सत्तू के लड्डू - Sattu Laddu Recipe

सत्तू से हम पेय, परांठे, कचौरी तो बनाते ही हैं लेकिन सत्तू से स्वादिष्ट लड्डू भी बहुत आसानी से और बहुत जल्दी बनकर तैयार हो जाते हैं. किसी त्यौहार पर यदि आपको तुरत फुरत मिठाई बनानी हो तो सत्तू के लड्डू बना लीजिये. सभी को बहुत पसंद आयेगे.
Read - Sattu Laddu Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sattu ke laddu
- सत्तू - 2 कप (250 ग्राम)
- बूरा या चीनी पाउडर- 1.5 कप (200 - 250 ग्राम)
- घी - 1 कप (200 ग्राम)
- छोटी इलायची - 7-8
- पिस्ते - 10-12
- काजू - 20-25
- बादाम - 20-25
विधि - How to make Sattu ke laddu
कढा़ई में घी डालकर पिघला लीजिए, घी पिघलने के बाद सत्तू डालकर अच्छी तरह मिक्स करते हुए, लगातार चलाते हुये, मीडियम और धीमी आग पर हल्का सा भून लीजिए. सत्तू 5-6 मिनिट में अच्छी महक के साथ भुन कर तैयार हो जाता है, गैस बंद कर दीजिए और मिश्रण को अलग प्याले में निकाल लीजिए, ताकि ये जल्दी से ठंडा हो जाय., अगर भुने हुये सत्तू को बहुत जल्दी ठंडा करना हो तो इसे फ्रिज में रखकर ठंडा किया जा सकता है.

काजू, पिस्ते और बादाम को छोटे-छोटे टुकडों में काट कर तैयार कर लीजिए. इलायची को छील कर पाउडर बना लीजिए.
सत्तू के ठंडा होने पर इसमें बूरा, कटे हुए काजू, बादाम, पिस्ते(थोडे़ से पिस्ते बचा कर रख लें) और इलायची पाउडर डाल दीजिए और सभी चिजों को अच्छी तरह मिलाकर मिक्स करके तैयार कर लीजिए. लड्डू बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.

मिश्रण को थोड़ा-थोड़ा हाथ में लीजिये और दबा दबा कर अपने मन पसन्द आकार के लड्डू बना कर थाली में रखिये. सारे मिश्रण से लड्डू बना कर थाली में रख लीजिये. सभी लड्डूओं पर पिस्ते के टुकडे़ सजाएं.
बहुत ही अच्छे और स्वादिष्ट सत्तू के लड्डू बनकर तैयार, परोसिये और खाइये. बचे हुये लड्डू कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और 2 महिने तक खाते रहिये.

सुझाव :
गरम सत्तू में बूरा नहीं मिलाएं क्योंकि ऎसा करने से मिश्रण बहुत पतला हो जाता है और लड्डू बनाना बांधना मुश्किल हो जाता है.
कमेंट (40)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: श्वेता जी, सत्तू और बेसन दोनों अलग अलग होते हैं. बेसन चने की दाल को पीस कर बनाया जाता है. सत्तू भी चने की भुनी दाल को पीस कर बनाया जाता है, काले चने पर बहुत सी रेसिपी मेरी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर दी हुई हैं आप उन्हें देख सकती हैं, धन्यवाद.
निशा: पंकज जी, मैं जल्द ही इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: राममोहन जी, धन्यवाद. हां, आप पानी की जगह छाछ मिला सकते हैं, लेकिन स्वाद में अंतर होगा.
Can make this recipe with amul mithai mate
निशा: सुनीता जी, सत्तू को भूनने के बाद गरम गरम में चीनी या बूरा मिलाने से एसा हो सकता है. या फिर घी अच्छा न हो तब एसा हो सकता है.
निशा: आइशा जी, चने का सत्तू ले लीजिये ये ज्यादा अच्छा रहता है.
bake the cake in pressure cooker
muje ghar par hi gehu k aate k laddu bnane he teej par aap muje iski recipe bataye
Hi
Your all receipes are really very good.. I always go to your site and search for your receipes. Your Mithi Boondi receipe I tried at my home. It was realy very nice. All measurement are very proper and it will help us to do well. So thank you so much.
Thank you.
निशा: वसन्ती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुरेश जी, नार्मल कोई भी जमा हुआ साफ गुड़ लिया जा सकता है.
निशा: वीना जी हां ये लड्डू सर्दियों में बनाये जाते है, इन्हैं गर्ल्स और बायस और आप भी कोई भी खा सकता है.
निशा: प्रसाद जी, वेबसाइट के सब्जी वाले कालम में क्लिक करके कई प्रकार की सूखी सब्जियां देखी जा सकती है, तेल हमने कम ही यूज किया है, आप अपने अनुसार और भी तेल को कम करके सब्जी बना सकते हैं.
निशा: नीतू जी, घी थोड़ा अधिक होने से लड्डू थोड़े गीले हो सकते हैं, आप उसमें थोड़ा सत्तू और थोड़ा बूरा और मिलाकर सकते हैं, लड्डू एकदम अच्छे बनेंगे.
निशा: विशाखा जी, 250 ग्राम सत्तू में 250 ग्राम बूरा ले सकते है, अगर आप थोड़ा मीठा खाना अधिक पसन्द करते हों तो बूरा बढ़ाया जा सकता है, मखाने को टुकड़े करके घी में तल लीजिये और मूंगफली के दाने बिलकुल हल्के से भून कर यूज कर सकते हैं, बहुत ही स्वादिष्ट लड्डू बनेंगे.
निशा: विशाखा जी, बूरे की जगह पिसी चीनी यूज कर सकते हैं, लेकिन बूरे या तगार के लड्डू स्वाद में अलग लगते हैं.
Please let me know about chia seeds.from where can i buy chia seeds.
Thanks
nisha ji 'thanx'
wish u very happy diwali.
satu kya pohe ko hi kahte hai?
निशा: अम्रित जी, पोहा और सत्तू अलग अलग चीजें, पोहा चावल से बना होता है और सत्तू गेहूं और चने से बनाया जाता है. दोंनो चीजें किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाती है.
निशा: सुनीता जी मैं पूरी कोशिश करूंगी.
निशा: भावना जी हां सत्तू पुराना होने पर कड़वा हो सकता है या अधिक भूने जाने पर भी कढ़वाहट हो सकती है.
निशा: आरती जी, , बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सयाली जी, भुने चने की दाल का आटा चने का सत्तू और चने, भुने गेहूं को मिलाकर मिक्स सत्तू होता है.
निशा: दिव्या जी, बूरा बनाने का तरीका वेबसाइट और मेरे चैनल पर दिये हुये हैं, इसके लिये लिंक निम्न है.