ठेकुआ - Thekua Recipe

स्वाद में मीठे, एकदम खस्ता, कुरकुरे ठेकुआ बिहार और झारखंड की पारम्परिक रेसीपी है. ठेकुआ को छठ पूजा के मौके पर विशेष रूप से बनाया जाता है. लेकिन इन्हें आप कभी भी बनाईये, कभी खिलाईये.
Read - Thekua Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Thekua Recipe
- गेहूँ का आटा - 2 कप (300 ग्राम)
- गुड़ -3/4 कप (150 ग्राम)
- नारियल - ½ कप कद्दूकस किया हुआ (50 ग्राम)
- तेल -तलने के लिए
- घी - 2 टेबल स्पून आटे में डालकर गूंथने के लिये
- इलायची - 5
विधि - How to make Thekua ?
गुड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लीजिये, गुड़ के टुकड़े और आधा कप से थोड़ा कम पानी एक भगोने में डाल कर गरम कीजिये, उबाल आने पर चमचे से चला कर देखिये कि सारा गुड़ पानी में अच्छे से घुल जाए. गुड़ पानी में घुल जाने के बाद इस घोल को छलनी से छान लीजिए ताकी अगर कोई अशुद्धि हो तो वह निकल जाए.
गुड़ के पानी में घी मिलाकर इसे थोडा़ ठंडा होने के लिए रख दीजिए. इलायची को छील कर इसका पाउडर बना लीजिए.

किसी बर्तन में आटा निकाल लीजिए, इसमें कूटी इलायची और कद्दूकस किया हुआ नारियल डाल दिजिए अब गुड़ के घोल की सहायता से एकदम सख्त और हल्का सूखा आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिये. आटा गूंथ कर तैयार है, अब इस आटे से ठेकुआ बनाएंगे.
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. आटे में से थोडा़ सा आटा तोड़कर इसको हथेली की सहायता से लम्बे आकार में बाइन्ड करते हुये लोई बना लीजिए और वीडियो में दिखाये गये तरीके से लोई को सांचे पर रखकर हाथों से थोड़ा सा दबाव देते हुए डिजाईन में तैयार कर लीजिए. इसी तरह अगर गोल लोई बनाना चाहते हैं तो लोई को गोल आकार देते हुए गोल ठेकुआ बना लीजिए. अगर आपके पास सांचा नहीं है तो आप घर में मौजूद छलनी, प्लास्टिक बास्केट या कद्दूकस का इस्तेमाल कर सकते हैं.

सारे आटे से ठेकुआ बना लेने के बाद इन्हें मीडिय़म गरम तेल में डालकर तल लीजिए. ठेकुए को मीडियम और धींमी आंच पर ही तलना चाहिए. तेल में जितने ठेकुए आ जाएं उतने डाल दीजिए और पलट-पलट कर ब्राउन होने तक तल लीजिये. जब ये ब्राउन हो जाएं तब इन्हें निकाल लें और एक प्लेट में पेपर नैपकिन बिछा कर रखें. इसी तरह सारे ठेकुआ बना कर तैयार कर लीजिये.
बहुत ही स्वादिष्ट ठेकुआ बनकर के तैयार हैं. इन्हें ठंडा होने दीजिए उसके बाद एअर टाइट कन्टेनर में रख लीजिये और जब मन करें कंटेनर से निकाल कर खाएं. ठेकुआ को आप एक माह तक खाने के लिए उपयोग में ला सकते हैं.
सुझाव :
ठेकुआ में आप अपने मन के अनुसार काजू, किशमिश, छुहारे या जो आपका मन हो वो ड्राई फ्रूट डाल सकते हैं.
कमेंट (71)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: जुलिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सौरभ जी, ठेकुआ के आटे में पर्याप्त मात्रा में घी डालकर गूंथिए और ठेकुआ को धीमी आग पर तलिए, ये अच्छे नरम और खस्ता बनेंगे.
Kya maida aur thodi so khane wali soda use kar Sakte hain.
निशा: सुब्रता जी, मैदा और बेकिंग सोडा यूज किया जा सकता है.
tks.. Daya
निशा: दया जी, ठेकुआ को तो हाथ से दबाकर बनाया जा सकता है, इसे बनाने के मोल्ड आपको किसी भी अच्छी बरतन की शॉप से मिल सकता है.
Mujhe maida ka thekua bnana sikha skti hai... to please ek post kr dijiye
निशा: मनीषा जी, आटा की जगह मैदा लेकर इसी तरह मैदा के ठेकुआ बना सकते हैं.
निशा: पिंकी जी, ठेकुआ के आटे में पर्याप्त मात्रा में घी डालकर गूंथिए और ठेकुआ को धीमी आग पर तलिए, ये एकदम कुरकुरे और खस्ता बनेंगे.
निशा: जयश्री जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नदीम जी, गाय का गाढ़ा किया हुआ दूध होता है जिसमें चीनी भी मिली हुई होती है.
निशा: नदीम जी, नहीं कर सकते. बेकिंग सोडा को एक्टिवेट होने के लिये एसिडिक मीडियम की आवश्यकता होती है जो कि बेकिंग सोडा में नहीं होते.
निशा: नदीम जी, बेकिंग पाउडर, टार्टर क्रीम और कभी-कभी कॉर्न स्टार्च का मिश्रण होता है, इसे खमीर उठाने के लिए इस्तेमाल करते हैं. बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा के बारे में डिटेल जानने के लिए आप मेरे वेबसाइट पर पढ़ सकती हैं.
I keep on trying your recipe, as they are easy with less ingredients.
I have made amla candy, karela iwith tomato, baingan magodi. they never fail me, Thanks Nisha G.
निशा: सुधा जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.
I have made this recipe 3/4 times and it make out really nice - khasta. But I added sugar instead of Gud and milk instead of water and ghee instead of oil for frying.
I have heard on radio about illness of your friend hope she is okay now
निशा: सुधा जी, बहुत बहुत धन्यवाद, सभी बहुत अच्छे हैं.
निशा: धन्यवाद.
निशा: सुषमा जी, आप इसमें थोड़ा सा आटा और मिला लीजिए.
byanjan ban gaya hain.. Bidhi jo hain na dimag maiy baith jata hain kaske . E Thekua to ekdam mast bana tha.... aur ego request hain .. jara murga Litti ke resipee dijiye na , thela wala ...please.
निशा: उत्तम जी, तारीफ के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद, परन्तु माफ कीजिएगा, यह वेजीटेरियन व्यंजन की वेबसाइट है. हम नॉन-वेज नहीं बनाते.
निशा: प्रिन्सी जी, आप गुड़ के बराबर ही चीनी मिला सकते हैं, बनाने का तरीका तो बिलकुल ये ही है.
निशा: संबिदा जी, आपको भी बहुत-बहुत धन्यवाद और शुभकामनाएं.
निशा: मोनी जी, ठेकुआ को चीनी का भी बनाया जा सकता है, गुड़ की जगह चीनी उतनी मात्रा में ले लीजिये, और बिलकुल इसी तरह से ठेकुआ बना लीजिये.
निशा: रश्मि जी, आप गुड़ की जगह चीनी का भी उपयोग इसी तरह से करके बना सकती हैं.
निशा: अर्पणा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वीना जी, आटा एकदम सख्त गूंथना है.
निशा: मोहम्मद जी हां बना सकते हैं.
निशा: मल्लिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.