खूबा रोटी - Khoba Roti recipe

📅 22 जुलाई 2014 👁 3.3 लाख बार देखी गई 💬 44 कमेंट ★ 3.1 (4734)


खूबा रोटी राजस्थान का व्यंजन है यह सामान्य रोटी से थोडी़ मोटी और कुरकुरी और बेहद स्वादिष्ट होती है. जब आपका मन कुछ नया और अलग खाने का हो तब इस रोटी को बनाइये

Read - Khoba Roti recipe in English

आवश्यक सामग्री

  • गेहूं का आटा - 1 कप (150 ग्राम)
  • नमक - 1/4 छोटी चम्मच
  • जीरा - 1/4 छोटी चम्मच
  • घी - 2 बडे़ चम्मच

विधि - Ingredients for Khoba Roti recipe

आटे को एक बडे़ प्याले में निकाल लीजिए, आटे में नमक, जीरा और 2 छोटे चम्मच घी डाल कर मिक्स कर लीजिए, और थोड़-थोडा़ पानी डालते हुए रोटी के आटे से थोडा़ सा सख्त आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिए. गूंथे आटे को 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये ताकि आटा सैट होकर तैयार हो जाए.

20 मिनिट के बाद हाथ पर थोड़ा सा घी लगाकर चिकना कीजिये और आटे को मसल कर चिकना कर लीजिये.  सारे आटे से गोल लोई बनाकर तैयार कर लीजिए.  लोई को चकले पर रखिये और आधा सेंटीमीटर से कम की मोटाई में मोटी रोटी बेलकर तैयार कर लीजिए.

रोटी सेकने के लिये तवा गरम करने के लिए रख दीजिए, तवे के हल्का गरम होने पर रोटी को इस पर डाल दीजिए और मीडियम आंच पर सिकने दीजिये, जब रोटी नीचे से हल्की सी सिक जाए तो रोटी को पलट दीजिये. रोटी की उपर सिकी हुई परत पर उंगली और अंगूठे की सहायता से रोटी पर गोचे बनाते जाइये और एक-एक राउंड को पूरा करते हुए बीच तक रोटी में अच्छी तरह से इसी तरह से गोचे बनाते हुये पूरा कर दीजिए. गैस की आंच को एकदम धीमा रहने दीजिए, रोटी नीचे की ओर से अच्छी चित्ती दार होने तक सेक लीजिये. अब रोटी को पलट दीजिए और गोचे की ओर से भी 2 मिनिट सिकने दीजिए.

अब रोटी को तवे से उठाइये और गैस की फ्लेम पर डायरेक्ट सेकये,  रोटी के दोनो ओर धीमी आग पर अच्छी ब्राउन चित्ती आने तक सेक कर तैयार कर लीजिये. रोटी को प्लेट में रख दीजिए और रोटी पर  1-2 छोटे चम्मच घी लगा लीजिए, घी रोटी के गड्ढों में भरते हुए डालें, घी रोटी में एब्जोर्ब हो जाता है और इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.

स्वादिष्ट खूबा रोटी बनकर के तैयार है इसे आप दाल के साथ या अपनी मनपसंद ग्रेवी वाली सब्जी, अचार व चटनी के साथ परोसिये और खाईये.

  • 1 सदस्य के लिये
  • समय - 10-12 मिनिट

Khoba Roti recipe Video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (4734 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (44)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Nirupama
Thanks mam for sharing so easy method of preparing Khoba Roti????
NishaMadhulika
Nirupama जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Vini
Ma'am I love your site...... Recipes r awesome. I like बिना पानी की रोटी (सोंठ की रोटी). Plz write dis for us.
Marvar me to ye bhut famous hai.
I request you to reply.....

निशा: विनी जी, सुझाव के लिए धन्यवाद. मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
priyal shah
mam khooba roti kiske saath kha sakhte hain

निशा: प्रियल जी, इसे आप दाल के साथ या अपनी मनपसंद ग्रेवी वाली सब्जी, अचार व चटनी के साथ खा सकते हैं
राधिका
लाजवाब

निशा: राधिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Gauri
Hello Nisha jiiii
Main y recipe bnaya bhut hi acha h.
Main hamesha apke btay recipe Ko bnati hu. Aur sbhi log meri tarif krte h. Iske liye AAP Ko thanks.

निशा: गौरी जी, ये आपकी मेहनत ही है जो आप इतने अच्छे से सभी कुछ बना रही हैं और जब प्रेम और लगन से कोई भी चीज बनाई जाए तो वे बहुत अच्छी बनती ही है. बहुत बहुत धन्यवाद.
ANJANA
nice recipe

निशा: अंजना जी, धन्यवाद.
Your name...
Nisha ji , kya yeh roti oven mein paka salte hain?

निशा: यह तवे पर ही अच्छी बनती है.
Sonia
Plz share the receipe of saag rota..
priyanka parashar
Nisha ji muje aapki har recipe achi lagti h.khooba roti k dono taraf design bana skte h?plz tell me

निशा: प्रियंका जी, आप बना कर देख सकती हैं.
Aman
hlo mam, aap realy m bahut achi dish bnaty ho i realy like u

निशा: अमन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Neerja Saxena
very nice recipe of roti Nisha ji.. Pls give us the recipe of roomali roti.
sanjay
many times i try yout recipes .i lke it very.it is helpful for my interest. thank you so much..nishaji..
निशा: संजय जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
jyoti jain
आपको बहुत सारी बधाई ! हम इसे मोटी रोटी कहते है और यह गोचे हम बेलन की नोक से बनाते है ! आपसे कुछ सिखाना अपनों से सिखने जैसा लगता है !
निशा: ज्योती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sanjay
hhhhhhhmmmmmmm. very nice
soni
प्रिय निशा जी मै आपकी बहुत बड़ी फेन हूँ आपकी सभी रेसिपेस मुझे बहुत अच्छी लगतीं हैं . और सबसे अच्छी बात ये है की आप किसी भी खाने को बनाने के लिए जो छोटी छोटी चीजे बतानी आवश्यक होती है उसे बड़ी शांति के साथ बहुत अच्छे तरीके से समझाती है आप ...आपसे एक अनुरोध है की diat फ़ूड resipes हमे बताये ताकि जो लोग oilyखाना न खाते हों उनके लिए हम बिना चर्बी वाला पर स्वादिष्ट और विविध प्रकार का खाना बना बना सके . धन्यवाद के साथ सुनहरे भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनायें
shradha
Nisha ji i love ur recipes n u explain very nice thanks for sharing request u to plz share recipe for veg puff npalak chips like hot chips shop ...thanks in advance ...w8ing for recipe
निशा: श्रद्धा जी, मैं कोशिश करूंगी.
pinki nigam
Hello...Nisha ji how r u?
Mujhe pehle khana banana nhi aata tha lekin aapne mujhe bahut he acha or easy khana banana sikhaya thanku very much......
निशा: पिंकी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Gentle
Thank You So Much Nishaji:)
Gentle
Thank You Nishaji for prompt reply but I am extremely sorry for not mentioning that I am asking the question of chapatti flour or coarse wheat flour regarding Khoba roti.Please reply,I wanted to try it.Sorry once again.
निशा: जैन्टिल जी, खूबा रोटी के लिये, खूबा रोटी के लिये आप वही आटा यूज कर सकते हैं जो घर में नार्मल रोटी बनाने के लिये यूज किया जाता है, बहुत बहुत धन्यवाद.
Gentle
Hi Nishaji,
I have tried your AppleCake receipe and we have really enjoyed it :). Do we have to use Chapati flour or little coarse flour of wheat? I mean Rava type flour of wheat? Thanks In Advance
निशा: जैन्टल जी, आप इसे ट्राई कर सकते हैं, केक थोड़ा सा अलग तो बनेगा ही, प्लीज ट्राई और अपने अनुभव यहां शेयर कीजिये.
vijay prakash vadera
nisha mam recipe bahut achi hai thank you.
Megha Sharma
Several dishes i tried & its is high feeling towards cook.
Really Thanks....
Sangeeta Singh
On which mode Kulcha will be made on Microwave.
निशा: संगीता जी, माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर कुलचा को बेक किया जाता है.
manika srivastava
muji maicrowave mai rooti banana bataei
निशा: मनिका जी, माइक्रोवेव में रोटी अच्छी नही बनती.
rama
nisha ji thanks for your recipes. kyoki aapki banai recipes ko high se lekar middle or low class wale log bhi bana sakte hai
निशा: रामा, बहुत बहुत धन्यवाद.
DEEPAK SAINI
kamaaaaaal... Hai madam g
meri 4 SAAL KI BHAan g ko toh bahut aacchi lagi
निशा: दीपक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
SHAMAL R. SHENDE
very useful and delicious recepies.I like it very much, thanks a lot.
sarita
Hi nisha Ji please aap muje rumali roti ki recipe btadegi please aap ki badI mahrbani hogi thank you
निशा: सरिता, मैं कोशिश करूंगी.
swati
super and easy style and fantastic recipe.thanks
harshit
Really fantastic..!!