चीकू की कुल्फी - Chikoo Kulfi Recipe

इस गर्मी का मौसम में सिन्थेटिक एसेन्स और स्वाद से बनी कुल्फी के बजाय नेचुरल ताजे फलों से बनी कुल्फी बनाईये, आप सबको बेहद पसंद आयेगी.
Read - Chikoo Kulfi Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chikoo Kulfi Recipe
- चीकू - 4 मीडियम आकार के ( 300 ग्राम)
- फुलक्रीम दूध - 1 लीटर
- चीनी - आधा कप से कम (100 ग्राम)
- काजू - 10-12
- छोटी इलाइची - 4
- वनीला एसेन्स - आधा छोटी चम्मच
विधि - How to make Chikoo Kulfi Recipe
दूध को किसी भारी तले के बर्तन में गरम करने के लिये रख दीजिये, दूध में उबाल आने पर गैस धीमी कर दीजिये और बीच बीच में दूध को चलाते हुये गाढ़ा होने तक, 1/3 रहने तक पका लीजिये. दूध को गाढ़ा होने में 35 -40 मिनिट लग जाते हैं. गाढ़े दूध में चीनी डालकर रख दीजिये और ठंडा होने दीजिये.
काजू को छोटा छोटा काट लीजिये, इलाइची को छील कर मोटा दरदरा कूट लीजिये.
चीकू को छील कर बीज निकाल दीजिये, 2 चीकू को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लीजिये, 2 चीकू का पीस कर पेस्ट बना लीजिये.

गाढ़े ठंडे दूध में वनीला एसेन्स, चीकू का पेस्ट, कटे हुये चीकू, कुटी इलाइची और काजू डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये.
मिश्रण को एअर टाइट कन्टेनर में डालिये और फ्रीजर में जमने के लिये रख दीजिये. 6-7 घंटे में कुल्फी जम कर तैयार हो जाती है. चीकू की बहुत ही स्वादिष्ट ठंडी कुल्फी बनकर तैयार है. चीकू की कुल्फी को लम्बे स्टेन्ड वाले कप में सर्व कीजिये और खाइये.
सुझाव:
- चीकू की कुल्फी की ही तरह स्ट्राबेरी कुल्फी भी बनाई जा जाती है.
- दूध को गाढ़ा करने में ज्यादा समय लग जाता है, अगर कुल्फी जल्दी बनाना चाहते हैं, तब 500 मि. ली. दूध गरम कीजिये, ठंडा कीजिये और 250 ग्राम मावा हल्का सा भूनिये और क्रम्बल करके दूध में मिला दीजिये, और जिस फल की कुल्फी बनाना चाहें उसको उपरोक्त तरीके से मिला दीजिये, कुल्फी बहुत जल्दी बनकर तैयार हो आयेगी.
- 4-5 सदस्यों के लिये.
- समय - 50 मिनिट
Chikoo Kulfi Recipe Video in Hindi
कमेंट (28)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: नाज़ जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निक जी, आधा छोटी चम्मच
Kya ham cream ke jagah malai daal sakte hai
निशा: सुनीता जी, मलाई में घी बहुत होता है उससे कुल्फी में घी का स्वाद ज्यादा आयेगा वह अच्छी नहीं लगेगी.
निशा: कोमल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिवानी जी, सप्ताह में आइसक्रीम 1-2 बार खायें हानिकारक नहीं हैं, लेकिन रोजाना और ज्यादा खाने से ये नुकसान देय हो जाती है. मैं इससे आइसक्रीम बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: प्रवीन जी, वनीला एसेन्स किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है.
निशा: नेहा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: भूपेन्द्र जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: पदमा जी, कीवी को बारीक काट कर, चीनी के साथ पका कर गाड़े दूध में मिक्स कीजिये, और कुल्फी जमा दीजिए.
निशा: प्रिया, जी हां बनाना कुलफी भी बनाई जा सकती है.
निशा: आभा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रिया जी,वेबसाइट और चैनल पर बहुत सारी रेसिपी उपलब्ध है, सर्च बटन पर रेसिपी को सर्च कर सकते हैं, बच्चों के टिफिन के लिये, दोसा सेन्डविच, पिज्जा सेन्डविच, पिज्जा परांठा, चीला, उपमा, और पुलाव स्टफ्ड परांठे ये बच्चों के लिये पौष्टिक हैं और स्वादिष्ट भी होती है.
निशा: पायल मैं मेरी वेबसाइट वेजीटेरियन हैं.
निशा: संजना जी, सिर्फ एसेन्स मत डालिये, बिलकुल इसी तरह बनाइये, बहुत अच्छी कुल्फी बनेगी.
निशा: शुचि, जी हां मैं कोशिश करती हूँ.
I try ur recipes and it come out very good.
Nisha ji ek request hai kya aap Pumpkin ice cream banana sikha sakti hai.
Thank you
निशा: मीनू मैं कोशिश करूंगी.
निशा: सिमरन जी, वनीला एसेन्स डालना आवश्य नहीं है, आप बिना वनीला एसेन्स के कुल्फी बनाइये बहुत अच्छी बनेगी.
please mujhe btaen
Nisha ji hame chhena gaja banane ki reciepie bataye thanks
निशा: जी हां मैं बनाने की कोशिश करती हूँ.
GMS or CMC powder ko icecream me
kese use krte h.....................
निशा: कार्तिक, ठंडे दूध में घोल कर, गाढा होने तक उबाल कर यूज किया जाता है.
Icecream ko soft banane ke liya kya krna
chahiye
निशा: ब्रेजेश जी, आइसक्रीम को सोफ्ट बनाने के लिए मिश्रण को एकदम ठंडे होने पर अच्छी तरह फैटना होता है, आइसक्रीम मशीन में बनी आइसक्रीम इसी लिये सोफ्ट बनती है.
निशा: हर्षिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रोनक जी हां बना सकते हैं, मेन्गो कुल्फी की रेसिपी मेरे चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर मेन्गो कुल्फी लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
In this summer rather than eating kulfi made from synthetic colours, make kulfi from natural fruits. All of you will really like it.
Ingredients required for Chiku Kulfi
Chiku - 4 or 300 grams
Full cream milk - 1 litre
Sugar (Cheeni) - Less than ½ cup or 100 grams
Cashew nuts (Kaju) - 10-12
Green cardamom (Chhoti elaichi) - 4
Vanilla essence - ½ tsp
How to make Chiku kulfi
Put milk in a pan having a heavy base and let it heat. Once the milk starts boiling, turn the stove on low flame. Make sure to keep stirring the milk. Boil the milk till it has a thick consistency and the quantity decreases. It takes about 35-40 minutes to have a thick consistency. Now add sugar to it. Leave for sometime and let it cool.
Cut the cashews into tiny pieces and make a powder of cardamom.
Peel off the chiku and take out the seeds. Cut 2 chikus into pieces and make a paste of the remaining chikus.
Now add vanilla essence, chiku paste, chiku pieces, cashews and cardamom powder to the boiled milk. Mix thoroughly.
Pour the mixture in an airtight container and let it freeze. The kulfi will freeze in 6-7 hours. Chilled chiku kulfi is now ready to be served. Chiku kulfi looks attractive when served in a long glass.
Suggestions :
You can make strawberry kulfi in the same way.
It takes a long time to boil the milk and have a thick consistency. If you want to make the kulfi quickly, then heat 500 ml milk and let it cool. Now roast 250 gram mawa. Crumble it and add it to the milk and whichever kulfi you want to make you can add that fruit in the milk. Our kulfi will be ready soon.
Servings - 4 or 5 members
Time - 50 minutes