ठेकुआ - Thekua Recipe

स्वाद में मीठे, एकदम खस्ता, कुरकुरे ठेकुआ बिहार और झारखंड की पारम्परिक रेसीपी है. ठेकुआ को छठ पूजा के मौके पर विशेष रूप से बनाया जाता है. लेकिन इन्हें आप कभी भी बनाईये, कभी खिलाईये.
Read - Thekua Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Thekua Recipe
- गेहूँ का आटा - 2 कप (300 ग्राम)
- गुड़ -3/4 कप (150 ग्राम)
- नारियल - ½ कप कद्दूकस किया हुआ (50 ग्राम)
- तेल -तलने के लिए
- घी - 2 टेबल स्पून आटे में डालकर गूंथने के लिये
- इलायची - 5
विधि - How to make Thekua ?
गुड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लीजिये, गुड़ के टुकड़े और आधा कप से थोड़ा कम पानी एक भगोने में डाल कर गरम कीजिये, उबाल आने पर चमचे से चला कर देखिये कि सारा गुड़ पानी में अच्छे से घुल जाए. गुड़ पानी में घुल जाने के बाद इस घोल को छलनी से छान लीजिए ताकी अगर कोई अशुद्धि हो तो वह निकल जाए.
गुड़ के पानी में घी मिलाकर इसे थोडा़ ठंडा होने के लिए रख दीजिए. इलायची को छील कर इसका पाउडर बना लीजिए.

किसी बर्तन में आटा निकाल लीजिए, इसमें कूटी इलायची और कद्दूकस किया हुआ नारियल डाल दिजिए अब गुड़ के घोल की सहायता से एकदम सख्त और हल्का सूखा आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिये. आटा गूंथ कर तैयार है, अब इस आटे से ठेकुआ बनाएंगे.
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. आटे में से थोडा़ सा आटा तोड़कर इसको हथेली की सहायता से लम्बे आकार में बाइन्ड करते हुये लोई बना लीजिए और वीडियो में दिखाये गये तरीके से लोई को सांचे पर रखकर हाथों से थोड़ा सा दबाव देते हुए डिजाईन में तैयार कर लीजिए. इसी तरह अगर गोल लोई बनाना चाहते हैं तो लोई को गोल आकार देते हुए गोल ठेकुआ बना लीजिए. अगर आपके पास सांचा नहीं है तो आप घर में मौजूद छलनी, प्लास्टिक बास्केट या कद्दूकस का इस्तेमाल कर सकते हैं.

सारे आटे से ठेकुआ बना लेने के बाद इन्हें मीडिय़म गरम तेल में डालकर तल लीजिए. ठेकुए को मीडियम और धींमी आंच पर ही तलना चाहिए. तेल में जितने ठेकुए आ जाएं उतने डाल दीजिए और पलट-पलट कर ब्राउन होने तक तल लीजिये. जब ये ब्राउन हो जाएं तब इन्हें निकाल लें और एक प्लेट में पेपर नैपकिन बिछा कर रखें. इसी तरह सारे ठेकुआ बना कर तैयार कर लीजिये.
बहुत ही स्वादिष्ट ठेकुआ बनकर के तैयार हैं. इन्हें ठंडा होने दीजिए उसके बाद एअर टाइट कन्टेनर में रख लीजिये और जब मन करें कंटेनर से निकाल कर खाएं. ठेकुआ को आप एक माह तक खाने के लिए उपयोग में ला सकते हैं.
सुझाव :
ठेकुआ में आप अपने मन के अनुसार काजू, किशमिश, छुहारे या जो आपका मन हो वो ड्राई फ्रूट डाल सकते हैं.
कमेंट (71)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Mam mera ye question h ki ager thekua bnane ki machine na ho to kaise bna sakte h.
निशा: नीतू जी, आप ठेकुआ को चकले पर रख कर के हथेली से दबाव देते हुए भी बना सकते हैं.
निशा: रंजीत जी, मैं इसे बनाने के कोशिश करती हूँ.
केवल इनके आकार में अन्तर होता है। वो बच्चों के लिए गोल, लम्बे, घुमावदार, गेंद जैसे क ई आकारों के बनाए जाते हैं।
निशा: आशिश जी जानकारी शेयर करने के लिये बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
You are very good cook.
निशा: गीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanku mam,
Please mam suji maida ki thekua btaiye?
निशा: काजल जी, मैं इन्हैं बनाने की कोशिश करूंगी.
Nisha ji, aapka recipes ko samjhane ka tareeka bahot achcha aur saral hota hai. Dhanyavad. Main bihari nahi hoon, par mujhe thekua bahot pasand hai. Plz ye batayen ki medium anch thodi der mein kam ho jati hai, to usey kitni der mein badhayen ?
निशा: राजेश जी, गैस की आग तो आप चाहे जितनी रख सकते हैं, अगर तेल ठंडा लग रहा तो गैस तेज कर दीजिये और लग रहा है कि अधिक गर्म होने लगा तो उसे धीमा कर दीजिये.
Kya hum gur ki jagh cheeni use kar sakte h nisha ji?? Kitni cheeni kar sakte h?
निशा: शुचि जी, चीनी डाली जा सकती है.
निशा: सारा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रिया जी हां अवश्य मिलाया जा सकता है.
Agar ise or bhi khasta karna ho to
Kya kare..?
निशा: दीपक जी, आप इन्हैं धीमी आग पर तलेंगे तो ये बहुत खस्ता बनेंगे.
निशा: भगवती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राजेन्द्र जी, सोंफ डालने से थोड़ा सोंफ का स्वाद मिलेगा इनके अन्दर, और तासीर अच्छी ही होगी, सोंफ हैल्थ के लिये फायदेमन्द है.
निशा: प्रिया, यहां मेरे घर के पास कुछ बिहार के घर हैं, वह इन्हैं बनाते हैं, मैदा और चीनी से बने इसी तरह की रेसिपी को वह खजूरी बनते हैं.
निशा: मीता जी, ठेकुआ को तो हाथ से दबाकर बनाया जा सकता है, सेव बनाने वाली मशीने में इसके लिये कोई अटैचमेन्ट नहीं होता.
निशा: नीतू जी, ये रेसिपी तो हमने बिहार से सीख कर बनाई है, हमारे कुछ कुलीग बिहार के हैं उन्होंने हमें बताया है, और उन्होंने ये भी बताया कि चीनी मिलाकर बनायें तो इन्हैं खजूर या खजूरी कहते हैं.
निशा: प्रियांशी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Very easy and healthy snack
निशा: मुकेश जी हां आप अवश्य ले सकती हैं.
निशा: जसमीन जी, सूखा नारियल ज्यादा अच्छा रहता है, अगर नहीं मिल पा रहा है तो हरा नारियल भी लिया जा सकता है.
Thekua talne k liye aapne konse tel ka upyog kiya hai?
निशा: भावना जी, हमने रिफाइन्ड ओइल का यूज किया है, ठेकुआ को घी में तला जा सकता है.
Thanks
निशा: अंजली जी, इन्हैं तल कर ही बनाया जाता है.
निशा: निशा जी, गुड़ के बराबर ही चीनी मिला सकते हैं, बनाने का तरीका तो बिलकुल ये ही है.
निशा: ममता, बहुत बहुत धन्यवाद.
plz suggest
निशा: रेनू, घर का बना ताजा खाना, फ्रूट और दूध और नारियल पानी मिलता हो तो दिन में एक नारियल पानी लेते रहिये, और खुश रहिये.