फरसी पूरी – Farsi Puri Recipe

फरसी पूरी (Farsi Puri) यानी गुजराती तरीके से बनी मठरी. खाने में एकदम कुरकुरी, सुबह या शाम चाय के साथ नाश्ते में सभी को बहुत पसंद आयेगी, बनाकर देखिये..
Read this recipe in English - Farsi Puri Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Farsi Puri
- मैदा - 500 ग्राम ( 4 कप )
- नमक - एक छोटी चम्मच
- जीरा - एक छोटी चम्मच
- अजवायन - एक छोटी चम्मच
- काली मिर्च - 20 दरदरी कुटी हुई
- मोयन (आटा लगाते समय डालने के लिये) घी या तेल) - 125 ग्राम (आधा कप से थोड़ा अधिक)
- तेल (रिफाइन्ड) - फरसी पूरी तलने के लिये
विधि - How to make Farsi Puri
मैदा को किसी बर्तन में नमक मिला कर छान लीजिये. मैदा के बीच में थोड़ी जगह बनाइये. जीरा, अजवायन और कुटी काली मिर्च डालिये, अब इसी जगह मोयन भी डाल दीजिये (मोयन यदि घी का डाल रहे हैं तब घी को पिघला कर डालिये, ज्यादा गरम मत कीजिये.
गुनगुने पानी की सहायता से सख्त आटा गूथिये (लगभग आधा छोटा गिलास या 150 ग्राम पानी गुनगुना कीजिये, आधा पानी एक बार में डाल दीजिये, अब थोड़ा पानी डाल कर आटा गूथिये). गुथे आटे को आधा घंटे के लिए ढककर रख दीजिये.
गुथे आटे को चार भागों में बांट लीजिये और गोल गोल लोई बनाकर तैयार कर लीजिये. एक लोई को चकले पर रखिये, 11 - 12 इंच के व्यास में गोल थोड़ा मोटी पूरी बेल लीजिये, बेली हुई पूर के ऊपर छोटी चम्मच से तेल डालिये और चारों ओर चुपड़ दीजिये.

पूरी को एक सिरे से उठाइये और रोल करते हुये मोड़िये, पूड़ी को मोड़्ते हुये पूरी तरह रोल बना दीजिये. इस रोल को चाकू की सहायता से आधा इंच के टुकड़े में काट लीजिये. एक एक टुकड़े को उठाइये और हथेली से दबा कर चपटा करके अलग प्लेट में रख लीजिये. बची हुई तीनों लोइयों से इसी तरह रोल बनाकर, काट कर, दबा कर प्लेट में रख लीजिये.
अब एक एक करके इन सारे गोले को बेलन से बेलिये (लेकिन मठरी जैसा थोड़ा मोटा रखिये) .
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में 5-6 या जितनी फरसी पूरी (Farsi Puri) तली जा सके डालिये, फरसी पूरी (Farsi Puri) को पलट पलट कर ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये, तली हुई फरसी पूरी (Farsi Puri) किसी प्लेट या डलिया में रखिये. सारी फरसी पूरी (Farsi Poori) इसी तरह तल कर निकाल लीजिये.
फरसी पूरी (Farsi Puri) यानी गुजराती मठरी तैयार हैं, फरसी पूरी (Farsi Puri) को ठंडा होने के बाद एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और 2 महिने से भी अधिक जब भी आपका मन करे, कन्टेनर से फरसी पूरी (Farsi Puri) निकालिये और गरमा गरम के चाय के साथ खाइये.
कमेंट (60)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: निधि, मठरी को धीमी आग पर ही तलना है.
as given on this link:
but u've said it's 500 gm. in ur other recipes u sometimes refers the same 1 cup maida as 100 gm.which one is correct i'm little confused about these measurements here.
U've promised me once to write a separate detailed post on kitchen measurement conversion way back weeks but i'm still waiting for that post to show up.
Thanks
निशा: विवेक, एक कप में 110 ग्राम मैदा आती है. इसे राउन्ड फिगर में 100 कहा जा सकता है. मैं जल्दी की मेजरमेन्ट कनवर्जन टेबल लिखने की कोशिश करूंगी
निशा: अकरम, इन्हैं आप 2 महिने तक रख कर खा सकते हैं.
निशा: सायदा, खाने बनाते समय अगर ध्यान न दिया जाय तो एसा तो सबसे होता है, कोई भी चीज बनाते समय आपका सारा ध्यान उसी के ऊपर होना चाहिये, आप फिर से आधा कप चीनी से तगार बना कर देखिये, आप इसे भी अच्छा बना लेंगी.
thanku mam
hum log Germany me rehte the to vaha Baugatti naam ka ek snacks hota hai usme alag alag stuffings hoti thi onion, lahsun, palak etc. vo lag bhag 10 inch lamba or 2-3 inch choda hota tha use grill karke khaya jata tha. agar vo aapko atha ho to pls pls jarur bataiye.
i will be very grateful to u.
Sushma bhasin
निशा: पूनम, मठरी साफ्ट होने के कारण या तो आटा तो नरम गूथा गया है, या मठरी को तेज आग पर तला गया है.
निशा: निशा, आप उन्हैं धीमी आग पर फिर से अच्छी तरह सिकने तक तल लीजिये.
निशा: प्रमोद जी, धन्यवाद.
निशा: पूजा, धीमी आग पर तलिये, आटा सख्त गूथिये.
thanks for this receipe but pls tell us what can we do to make it karareee as available in the market
what can i do to make it crunchy????
निशा: चारू, अगर आप धीमी आग पर तले तो आपकी ये पूरी बहुत ही खस्ता बनेंगी.
निशा: अनु स्वाद लगभग वैसा ही होता है, लेकिन यह टुटती अलग तरीके से है.