राम लड्डू (Ram Laddu Recipe)

लड्डू सामान्यतया मीठे होते हैं लेकिन राम लड्डू नमकीन होते हैं और हरी चटनी और मूली के लच्छे के साथ खाये जाते हैं . दिल्ली में राम लड्डू का ठेलें आप लगभग हर बाजार में देख सकते हैं, गोल गोल गरमा गरम राम लड्डू कढ़ाई में तलते देख इन्हैं खाने के लिये मन कर जाता हैं.
राम लड्डू (Ram Laddu) मूंग और चने की दाल से बनाये जाते हैं. मूंग दाल से मगौडे भी बनाये जाते हैं लेकिन मगौड़े जहां कुरकुरे होते हैं राम लड्डू कुरकुरे नहीं होते. आईये आज हम राम लड्डू (Ram Laddoo) बनायें.
Read this recipe in English - Ram Laddu Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Ram Ladu
- मूंग दाल- ½ कप
- चने की दाल- ¼ कप
- हरा धनिया- 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुए)
- नमक- ⅓ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- अदरक का टुकड़ा- ½ इंच (बारीक कटा हुआ)
- हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी हुई)
- तेल- राम लड्डू तलने के लिए
विधि - How to make Ram Laddu
चने और मूंग की दाल को साफ कर लीजिये, धोइये और पीने के पानी में 5-6 घंटे के लिये भिगो दीजिये. दाल से अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये और बिना पानी डाले पीस लीजिये (दाल को एकदम बारीक मत पीसिये).
पिसी हुई दाल को किसी बर्तन में निकालिये और नमक डाल कर अच्छी तरह खूब फैट लीजिये, फैटी हुई दाल मे हरी मिर्च, अदरक और हरा धनियां मिलाइये.

भारी तले की कढ़ाई या नानस्टिक कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. थोड़ी सी दाल को हाथ से उठाइये, गोल आकार देते हुये गरम तेल में डालिये, एक एक करके 7-8 या जितने राम लड्डू कढ़ाई में आ जाय डाल दीजिये. मध्यम और धीमी आग पर इन्हैं पलट पलट कर ब्राउन होने तक तलिये. तले हुये राम लड्डू प्लेट में निकाल लीजिये और अब फिर से इसी तरह हाथ से दाल उठाकर गरम तेल में डालिये और उन्हैं पहले की तरह तलिये. इसी प्रकार सारी दाल के राम लड्डू बनाकर तैयार कर लीजिये.
मूली के तैयार लच्छे (4-5 मूली को कद्दूकस कर लीजिये, कद्दूकस की हुई मूली में कतरा हुया एक टेबल स्पून हरा धनियां मिला दीजिये )
हरे धनिये की हरी चटनी और मूली के लच्छे के साथ गरमा गरम राम लड्डू परोसिये और खाइये.
- चार सदस्यों के लिये
- समय - 45 मिनिट

कमेंट (102)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: बन्दना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks Mam...
Love you from my daughter.
निशा: अभिशेक जी, आपको मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद बेटी को बहुत बहुत प्यार.
निशा, ईशा, धीमी आग पर ज्यादा देर तक सेकने से बाहर की लेयर हार्ड हो सकती है.
U r greatest lady in the world
I m the biggest fan of ur recipes.bye
निशा: गुन्जन जी, आपने तो मुझे इतना बड़ा सम्मान दे दिया, बहुत बहुत धन्यवाद.
ye to panjab me milne wale laddu jaise hai.
pr yahain ladduo ko carrot or muli k sath sath ise ek red colour k dip k sath paroste hai.
agar possible ho to us dip ko banane ka tarika bataiyega.
thank u verry much
निशा: सोनक जी, पकोड़े के लिये दाल दरदरी पीसी जाती हैं, पकोड़े कुरकुरे होते हैं. राम लड्डू के लिये दाल हल्दी दरदरी बारीक पीसी जाती है, और बहुत अधिक दाल को फैटा जाता है, राम लड्डू साफ्ट और गोल होते हैं.
निशा: विराज, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गायत्री जी आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मुस्कान इसमें सोडा मिलाने की आवश्यकता नहीं है.
निशा: मीनू, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीरज, हरी धनिये की चटनी बनाने का तरीका वेबसाइट पर उपलब्ध है, चटानी कालम में देखा जा सकता है. मूली में हमने हरा धनियां डाला गया है.
निशा: गीता, इन्हैं फुलाने के लिये बेकिंग पाउडर की आवश्यकता नहीं है.
निशा: अशोक, बहुत बहुत धन्यवाद.
God bless you
निशा: सर्बजीत, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सर्बजीत, दाल को अच्छी तरह फैट लिया जाये वही पर्याप्त है. यदि आप चाहें तो इतनी दाल में एक पिंच बेकिंग सोडा डाल कर मिलाया जा सकता है.
निशा: मंजू, राम लड्डू और कोफ्ता अलग अलग हैं.
निशा: मीनाक्षी, दाल को 5-6 मिनिट तक बहुत अच्छी तरह फ्लपी होने तक फैटिये, राम लड्डू अच्छे फूले हुये बनेंगे.
pl put bhel puri recipe in ur web site..thx
निशा: धन्यवाद, मैं कोशिश करूंगी
निशा: कल्पना, धन्यवाद.
निशा: श्रवन, धन्यवाद.