फरसी पूरी – Farsi Puri Recipe

फरसी पूरी (Farsi Puri) यानी गुजराती तरीके से बनी मठरी. खाने में एकदम कुरकुरी, सुबह या शाम चाय के साथ नाश्ते में सभी को बहुत पसंद आयेगी, बनाकर देखिये..
Read this recipe in English - Farsi Puri Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Farsi Puri
- मैदा - 500 ग्राम ( 4 कप )
- नमक - एक छोटी चम्मच
- जीरा - एक छोटी चम्मच
- अजवायन - एक छोटी चम्मच
- काली मिर्च - 20 दरदरी कुटी हुई
- मोयन (आटा लगाते समय डालने के लिये) घी या तेल) - 125 ग्राम (आधा कप से थोड़ा अधिक)
- तेल (रिफाइन्ड) - फरसी पूरी तलने के लिये
विधि - How to make Farsi Puri
मैदा को किसी बर्तन में नमक मिला कर छान लीजिये. मैदा के बीच में थोड़ी जगह बनाइये. जीरा, अजवायन और कुटी काली मिर्च डालिये, अब इसी जगह मोयन भी डाल दीजिये (मोयन यदि घी का डाल रहे हैं तब घी को पिघला कर डालिये, ज्यादा गरम मत कीजिये.
गुनगुने पानी की सहायता से सख्त आटा गूथिये (लगभग आधा छोटा गिलास या 150 ग्राम पानी गुनगुना कीजिये, आधा पानी एक बार में डाल दीजिये, अब थोड़ा पानी डाल कर आटा गूथिये). गुथे आटे को आधा घंटे के लिए ढककर रख दीजिये.
गुथे आटे को चार भागों में बांट लीजिये और गोल गोल लोई बनाकर तैयार कर लीजिये. एक लोई को चकले पर रखिये, 11 - 12 इंच के व्यास में गोल थोड़ा मोटी पूरी बेल लीजिये, बेली हुई पूर के ऊपर छोटी चम्मच से तेल डालिये और चारों ओर चुपड़ दीजिये.

पूरी को एक सिरे से उठाइये और रोल करते हुये मोड़िये, पूड़ी को मोड़्ते हुये पूरी तरह रोल बना दीजिये. इस रोल को चाकू की सहायता से आधा इंच के टुकड़े में काट लीजिये. एक एक टुकड़े को उठाइये और हथेली से दबा कर चपटा करके अलग प्लेट में रख लीजिये. बची हुई तीनों लोइयों से इसी तरह रोल बनाकर, काट कर, दबा कर प्लेट में रख लीजिये.
अब एक एक करके इन सारे गोले को बेलन से बेलिये (लेकिन मठरी जैसा थोड़ा मोटा रखिये) .
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में 5-6 या जितनी फरसी पूरी (Farsi Puri) तली जा सके डालिये, फरसी पूरी (Farsi Puri) को पलट पलट कर ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये, तली हुई फरसी पूरी (Farsi Puri) किसी प्लेट या डलिया में रखिये. सारी फरसी पूरी (Farsi Poori) इसी तरह तल कर निकाल लीजिये.
फरसी पूरी (Farsi Puri) यानी गुजराती मठरी तैयार हैं, फरसी पूरी (Farsi Puri) को ठंडा होने के बाद एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और 2 महिने से भी अधिक जब भी आपका मन करे, कन्टेनर से फरसी पूरी (Farsi Puri) निकालिये और गरमा गरम के चाय के साथ खाइये.
कमेंट (60)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: बिपिन जी, बेसन के साथ मैदा मिक्स करके बनाकर देखिए, अच्छी बनेंगी.
निशा: उन्नति जी, हमारी सभी रेसिपीज़ हमारी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध हैं. आप कृ्प्या वहां जाकर रेसिपीज़ देख लीजिए.
Thanks for recipe, but ye bataiye puri ko slow flam pr fry krna h ya medium pr
निशा: एंजल जी, फरसी पूरी को धीमी आग पर तलना होता है.
निशा: अनूप जी, फरसी पूरी नमकीन ही बनती हैं, लेकिन आप मीठा मैदा गूथ कर ये मीठे भी बिलकुल बना सकते हैं.
Nice ................,
निशा: प्रशांत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रंजना जी, बहुत बहुत धन्यवाद, मैं उत्तर प्रदेश में हूँ और मिझे आपके यहां की गुजराती रेसिपी बहुत पसन्द आती है.
निशा: गीता जी, आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
I will try my best to make farsi puri because l like to make new dishes&i like farsi puri .once time imake dokla but i cont do it
निशा: रोमा जी, थोड़ी सी प्रेक्टिस के बाद आप सारी चीजें आसानी से और अच्छा बना लेंगी.
Mai ye janna chati Hu ki meri puriyo mei tel kyu bhar jata... Garam tel mei dalne ke baad bh... Pls mujhe iska koi solution btay... I am waiting for your reply..
aapne jo matra 2.5 cup bataya he usme 1/2 cup ghee ya tel dalna he lekin agar hum 500 gm. yani ki 5 cup maida le to 1 cup ghee ya tel dalna hoga ????
निशा: तृ्प्ती जी, ग्राम में मैदा की मात्रा रेसिपी में बताई गई है, ये 500 ग्राम है, कप से नापने पर 4 कप मैदा होती है, इसमें आधा कप घी या तेल मोयन के रूप में आटा गूथने के समय डालकर मिलाना है.
Can I use wheat flour instead of Maida. Will wheat flour make crunchy farsi puri. Or may be mixing half maida and half wheat flour. Thanks, Ekta
निशा: एकता जी, फरसी पूरी को गेहूं के आटे से भी बनाया जा सकता है और दोंनो को आधा आधा मिक्स करके भी बनाया जा सकता है, दोंनो ही अच्छे बनेंगे, क्रिस्पी होने चाहिये उसके लिये, मोयन बराबर मात्रा में डालना होता है और फरसी पूरी को धीमी आग पर तलना होता है.
i made farsi puri,it comes very nice. thank u
निशा: कविता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
kya hum is recipe me genhu ka aata add kar sakte he?
निशा: प्रीती, जी हां किया जा सकता है.
निशा: रेशमा जी, फरसी पूरी के लिये आटा नरम लगाया जाय या फिर तेज आग पर तलें तो ये नरम हो सकती है.
निशा: आलिया जी इसमें दही डालने की आवश्यकता नहीं है.
pata hai to ye email par bhejiye [email protected]
please please please please please please
निशा; फोरम, बहुत बहुत धन्यवाद.