लसोड़े का अचार – Gunda Pickle Recipe | Lasoda ka Achar

लसोड़े का अचार (Gunda Pickle Recipe) उत्तर भारत में बनाया जाता है. ये अचार बड़ा ही स्वादिष्ट होता है. लसोड़े के अचार को आप बनाकर रख लें, यह एक साल तक खाने के प्रयोग में लाया जा सकता है. बनाना भी आसान है.
Read - Gunda Pickle Recipe | Lasoda ka Achar Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Lasore Ka Achar
- लसौड़ा - 500 ग्राम
- सरसों का तेल - ½ कप
- सरसों के दाने - 3 छोटी चम्मच
- सौंफ - 2 छोटी चम्मच
- नमक - 2 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- हींग - ¼ छोटी चम्मच से कम
- जीरा - ½ छोटी चम्मच
- अज़वायन - ½ छोटी चम्मच
- मैथी दाना - 1 छोटी चम्मच
विधि - How to Make Lasore Ka Achar
लसोड़े को डंठल तोड़कर अच्छी तरह धोकर 2 घंटे पानी में भिगोकर पानी सूखने तक सुखाकर ले लीजिए. एक बड़े बर्तन में 3 से 4 कप पानी डालकर उबलने रख दीजिए. जब पानी में उबाल आ जाय तो लसोड़े पानी में डाल दीजिए. पानी में फिर से उबाल आने के बाद 5 मिनिट तक ढककर मीडियम आंच पर उबाल लीजिए.
बाद में, लसोड़े चैक कर लीजिए. लसोड़े नरम हो गए है, तो इन्हें पानी से निकाल लीजिए.
और छलनी में रखकर अच्छी तरह पानी निकलने तक रख लीजिये. बाद में, लसोड़े के अन्दर से गुठलियां निकाल लीजिए. लसोड़े को 2 भागों में काट लीजिए. अचार बनाने के लिये लसोड़े तैयार हैं.
कढ़ाही गरम करके इसमें जीरा, मेथी के दाने, अजवायन और सोंफ डालकर हल्का सा रोस्ट कर लीजिये. मसालों को ठंडा करके मिक्सर में डालिये और साथ में, पीली सरसों, नमक और हल्दी डालकर दरदरा पीस लीजिये.
कढ़ाही में तेल डालकर गरम कीजिये. तेल के अच्छी तरह गरम होने के बाद, तेल में लसोड़े डाल दीजिये, पिसे मसाले, लाल मिर्च पाउडर और हींग डालकर 2 मिनिट तक अच्छी तरह मिलाते रहिए.
लसोड़े का अचार (Lasore ka Achar) तैयार हैं. अचार को ठंडा करके किसी जार में रख दीजिए. इस अचार को तैयार होने में 6-7 दिन लग जाते हैं. अचार को दिन में एक बार चमचे से ऊपर नीचे कर दीजिए.
अचार खराब होने से बचाने के लिये अचार में इतना तेल गरम करके ठंडा करके डाल दीजिये, कि लसोड़े तेल में डूबे रहें.

कमेंट (44)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Keerti
निशा: अनीता, जी हां गुठली सहित अचार बन जाता है, सर्च बटन पर साबुत लसोड़े का अचार लिख कर रैसिपी सर्च कर सकती हैं, रैसिपी अचार कालम में ही दी गई है.
Thanks
निशा: लसूड़े को इंग्लिश में Bird Lime कहते हैं.
निशा: सेजल, तेल को गरम करके ठंडा कीजिये तब डालिये ज्यादा अच्छा रहेगा.
घुघूती बासूती