खूबा रोटी - Khoba Roti recipe

खूबा रोटी राजस्थान का व्यंजन है यह सामान्य रोटी से थोडी़ मोटी और कुरकुरी और बेहद स्वादिष्ट होती है. जब आपका मन कुछ नया और अलग खाने का हो तब इस रोटी को बनाइये
Read - Khoba Roti recipe in English
आवश्यक सामग्री
- गेहूं का आटा - 1 कप (150 ग्राम)
- नमक - 1/4 छोटी चम्मच
- जीरा - 1/4 छोटी चम्मच
- घी - 2 बडे़ चम्मच
विधि - Ingredients for Khoba Roti recipe
आटे को एक बडे़ प्याले में निकाल लीजिए, आटे में नमक, जीरा और 2 छोटे चम्मच घी डाल कर मिक्स कर लीजिए, और थोड़-थोडा़ पानी डालते हुए रोटी के आटे से थोडा़ सा सख्त आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिए. गूंथे आटे को 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये ताकि आटा सैट होकर तैयार हो जाए.
20 मिनिट के बाद हाथ पर थोड़ा सा घी लगाकर चिकना कीजिये और आटे को मसल कर चिकना कर लीजिये. सारे आटे से गोल लोई बनाकर तैयार कर लीजिए. लोई को चकले पर रखिये और आधा सेंटीमीटर से कम की मोटाई में मोटी रोटी बेलकर तैयार कर लीजिए.

रोटी सेकने के लिये तवा गरम करने के लिए रख दीजिए, तवे के हल्का गरम होने पर रोटी को इस पर डाल दीजिए और मीडियम आंच पर सिकने दीजिये, जब रोटी नीचे से हल्की सी सिक जाए तो रोटी को पलट दीजिये. रोटी की उपर सिकी हुई परत पर उंगली और अंगूठे की सहायता से रोटी पर गोचे बनाते जाइये और एक-एक राउंड को पूरा करते हुए बीच तक रोटी में अच्छी तरह से इसी तरह से गोचे बनाते हुये पूरा कर दीजिए. गैस की आंच को एकदम धीमा रहने दीजिए, रोटी नीचे की ओर से अच्छी चित्ती दार होने तक सेक लीजिये. अब रोटी को पलट दीजिए और गोचे की ओर से भी 2 मिनिट सिकने दीजिए.
अब रोटी को तवे से उठाइये और गैस की फ्लेम पर डायरेक्ट सेकये, रोटी के दोनो ओर धीमी आग पर अच्छी ब्राउन चित्ती आने तक सेक कर तैयार कर लीजिये. रोटी को प्लेट में रख दीजिए और रोटी पर 1-2 छोटे चम्मच घी लगा लीजिए, घी रोटी के गड्ढों में भरते हुए डालें, घी रोटी में एब्जोर्ब हो जाता है और इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.
स्वादिष्ट खूबा रोटी बनकर के तैयार है इसे आप दाल के साथ या अपनी मनपसंद ग्रेवी वाली सब्जी, अचार व चटनी के साथ परोसिये और खाईये.
- 1 सदस्य के लिये
- समय - 10-12 मिनिट
कमेंट (44)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
gar ho sake to aap kuch jain recipe bhi bataiye kyuki is waqt hum jain logo ka parv chal raha hai
निशा: हर्ष मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: कमलिनी, इसे मैदा से नहीं, इसे आप गेहूं के आटे या थोड़ा बेसन मिला कर बनाइये बहुत अच्छी लगेगी.
mujhe app kee sabhi recipes achi lagati hae , kay app ke koi ase book hae jisme kavel microwave recipes ho plz suggest
thanks
amit
निशा: अमित जी, मेरी सारी रेसिपी इन्टरनेट पर ही है, मेरी कोई भी बुक नहीं है.
निशा: सूमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद
निशा: सोनक जी, इसे तवे पर डिजायन बनायेंगी तभी ये अच्छी डिजायन बनती है, गैस बहुत धीमी रखें रोटी हल्का सिकने पर पलट दीजिये, और अगर फिर भी गरम लग रहा हैं तो चिमटे की सहायता से डिजायन बनाई जा सकती है.
निशा: प्रिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
bt nisha ji rajsthan me ek recipe or hoti h uska naam "saag rota" uski recipe btaiye na.....
निशा: सुप्रिया जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
agar haath se nahi kr sakte to pakad ya chimta se bhi crush kr skte hai.
ye besan ki kadi k saath bahut mast lagti hai.
निशा: शानू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.