खूबा रोटी - Khoba Roti recipe

खूबा रोटी राजस्थान का व्यंजन है यह सामान्य रोटी से थोडी़ मोटी और कुरकुरी और बेहद स्वादिष्ट होती है. जब आपका मन कुछ नया और अलग खाने का हो तब इस रोटी को बनाइये
Read - Khoba Roti recipe in English
आवश्यक सामग्री
- गेहूं का आटा - 1 कप (150 ग्राम)
- नमक - 1/4 छोटी चम्मच
- जीरा - 1/4 छोटी चम्मच
- घी - 2 बडे़ चम्मच
विधि - Ingredients for Khoba Roti recipe
आटे को एक बडे़ प्याले में निकाल लीजिए, आटे में नमक, जीरा और 2 छोटे चम्मच घी डाल कर मिक्स कर लीजिए, और थोड़-थोडा़ पानी डालते हुए रोटी के आटे से थोडा़ सा सख्त आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिए. गूंथे आटे को 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये ताकि आटा सैट होकर तैयार हो जाए.
20 मिनिट के बाद हाथ पर थोड़ा सा घी लगाकर चिकना कीजिये और आटे को मसल कर चिकना कर लीजिये. सारे आटे से गोल लोई बनाकर तैयार कर लीजिए. लोई को चकले पर रखिये और आधा सेंटीमीटर से कम की मोटाई में मोटी रोटी बेलकर तैयार कर लीजिए.

रोटी सेकने के लिये तवा गरम करने के लिए रख दीजिए, तवे के हल्का गरम होने पर रोटी को इस पर डाल दीजिए और मीडियम आंच पर सिकने दीजिये, जब रोटी नीचे से हल्की सी सिक जाए तो रोटी को पलट दीजिये. रोटी की उपर सिकी हुई परत पर उंगली और अंगूठे की सहायता से रोटी पर गोचे बनाते जाइये और एक-एक राउंड को पूरा करते हुए बीच तक रोटी में अच्छी तरह से इसी तरह से गोचे बनाते हुये पूरा कर दीजिए. गैस की आंच को एकदम धीमा रहने दीजिए, रोटी नीचे की ओर से अच्छी चित्ती दार होने तक सेक लीजिये. अब रोटी को पलट दीजिए और गोचे की ओर से भी 2 मिनिट सिकने दीजिए.
अब रोटी को तवे से उठाइये और गैस की फ्लेम पर डायरेक्ट सेकये, रोटी के दोनो ओर धीमी आग पर अच्छी ब्राउन चित्ती आने तक सेक कर तैयार कर लीजिये. रोटी को प्लेट में रख दीजिए और रोटी पर 1-2 छोटे चम्मच घी लगा लीजिए, घी रोटी के गड्ढों में भरते हुए डालें, घी रोटी में एब्जोर्ब हो जाता है और इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.
स्वादिष्ट खूबा रोटी बनकर के तैयार है इसे आप दाल के साथ या अपनी मनपसंद ग्रेवी वाली सब्जी, अचार व चटनी के साथ परोसिये और खाईये.
- 1 सदस्य के लिये
- समय - 10-12 मिनिट
कमेंट (44)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Marvar me to ye bhut famous hai.
I request you to reply.....
निशा: विनी जी, सुझाव के लिए धन्यवाद. मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: प्रियल जी, इसे आप दाल के साथ या अपनी मनपसंद ग्रेवी वाली सब्जी, अचार व चटनी के साथ खा सकते हैं
निशा: राधिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Main y recipe bnaya bhut hi acha h.
Main hamesha apke btay recipe Ko bnati hu. Aur sbhi log meri tarif krte h. Iske liye AAP Ko thanks.
निशा: गौरी जी, ये आपकी मेहनत ही है जो आप इतने अच्छे से सभी कुछ बना रही हैं और जब प्रेम और लगन से कोई भी चीज बनाई जाए तो वे बहुत अच्छी बनती ही है. बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंजना जी, धन्यवाद.
निशा: यह तवे पर ही अच्छी बनती है.
निशा: प्रियंका जी, आप बना कर देख सकती हैं.
निशा: अमन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संजय जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ज्योती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: श्रद्धा जी, मैं कोशिश करूंगी.
Mujhe pehle khana banana nhi aata tha lekin aapne mujhe bahut he acha or easy khana banana sikhaya thanku very much......
निशा: पिंकी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जैन्टिल जी, खूबा रोटी के लिये, खूबा रोटी के लिये आप वही आटा यूज कर सकते हैं जो घर में नार्मल रोटी बनाने के लिये यूज किया जाता है, बहुत बहुत धन्यवाद.
I have tried your AppleCake receipe and we have really enjoyed it :). Do we have to use Chapati flour or little coarse flour of wheat? I mean Rava type flour of wheat? Thanks In Advance
निशा: जैन्टल जी, आप इसे ट्राई कर सकते हैं, केक थोड़ा सा अलग तो बनेगा ही, प्लीज ट्राई और अपने अनुभव यहां शेयर कीजिये.
Really Thanks....
निशा: संगीता जी, माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर कुलचा को बेक किया जाता है.
निशा: मनिका जी, माइक्रोवेव में रोटी अच्छी नही बनती.
निशा: रामा, बहुत बहुत धन्यवाद.
meri 4 SAAL KI BHAan g ko toh bahut aacchi lagi
निशा: दीपक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सरिता, मैं कोशिश करूंगी.