बेसन नारियल बर्फी - Besan Coconut Barfi Recipe

📅 9 अगस्त 2014 👁 3.5 लाख बार देखी गई 💬 70 कमेंट ★ 3.9 (5963)


बेसन नारियल से बनी बर्फी  एकदम अलग स्वाद में बहुत ही स्वादिष्ट होती है. इस मिठाई को आप किसी भी शुभ अवसर या जब भी आपका कुछ मीठा खाने का मन हो तब आप इसे बनाईये

Read - Besan Coconut Barfi Recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Besan Nariyal Burfi Recipe

  • बेसन - 1 कप (100 ग्राम)
  • नारियल पाउडर  - 1 कप (100 ग्राम)
  • चीनी - 1 कप (225 ग्राम)
  • दूध - ½ कप
  • घी - ½ कप (125 ग्राम)
  • काजू - 2-3 बडे़ चम्मच
  • पिस्ता - 1 बडा़ चम्मच
  • छोटी इलायची - 4-5

विधि - How to make Besan Coconut Barfi Recipe

बेसन नारियल बर्फी बनाने के लिए, कढ़ाई में घी डालकर गरम कीजिये. घी में बेसन डालिये और मध्यम आंच पर बेसन को लगातार चलाते हुये अच्छी महक आने तक व हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिये. भूने बेसन को किसी प्लेट में निकाल कर रख लीजिये.

कढा़ई में नारियल डालकर इसे भी मध्यम आंच पर, 1-2 मिनिट के लिए लगातार चलाते हुये अच्छी महक आने तक भून लीजिये और अलग प्याले में निकाल कर रख लीजिये.

बर्फी के लिए चाशनी
कढा़ई मे चीनी और दूध डाल दीजिए और धीमी आंच पर चीनी घुलने तक इसे चलाते हुए चाशनी पका लीजिए. चाशनी को जमने वाली कंसिसटेन्सी में तैयार करना होता है इसलिए चम्मच से चाशनी निकाल कर प्लेट पर 1-2 बूद गिराइये. उंगली और अंगूठे के बीच चिपका कर देखिये, चाशनी में लम्बा पतला तार निकलते हुये चिपकना चाहिये. गैस बन्द कर दीजिये. चाशनी तैयार हो गई है़

एक काजू के 8-10 टुकड़े करते हुये. पिस्ते को पतले पतले लम्बाई में काट लीजिये. इलाइची को छीलकर बारीक कूट कर पाउडर बना लीजिये.

चाशनी में भूना हुआ नारियल, बेसन, कतरे हुए काजू, पिस्ते और इलायची पाउडर डाल दीजिए और अच्छी तरह मिला लीजिए. सभी चिजों के अच्छे तरह मिल जाने तक मिक्स कर लीजिए. किसी प्लेट या ट्रे में थोड़ा घी डालकर चिकना कीजिये, बर्फी का मिश्रण प्लेट में डालिये और कलछी से एक जैसा फैला दीजिये, बर्फी के ऊपर कतरे हुये पिस्ते डालकर, चम्मच से दबा दीजिये.  बर्फी को जमने रख दीजिये.

जमी हुई बेसन नारियल बर्फी को अपने मनपसन्द टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिये. बहुत ही स्वादिष्ट बेसन नारियल की बर्फी बन कर तैयार है, बेसन नारियल की बर्फी को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और 1 महीने तक खाते रहिये.

सुझाव:
मेवे अपनी पसंद के अनुसार डाले जा सकते हैं, जो मेवा पसन्द हो वह अधिक और जो न पसन्द हो उसे हटाया जा सकता है.

Besan Nariyal Barfi Recipe Video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.9 / 5 (5963 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (70)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

vaishali chavan
Namaste nishaji, kya nariyal powder bazaar me desiccated coconut ke naam se milta h? Plz rply I am waiting.
Kajal tyagi
Nisha ji bahut he achi recipe hai aaj mene besan coconut burfi bhagwaan ke prasaad main chadane ke liye banayi hai or wo bahut he achi bani hai aapka bahut bahut dhanyawad !!!
bhagvati lodhi
Nisha ji kya is barfi M mava dal sakte h
kumud
nishaji namaste only coconat ki (tirangi)burfi bataea
mrs.sonak
nisha ji,nariyal ka powder jo apne barfi mein use kiya hai kya vo sukhe nariyal ko pees ke banaya hai,pl.bataiye.nisha ji,mujh se kabhi chashni wali barfi sahi nhi ban pati,pl.mujhe bataiye bina chasni ke main kaise is barfi ko bana sakti hun.pl.nisha ji,zarur aur jaldi reply kijiyega.
निशा: सोानक जी, नारियल से फूड प्रोासेसर के व्दारा नारियल पाउडर बना सकते हैं, पीसने से नारियल का तेल बाहर आ जायेगा.
अगर आप चाशनी नहीं बनाना चाहती तो गरम बेसन में ही नारियल और पाउडर चीनी मिलाकर बर्फी जमा सकती हैं.
sheetal
Nisha ji garam chasni me hi sab chize add krni he kya?
निशा: शीतल जी हां गरम चाशनी में सारी चीजें डालकर मिक्स करनी है.
Sweta
Nisha ji. Ek Taar ki chashni already hai Jo ghevar banate hue bachi hai... Kya usme doodh mix kar sakte hain?
निशा: स्वेता, आप इस चाशनी को किसी भी काम ले सकते हैं, दूध किस लिये मिक्स कर रहे हैं.
Shuchi
nice recipe...mam,sukhe nariyal ko kaddukas karke use grind karke he powder banana hai na ?and happy raksha bandhan mam
निशा: शुचि, नारियल पाउडर बाजार में किराना स्टोार पर बना हुआ आसानी से मिलता है, और इस तरह भी बना सकते हैं, नारियल के ऊपर से काली परत छील कर निकाल देंगी तब सफेद अच्छा पाउडर बनेगा.