राम लड्डू नमकीन होते हैं और हरी चटनी और मूली के लच्छे के साथ खाये जाते हैं . दिल्ली में राम लड्डू का ठेलें आप लगभग हर बाजार में देख सकते हैं, गोल गोल गरमा गरम राम लड्डू कढ़ाई में तलते देख इन्हैं खाने के लिये मन कर जाता हैं.
राम लड्डू (Ram Laddu) मूंग और चने की दाल से बनाये जाते हैं. मूंग दाल से मगौडे भी बनाये जाते हैं लेकिन मगौड़े जहां कुरकुरे होते हैं राम लड्डू कुरकुरे नहीं होते. आईये आज हम राम लड्डू (Ram Laddoo) बनायें.
Read this recipe in English - Ram Laddu Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Ram Ladu
- मूंग दाल- ½ कप
- चने की दाल- ¼ कप
- हरा धनिया- 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुए)
- नमक- ⅓ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- अदरक का टुकड़ा- ½ इंच (बारीक कटा हुआ)
- हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी हुई)
- तेल- राम लड्डू तलने के लिए
विधि - How to make Ram Laddu
चने और मूंग की दाल को साफ कर लीजिये, धोइये और पीने के पानी में 5-6 घंटे के लिये भिगो दीजिये. दाल से अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये और बिना पानी डाले पीस लीजिये (दाल को एकदम बारीक मत पीसिये).
पिसी हुई दाल को किसी बर्तन में निकालिये और नमक डाल कर अच्छी तरह खूब फैट लीजिये, फैटी हुई दाल मे हरी मिर्च, अदरक और हरा धनियां मिलाइये.

भारी तले की कढ़ाई या नानस्टिक कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. थोड़ी सी दाल को हाथ से उठाइये, गोल आकार देते हुये गरम तेल में डालिये, एक एक करके 7-8 या जितने राम लड्डू कढ़ाई में आ जाय डाल दीजिये. मध्यम और धीमी आग पर इन्हैं पलट पलट कर ब्राउन होने तक तलिये. तले हुये राम लड्डू प्लेट में निकाल लीजिये और अब फिर से इसी तरह हाथ से दाल उठाकर गरम तेल में डालिये और उन्हैं पहले की तरह तलिये. इसी प्रकार सारी दाल के राम लड्डू बनाकर तैयार कर लीजिये.
मूली के तैयार लच्छे (4-5 मूली को कद्दूकस कर लीजिये, कद्दूकस की हुई मूली में कतरा हुया एक टेबल स्पून हरा धनियां मिला दीजिये )
हरे धनिये की हरी चटनी और मूली के लच्छे के साथ गरमा गरम राम लड्डू परोसिये और खाइये.
- चार सदस्यों के लिये
- समय - 45 मिनिट

कमेंट (102)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: कंचन जी, बहुत बहुत धन्यवाद व आभार.
so thanks for share this recipe
निशा: नवीन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हरप्रीत जी, आपके सबाल का जबाव दे दिया है, मुझे खेद है कि मैं आपके सवाल का जबाव देने में लेट हो गई.
निशा: हरप्रीत जी, आप यलो दाल ले लीजिये.
निशा: राजीव जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शालू जी, हां अवश्य कर सकते हैं.
i want to make ram laddoo in bulk. And can't make it on same day. So can I make it one or two days prior? Is it necessary to keep them in fridge if I make it two days before.... Please guide me. Eagerly waiting for your response and its urgent.
निशा: अर्चना जी, राम लड्डू गरम गरम ही बना कर परोसे जाते हैं, इन्हैं बनाकर फ्रिज में रखने के बाद खायें तब इतने अच्छे नहीं लगते हैं.
Apki raspi hume bht achi lgy
Hume hor b racpi ke bare me btaye thank you
nisha ji kya hum daal ko milk me bhigo sakte hai ... aisa mujhe shopkeeper ne bola ki daal agar milk me bhiga kar pise or tab fet kar ram laddoo banaye to ache bante hai
निशा: गीता जी, हम दाल को पानी में भिगोकर बनाते हैं, लेकिन अगर स्ट्रीट फूड जो ये बनाता है, वह बता रहा है तो यह सही हो सकता है, ट्राई कीजिये, और अपने अनुभव यहां मेरे साथ शेयर कीजिये.
mai proper foole hue kulche bana chahti hoo jaise bazar mai milte hai
निशा: रेखा जी, कुलचा रेसिपी वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है. सर्च बटन पर कुलचा लिखकर रेसिपी को सर्च किया जा सकता है.
निशा: कुसुम जी, राम लड्डू के साथ हरे धनिये की चटनी और टमाटर की चटनी बनती है, वेबसाइट और चैनल पर ये चटनी उपलब्ध है, सर्च बटन पर हरे धनिये की चटनी और टमाटर की चटनी लिखकर रेसिपी को सर्च कर सकते हैं.
Pahle Mujhe utna achha khana pakane nahi ataa tha. Main 3 saal se aapki website follow kar rahi hu aur maine aapse bahut kuchh sikha hai. Ab log mere khane ki tarif karte hai .
Thank you Nisha ji
निशा: प्रिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
thank you very very much.you are great mam.aapki wajah se meine bahut kuchh seekha hai jo pehle meine kabhi nahi banaya
निशा: निशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद और प्यार.
निशा: अनिल जी, रेसिपी में 300 ग्राम दाल यूज की है, 1 किग्रा. दाल के लिये 3 गुना से थोड़ा अधिक मसाला ले सकते हैं.
निशा: मीतू जी मैं कोशिश करूंगी.
निशा: निर्मला जी, वेबसाइट और चैनल पर माइक्रोवेव में कई रेसिपी बनाई है, सर्च बटन पर माइक्रोवेव रेसिपी लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: सोनक जी, दाल को अच्छी तरह फैटिये, हाथ पर थोड़ा पानी लगाइये और थोड़ी दाल उठाकर गोल आकार दीजिये, राम लड्डू गोल बनेंगे.
निशा: Grace jI,बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सीमा, वेबसाइट पर और चैनल पर छोले भटूरे की रेसिपी उपलब्ध है, सर्च बटन पर छोले भटूरे लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं, आप बना कर देखिये, बाजार जैसे ही छोले भटूरे बनेंगे, धन्यवाद.
Maine kal Ram ladoo banaye,bahut tasty the but mujhse wo gol shape nahi aayi
Aur wo pakore ke jaise hi lag rahe the but aapne to bola tha ki ye soft hote h.
Mujhse Kahan galati hui bataeye.
Maine daal k mixture ko beat bhi kiya tha 10 min..wo fluffy bhi ho gaya tha..but don't know wo soft kyu nhi bane,..it was like pakora but taste was different.
निशा: स्वाति जी, दाल को पकोड़े की अपेक्षा बारीक पीसना होता है और फ्लपी होने तक फैटना होता है, घोल पतला भी नहीं होना चाहिये, आपने अच्छे पकोड़े बनायें है, अगली बार आप राम लड्डू भी अच्छे बना लेंगी, थोड़ी प्रेक्टिस तो करनी ही होती है.
निशा: पूजा जी हां ये सिर्फ मूंग दाल से भी बनाये जा सकते हैं.
mam how can i check daily recipe or new recipe posted by you??please reply..