स्ट्राबेरी जैम - Strawberry Jam Recipe

स्ट्राबेरी का स्वाद सभी लोगों को बहुत पसंद आता रहा है. स्ट्रॉबेरी में विटामिन, पोटैश्यिम, कैल्शियम और फास्फोरस पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद उपयोगी होते हैं. ये जैम बनाने में भी आसान होता है और बच्चों को तो बहुत ही पसंद आता है, यह बच्चों को टिफिन में खाने को दे सकते हैं.
Read - Strawberry Jam Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Strawberry Jam
- स्ट्रॉबेरी - 400 ग्राम
- पाउडर चीनी - 300 ग्राम
- नींबू - 1
विधि - How to make strawberry jam
स्ट्रॉबेरी को अच्छी तरह धोकर डंठल हटा दीजिये, स्ट्राबेरी को छोटे-छोटे टुकडों में काट लीजिए. पैन में स्ट्रॉबेरी के टुकड़े डाल कर धीमी आग पर पकने के लिए रख दीजिए, और स्ट्रॉबेरी के टुकड़े को मैशर की मदद से मैश कर लीजिए. चीनी पाउडर डालकर 10 मिनिट तक पकने दीजिए.
10 मिनिट के बाद मध्यम और तेज आंच पर जैम को लगभग 12 मिनिट के लिए लगातार चलाते हुए गाढा़ होने तक पका लिजिए. नींबू का रस मिला दीजिए और जैम को चैक कर लीजिए(जैम को चैक करने के लिये थोड़ा सा मिश्रण चमचे से निकाल कर प्लेट में गिराइये अगर वो सैट हो रहा है तो जैम बनकर के तैयार है).
स्ट्रॉबेरी जैम बनकर के तैयार है इसे किसी प्याले में निकाल लीजिए. स्ट्रॉबेरी जैम को ब्रैड, परांठे के साथ खाएं या आइस्क्रीम और शेक बनाने में उपयोग करें.
सुझाव :-
- जैम को जिस कंटेनर में रखना है उस कंटेनर को उबलते पानी से धोकर धूप में सुखा लीजिये या ओवन में रखकर सुखा लीजिए.
- स्ट्राबेरी जैम को 8-10 महिने तक इस्तेमाल में लाया जा सकता है.
Strawberry Jam Recipe Video in Hindi
कमेंट (33)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: फैज़ जी, जैम को फ्रिज में रखकर 8 से 10 महीनों तक उपयोग कर सकते हैं.
aur ubale samaye isme water v dena padta h
निशा: स्वीटी जी, आप इसमें शुगर डाल सकती हैं, आप बिलकुल धीमी आग पर इसे पकायें, शुगर डिजोल्ब हो जायेगी, 1-2 टेबल स्पून पानी डाला जा सकता है, लेकिन पानी डालने से इसे आपको थोड़ी और देर पकाना होगा.
i cant found it
निशा: प्रिया जी, वह चौकलेट की दुकान पर मिल जाता है.
निशा: कोमल जी, बहुत बहुत धन्यवाद. मैं कुछ कुछ नया अवश्य बनाती रहूंगी.
निशा: Joan ji, बहुत बहुत धन्यवाद.
मैने बहुत try किया लेकिन मुझसे बना ही नहीं
So nisha ji plzzz help
निशा: मनीष जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: ममता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मोना, ये तो स्ट्राबेरी के साइज पर निर्भर करता है. 30-40 स्ट्राबेरी हो सकते हैं.
निशा: क्रितिका जी, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: क्रतिका, चैनल पर फ्रूट कस्टर्ड रेसिपी है, इसके लिये लिंक निम्न है.
निशा: स्मिता जी मैं बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: अनामिका, इन सभी साइट्स को गूगल पर सर्च करके उनमें से अपने अनुसार अच्छी वेबसाइट चुन सकती हैं.
निशा: राजीव जी जैम को अच्छी तरह से बोटलिंग करके बाहर रखा जा सकता है, लेकिन इसे आप फ्रिज में रखेंगे तो ज्यादा अच्छा है.
निशा: सांबर रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर सांबर रेसिपी लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
Aap ka fridge jis bhi company ka haiuske service cerntre par call karen, kisi bhi electric goods show room me ja kar enquiry karen or electirc spare parts ki shop par bhi mil jayega.