ठेकुआ - Thekua Recipe

📅 21 जून 2014 👁 5.1 लाख बार देखी गई 💬 71 कमेंट ★ 3.9 (6367)


स्वाद में मीठे, एकदम खस्ता, कुरकुरे ठेकुआ बिहार और झारखंड की पारम्परिक रेसीपी है. ठेकुआ को छठ पूजा के मौके पर विशेष रूप से बनाया जाता है. लेकिन इन्हें आप कभी भी बनाईये, कभी खिलाईये.

Read - Thekua Recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Thekua Recipe

  • गेहूँ का आटा - 2 कप (300 ग्राम)
  • गुड़ -3/4 कप (150 ग्राम)
  • नारियल - ½ कप कद्दूकस किया हुआ (50 ग्राम)
  • तेल -तलने के लिए
  • घी - 2 टेबल स्पून आटे में डालकर गूंथने के लिये
  • इलायची - 5

विधि - How to make Thekua ?

गुड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लीजिये, गुड़ के टुकड़े और आधा कप से थोड़ा कम पानी एक भगोने में डाल कर गरम कीजिये, उबाल आने पर चमचे से चला कर देखिये कि सारा गुड़ पानी में अच्छे से घुल जाए. गुड़ पानी में घुल जाने के बाद इस घोल को छलनी से छान लीजिए ताकी अगर कोई अशुद्धि हो तो वह निकल जाए.
गुड़ के पानी में घी मिलाकर इसे थोडा़ ठंडा होने के लिए रख दीजिए. इलायची को छील कर इसका पाउडर बना लीजिए.


किसी बर्तन में आटा निकाल लीजिए, इसमें कूटी इलायची और कद्दूकस किया हुआ नारियल डाल दिजिए अब गुड़ के घोल की सहायता से एकदम सख्त और हल्का सूखा आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिये. आटा गूंथ कर तैयार है, अब इस आटे से ठेकुआ बनाएंगे.

कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. आटे में से थोडा़ सा आटा तोड़कर इसको हथेली की सहायता से लम्बे आकार में बाइन्ड करते हुये लोई बना लीजिए और वीडियो में दिखाये गये तरीके से लोई को सांचे पर रखकर हाथों से थोड़ा सा दबाव देते हुए डिजाईन में तैयार कर लीजिए. इसी तरह अगर गोल लोई बनाना चाहते हैं तो लोई को गोल आकार देते हुए गोल ठेकुआ बना लीजिए. अगर आपके पास सांचा नहीं है तो आप घर में मौजूद छलनी, प्लास्टिक बास्केट या कद्दूकस का इस्तेमाल कर सकते हैं.

सारे आटे से ठेकुआ बना लेने के बाद इन्हें मीडिय़म गरम तेल में डालकर तल लीजिए. ठेकुए को मीडियम और धींमी आंच पर ही तलना चाहिए. तेल में जितने ठेकुए आ जाएं उतने डाल दीजिए और पलट-पलट कर ब्राउन होने तक तल लीजिये. जब ये ब्राउन हो जाएं तब इन्हें निकाल लें और एक प्लेट में पेपर नैपकिन बिछा कर रखें. इसी तरह सारे ठेकुआ बना कर तैयार कर लीजिये.

बहुत ही स्वादिष्ट ठेकुआ बनकर के तैयार हैं. इन्हें ठंडा होने दीजिए उसके बाद एअर टाइट कन्टेनर में रख लीजिये और जब मन करें कंटेनर से निकाल कर खाएं. ठेकुआ को आप एक माह तक खाने के लिए उपयोग में ला सकते हैं.

सुझाव :
ठेकुआ में आप अपने मन के अनुसार काजू, किशमिश, छुहारे या जो आपका मन हो वो ड्राई फ्रूट डाल सकते हैं.

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.9 / 5 (6367 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (71)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Vishal
नमस्कार निशाजी. इस रेसिपी में गुड़ की जगह चीनी का प्रयोग कर सकते है या इस पारंपरिक रेसिपी में गुड़ का ही उपयोग होता है. यदि चीनी ले तो मात्रा कितनी होगी? धन्यवाद. आपका दिन शुभ हो.
NishaMadhulika
Vishal जी, आप गुड़ के बराबर ही चीनी मिला सकते हैं.
Shalini Sachdeva
Perfect
NishaMadhulika
Shalini Sachdeva जी, बहुत बहुत धन्यवाद आपका.
Rajinder Kaur luthra
Very nice and testy
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Rajinder Kaur luthra
Kiran jain
Thekua me saunf dal sakte hain
NishaMadhulika
Kiran jain जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.
Zeenat nawaz
Mujhe NISHA MADHULIKA ji ki har recipe bahut pasand hai
NishaMadhulika
जी़नत जी, आपके इस प्यार और सहयोग के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
julia
Thekua is a healthy and very tasty sweet mostly eaten in Chhath Festival.

निशा: जुलिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Saurabh pandey
हमने छठ पर ठेकुया बनाया था लेकिन वो काफ़ी सख्त हो गये थे कृपया सुझाव बतायें

निशा: सौरभ जी, ठेकुआ के आटे में पर्याप्त मात्रा में घी डालकर गूंथिए और ठेकुआ को धीमी आग पर तलिए, ये अच्छे नरम और खस्ता बनेंगे.
SUBRATA
Thekua special khasta banane aur fry hone ke baad yellow dikhe, brown nahi, to kya karna hoga?
Kya maida aur thodi so khane wali soda use kar Sakte hain.
निशा: सुब्रता जी, मैदा और बेकिंग सोडा यूज किया जा सकता है.
Daya Chandra
Hi Nisha your recipe is great for thekua, pls advise where can I find sancha or the mold, very interesting.
tks.. Daya

निशा: दया जी, ठेकुआ को तो हाथ से दबाकर बनाया जा सकता है, इसे बनाने के मोल्ड आपको किसी भी अच्छी बरतन की शॉप से मिल सकता है.
manisha
Hi Nisha ji
Mujhe maida ka thekua bnana sikha skti hai... to please ek post kr dijiye
निशा: मनीषा जी, आटा की जगह मैदा लेकर इसी तरह मैदा के ठेकुआ बना सकते हैं.
Pinky
Thekua kaise banau jo khasta aur krispi ho please help me

निशा: पिंकी जी, ठेकुआ के आटे में पर्याप्त मात्रा में घी डालकर गूंथिए और ठेकुआ को धीमी आग पर तलिए, ये एकदम कुरकुरे और खस्ता बनेंगे.
jaishree kumari
hello nisha ji maine thekua bnai ye bhut he swadist bni

निशा: जयश्री जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nadeem Akhtar
Condens milk keya h

निशा: नदीम जी, गाय का गाढ़ा किया हुआ दूध होता है जिसमें चीनी भी मिली हुई होती है.
Nadeem Akhtar
Baking powder ki jgha Baking soda dal sakte hain keya

निशा: नदीम जी, नहीं कर सकते. बेकिंग सोडा को एक्टिवेट होने के लिये एसिडिक मीडियम की आवश्यकता होती है जो कि बेकिंग सोडा में नहीं होते.
Nadeem Akhtar
Hi Nisha j Baking powder keya hair please Bataen

निशा: नदीम जी, बेकिंग पाउडर, टार्टर क्रीम और कभी-कभी कॉर्न स्टार्च का मिश्रण होता है, इसे खमीर उठाने के लिए इस्तेमाल करते हैं. बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा के बारे में डिटेल जानने के लिए आप मेरे वेबसाइट पर पढ़ सकती हैं.
sudha
Nisha G Namaste,
I keep on trying your recipe, as they are easy with less ingredients.
I have made amla candy, karela iwith tomato, baingan magodi. they never fail me, Thanks Nisha G.

निशा: सुधा जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.
sudha
Nisha G,
I have made this recipe 3/4 times and it make out really nice - khasta. But I added sugar instead of Gud and milk instead of water and ghee instead of oil for frying.
I have heard on radio about illness of your friend hope she is okay now
निशा: सुधा जी, बहुत बहुत धन्यवाद, सभी बहुत अच्छे हैं.
Your name...
Hello mam your are very pretty

निशा: धन्यवाद.
sushma tiwari
agar thekua banate wakt usme jayda ghee ya refined pad jaye.jisse talne par thekua footne lage to use kese sahi karna chahiye.

निशा: सुषमा जी, आप इसमें थोड़ा सा आटा और मिला लीजिए.
Prabina
How to make churnch thekua
Uttam Puchkunde , Sonali Gaitunde, Mona Dharpurkar
Nisha ji , aaap itna achcha samjhati hai na , lagta hain ki padke hi
byanjan ban gaya hain.. Bidhi jo hain na dimag maiy baith jata hain kaske . E Thekua to ekdam mast bana tha.... aur ego request hain .. jara murga Litti ke resipee dijiye na , thela wala ...please.

निशा: उत्तम जी, तारीफ के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद, परन्तु माफ कीजिएगा, यह वेजीटेरियन व्यंजन की वेबसाइट है. हम नॉन-वेज नहीं बनाते.
Your name...
Hello mam, mujhe sugar se banana hai thekua to kya krna hoga pls tell me process with sugar

निशा: प्रिन्सी जी, आप गुड़ के बराबर ही चीनी मिला सकते हैं, बनाने का तरीका तो बिलकुल ये ही है.
sambida
Its good. Apne kitne sare recipe you tube me rakha hai. Use me mujhe chocolate sponge cake and chaina rasgulle bahaut pasand hai. Maine wo cake aur rasgulle ghar me banai. bahaut tasty bana tha. THANKS A LOT NISHA AUNTY!!

निशा: संबिदा जी, आपको भी बहुत-बहुत धन्यवाद और शुभकामनाएं.
moni keshari
Es thekuwa ko hme sakr ka banana hoga to kaise bnayege plz tell me ans
निशा: मोनी जी, ठेकुआ को चीनी का भी बनाया जा सकता है, गुड़ की जगह चीनी उतनी मात्रा में ले लीजिये, और बिलकुल इसी तरह से ठेकुआ बना लीजिये.
Rashmi
Nisha ji प्लीज मुझे ठेकुआ चीनी के साथ बनान हैं प्लीज मुझे उसके रेसिपी शेयर कीजिए।

निशा: रश्मि जी, आप गुड़ की जगह चीनी का भी उपयोग इसी तरह से करके बना सकती हैं.
arpana
Thekua me hari elaychi ke dane kut kar dalne se or v achha banega
Arpana
Hi mam thekua me kaju or mungfali halka bhun kar dardara kar k milane se or achha banega

निशा: अर्पणा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
veena
atta sakhat rakhna ha or medicum maine phyale banai thie but sakht bane thei

निशा: वीना जी, आटा एकदम सख्त गूंथना है.
Mohammed
Thekua ko bajri ke aatta se banaya ja Sakta hai? Till ko uper se laga ker tal sakte hai?
निशा: मोहम्मद जी हां बना सकते हैं.
Mallika
Respected Nisha Madhulika ji ,apke bataye tarike se maine thekua banaye ,aur bahat achhe bane,sabko bahat pasand aya,ab mai prai ise banane lagi hun. Apka bahat bahat dhanyobad ,is asan recipe batane ke liye.

निशा: मल्लिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.