लसोड़े का अचार – Gunda Pickle Recipe | Lasoda ka Achar

लसोड़े का अचार (Gunda Pickle Recipe) उत्तर भारत में बनाया जाता है. ये अचार बड़ा ही स्वादिष्ट होता है. लसोड़े के अचार को आप बनाकर रख लें, यह एक साल तक खाने के प्रयोग में लाया जा सकता है. बनाना भी आसान है.
Read - Gunda Pickle Recipe | Lasoda ka Achar Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Lasore Ka Achar
- लसौड़ा - 500 ग्राम
- सरसों का तेल - ½ कप
- सरसों के दाने - 3 छोटी चम्मच
- सौंफ - 2 छोटी चम्मच
- नमक - 2 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- हींग - ¼ छोटी चम्मच से कम
- जीरा - ½ छोटी चम्मच
- अज़वायन - ½ छोटी चम्मच
- मैथी दाना - 1 छोटी चम्मच
विधि - How to Make Lasore Ka Achar
लसोड़े को डंठल तोड़कर अच्छी तरह धोकर 2 घंटे पानी में भिगोकर पानी सूखने तक सुखाकर ले लीजिए. एक बड़े बर्तन में 3 से 4 कप पानी डालकर उबलने रख दीजिए. जब पानी में उबाल आ जाय तो लसोड़े पानी में डाल दीजिए. पानी में फिर से उबाल आने के बाद 5 मिनिट तक ढककर मीडियम आंच पर उबाल लीजिए.
बाद में, लसोड़े चैक कर लीजिए. लसोड़े नरम हो गए है, तो इन्हें पानी से निकाल लीजिए.
और छलनी में रखकर अच्छी तरह पानी निकलने तक रख लीजिये. बाद में, लसोड़े के अन्दर से गुठलियां निकाल लीजिए. लसोड़े को 2 भागों में काट लीजिए. अचार बनाने के लिये लसोड़े तैयार हैं.
कढ़ाही गरम करके इसमें जीरा, मेथी के दाने, अजवायन और सोंफ डालकर हल्का सा रोस्ट कर लीजिये. मसालों को ठंडा करके मिक्सर में डालिये और साथ में, पीली सरसों, नमक और हल्दी डालकर दरदरा पीस लीजिये.
कढ़ाही में तेल डालकर गरम कीजिये. तेल के अच्छी तरह गरम होने के बाद, तेल में लसोड़े डाल दीजिये, पिसे मसाले, लाल मिर्च पाउडर और हींग डालकर 2 मिनिट तक अच्छी तरह मिलाते रहिए.
लसोड़े का अचार (Lasore ka Achar) तैयार हैं. अचार को ठंडा करके किसी जार में रख दीजिए. इस अचार को तैयार होने में 6-7 दिन लग जाते हैं. अचार को दिन में एक बार चमचे से ऊपर नीचे कर दीजिए.
अचार खराब होने से बचाने के लिये अचार में इतना तेल गरम करके ठंडा करके डाल दीजिये, कि लसोड़े तेल में डूबे रहें.

कमेंट (44)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: कमल जी, अचार में हम सरसों डालते हैं वह अचार को खट्टा बना देती हैं, आप चाहें तो 1-2 टेबल स्पून सिरका डाल सकते हैं, इससे खट्टा स्वाद आता है और अचार जल्दी खराब भी नहीं आता.
or agr hum labhere ko do bhago me nhi kate to v ye achar isi bhidhi se dal skte h kya
निशा: आशा जी, आप तेल उपयोग करके, लसोड़े को बिना 2 भागों में किये अचार बना सकते हैं.
निशा: अजय जी, इन्हैं कई तरह से बनाया जाता है,हमारे यहां इसी तरह इनका अचार बनता है, आप अपना तरीका यहां शेयर करें, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंजली जी, बिना निकाले भी अचार बना सकती हैं, मेरे वेबसाइट और चैनल पर दूसरी तरह से अचार बनाने का तरीका दिया है.
निशा: सीमा जी, आप जिस रेसिपी पर कमेन्ट लिखा है, उसी में लसोड़े के अचार बनाने की विधि दी हुई है.
निशा: द्रोपदी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: द्रोपदी जी, वैसे तो सरसों का तेल ही अचार के लिए अच्छा होता है पर आप मूंगफली का तेल डालना चाहें तो डाल सकती हैं.
निशा: मंजू जी, लसोड़े लसलसे ही होते हैं, आप इनका अचार बना दीजिये, अचार बनने के बाद लसलसा नहीं होता.
निशा: प्रियंका जी, अचार के लिये सरसों का तेल और तिल का तेल का यूज अच्छा होता है, सो प्लीज अगर आप सरसों का तेल पसन्द नहीं करती तब तिल के तेल का यूज कीजिये, अचार बहुत अच्छा बनेगा.
निशा: रेखा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
mai aaj aapki lasude ka pickle ki vedio dekh kar yeh aachaar dalne vali hun,pehle maine sabut lasude ka hi achaar dal diya tha to voh kafi matraa main kharab bhi ho gaya tha,ashaa hai ki ab thik ban jayega, thanks.
निशा: मधु जी, आप अवश्य अच्छा अचार बनायेंगी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nisha di mene aapki website se bahut sari recipis sikhi he and aapka tarika bahut hi accha laga.
Thank you:-Shobha.
निशा: दिया जी, गूंदा नरम होने पर, वे सख्त नहीं होते हैं, थोड़ा ज्यादा तेल यूज करके अचार या सब्जी बनाने से अच्छे लगेंगे.
Please email me this pickle reciepe in english.. Thanks
निशा: राकेश जी, जी हां इनसे अचार बनाया जा सकता है, आप इसी तरह अचार बनायें और बताइये कि अचार कैसा बना है.
निशा: पारुल, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नेहा, जी हां मैं कोशिश करूंगी.
nisha ji pls tell me lasoda kya hota ha n market mein kiska pass milta ha
निशा: लिसोड़े को गूंदा भी कहते हैं, और ये सब्जी वालों के पास जो नीबू अदरक हरी मिर्च आदि बेचते हैं, मिलता है,
निशा: अनिल, धन्यवाद.
निशा: ग्रीता, पानी को उबाल कर ठंडा करके लीजिये, अचार सही रहेगा, सादा पानी में डाला गया अचार बिलकुल नहीं चलेगा, प्लीज इस पानी को फेंक दीजिये, लिसोड़े को उबलते पानी में डालकर निकाल लीजिये और छलनी में पानी सूखने तक सुखा लीजिये, और उन्हैं 2 भागों में काटक, गुठली निकाल कर तेल मसाले वाला अचार बना लीजिये, अच्छा अचार बनेगा, अचार में थोड़ा सा सिरका भी मिला दीजिये, अचार को लम्बे समय तक रखने के लिये या तो तेल में डुबाकर कर रखें.