स्वीट कार्न पनीर बाल - Sweet Corn Paneer Balls recipe

📅 30 अप्रैल 2014 👁 2.5 लाख बार देखी गई 💬 37 कमेंट ★ 2.8 (4321)


स्वीट कार्न पनीर बाल को किसी पार्टी में स्टार्टर के रूप में परोसा जा सकता है, गरमा गरम स्वीटकार्न पनीर बाल चाय या काफी के साथ कभी बनाकर खायें बहुत अच्छे लगते हैं.

Read - Sweet Corn Paneer Balls recipe in English

आवश्यक सामग्री - Corn Paneer Balls recipe

  • स्वीट कार्न के दाने - 1 कप (100 ग्राम)
  • पनीर - 200 ग्राम
  • ब्रेड क्रम्बस - 2 ब्रेड के
  • कार्न फ्लोर - 3-4 टेबल स्पून
  • हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
  • अदरक - कद्दूकस किया हुआ 1 इंच टुकड़ा या 1 छोटी चम्मच पेस्ट
  • हरी मिर्च - 2-3 बारीक कटी हुई
  • नमक - 1 छोटी चम्मच से थोड़ा ज्यादा (स्वादानुसार)
  • काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
  • तेल - तलने के लिये

विधि - How to make Sweet Corn Balls ?

स्वीट कार्न के दाने उबलते पानी में डालिये और 5 मिनिट उबलने दीजिये, गैस बन्द कर दीजिये और स्वीट कार्न के दानों को पानी से निकाल लीजिये. उबाले हुये दाने मिक्सर जार में डालकर दरदरा पीस लीजिये.

पनीर को कद्दूकस कर लीजिये, पिसे हुये स्वीटकार्न के दाने पनीर में डाल लीजिये, 2 छोटे चम्मच कार्न फ्लोर, हरी मिर्च, अदरक पेस्ट, थोड़ा सा नमक बचा कर, नमक भी डाल दीजिये, काली मिर्च भी डाल दीजिये, थोड़ी सी बचा लीजिये और हरा धनियां भी डाल दीजिये, सारी चीजों को अच्छी तरह मिलने तक अच्छी तरह मिला दीजिये. बाल बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.

बचे हुये कार्न फ्लोर में थोड़ा पानी (2 टेबल स्पून पानी) डालिये और गुठलियां खतम होने तक घोल लीजिये, बचा हुआ नमक और काली मिर्च डालकर मिला दीजिये, सारी चीजें अच्छी तरह मिलने तक मिला लीजिये.

मिश्रण से थोड़ा सा मिश्रण उठाइये, बाइन्ड करके गोल बाल बना लीजिये और अलग प्लेट में रखते जाइये, सारे मिश्रण से बाल बनाकर तैयार कर लीजिये, इतने मिश्रण से 30-32 बाल बना कर तैयार कर लीजिये. एक बाल उठाइये, कार्न फ्लोर के घोल में डालकर बाल को घुमा लीजिये, अब इसे ब्रेड क्रम्बस में डालिये और ब्रेड क्रम्बस को चारों ओर लपेट कर प्लेट में रख लीजिये. सारे बाल को ब्रेड क्रम्बस में लपेट कर प्लेट में रख लीजिये. ब्रेड क्रम्बस लपेटे हुये बाल को 15-20 मिनिट के लिये रख दीजिये, ये सैट हो जायेंगे.

कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, तेल गरम होने के बाद 1 बाल उठाइये, हाथ से थोड़ा सा घुमाकर ब्रेड क्रम्बस को एक जैसा कर लीजिये, तेल में डालिये,बाल को घुमा कर गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये, अब 6-7 या जितने बाल कढ़ाई में आ जाय उतने बाल कढ़ाई में डाल दीजिये और मीडियम हाई गैस पर, बाल को पलट पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये( एक बार के बाल तलने में 3-4 मिनिट लग जाते हैं). सारे बाल इसी तरह तल कर निकाल लीजिये.

अन्दर से साफ्ट और ऊपर से बहुत ही क्रिस्पी स्वीट कार्न पनीर बाल बन कर तैयार हैं, इन्हैं हरे धनिये की चटनी, टमाटो सास या चिल्ली सास के साथ परोसिये और खाइये.

सुझाव:

  • स्वीट कार्न पनीर बाल को अच्छे गरम तेल में ही तलिये, कम गरम तेल में डालने से बाल अपने अन्दर तेल एब्जोर्ब कर लेंगे और फट भी सकते हैं.
  • चार सदस्यों के लिये
  • समय - 40 मिनिट

Sweet Corn Paneer Balls recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
2.8 / 5 (4321 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (37)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Priyanka
My Mother like Cheese.n also make this recepie.
NUTAN
mam it's very nice recipe thank you so much
khan
bread crubs means bread k white part todna pls reply me
निशा: ब्रेड क्रम्बस यानी के ब्रेड का पाउडर, ब्रेड को तोड़ कर मिक्सर में डालिये और बारीक होने तक पीस लीजिये, ब्रेड क्रम्बस बन कर तैयार हो जाते हैं.
SAMIKSHA GAIKWAD
Hi mam paneer meri mother in law ko bahut hi pasand hai thanks for a corn paneer balls & mam kya hum corn ki jagah kuch aur use kar sakte hai i heartly thankful to you for corn paneer balls recipe thank u mam.
निशा: सामिक्षा, उबला फूल गोभी, या उबला आलू, उबला हुआ केला, उबाली हुआ चना दाल और मूंग दाल जो भी आप पसन्द करती है कुछ भी डाल सकते हैं.
sham
makki ke dane sukhe hone chahiye ya gele makki ke
निशा: शाम, स्वीट कार्न गीले दाने होते हैं.
Suvidya Desai
Mam Nice, Thank you.
Enem
Sweet Corn Paneer Balls

Sweet corn paneer balls can be served as a starter in any party or can be eaten as snacks with tea or coffee.
Come, let’s prepare sweet corn paneer balls.

Ingredients required for sweet corn paneer roll

Sweet corn - 1 cup or 100 gram
Paneer - 200 gram
Bread crumbs - From 2 breads
Corn flour - 3-4
Coriander leaves (Hara dhaniya) - 2 to 3 tbsp (Finely chopped) tbsp
Grated ginger (Adrak) - 1 inch or 1 tsp paste
Green chilly (Hari mirch) - 2 (Finely chopped)
Salt (Namak) - More than 1 tsp or as per taste
Black pepper powder (Kali mirch powder) - ¼ tsp
Oil - To fry

How to make Sweet corn paneer balls

Add the sweet corn kernels to boiling water and let it boil for 5 minutes. Turn off the gas and take out the sweet corn kernels from water. Now add the boiled sweet corn kernels to a mixer and coarsely grind them. Grate the paneer. Add the grounded sweet corn kernels to the paneer. Add 2 tbsp corn flour,green chilly, ginger paste, salt and coriander powder. Mix everything well. The mixture to make sweet corn ball is now ready.

Add 2 tbsp water to the corn flour. Keep stirring till it becomes smooth. Add the remaining salt and black pepper powder to it. Mix everything well. Pick up a little mixture and bind such that small balls are formed. Keep it on a plate. Prepare 30-32 balls from this much mixture. Pick up one ball and wrap it around the corn flour mixture. Now add it to the bread crumbs and wrap it all around. Now put it in a separate plate. Leave the balls as it is for 15-20 minutes, they will set.

Add oil to a wok and let it heat. Pick up a ball and press it a little so that the bread crumbs get inside the ball. Fry the balls till they are golden brown. Put as many balls in the wok as can come at one time.Keep frying the balls till they are golden brown. (It takes around 3-4 minutes to fry the balls at one time). Fry all the balls similarly.

Very crispy and soft sweet corn paneer balls are prepared. You can serve sweet corn paneer balls with green coriander chutney, tomato sauce and chilli sauce.

Suggestions :

Make sure that while frying the balls the oil should be medium hot.
If the oil will be very hot, then the balls may burn and if the oil will be cold then the balls will absorb the oil in it or can even break.

Quantity - 4 members
Time - 40 minutes