स्वीट कार्न पनीर बाल - Sweet Corn Paneer Balls recipe

📅 30 अप्रैल 2014 👁 2.5 लाख बार देखी गई 💬 37 कमेंट ★ 2.8 (4321)


स्वीट कार्न पनीर बाल को किसी पार्टी में स्टार्टर के रूप में परोसा जा सकता है, गरमा गरम स्वीटकार्न पनीर बाल चाय या काफी के साथ कभी बनाकर खायें बहुत अच्छे लगते हैं.

Read - Sweet Corn Paneer Balls recipe in English

आवश्यक सामग्री - Corn Paneer Balls recipe

  • स्वीट कार्न के दाने - 1 कप (100 ग्राम)
  • पनीर - 200 ग्राम
  • ब्रेड क्रम्बस - 2 ब्रेड के
  • कार्न फ्लोर - 3-4 टेबल स्पून
  • हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
  • अदरक - कद्दूकस किया हुआ 1 इंच टुकड़ा या 1 छोटी चम्मच पेस्ट
  • हरी मिर्च - 2-3 बारीक कटी हुई
  • नमक - 1 छोटी चम्मच से थोड़ा ज्यादा (स्वादानुसार)
  • काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
  • तेल - तलने के लिये

विधि - How to make Sweet Corn Balls ?

स्वीट कार्न के दाने उबलते पानी में डालिये और 5 मिनिट उबलने दीजिये, गैस बन्द कर दीजिये और स्वीट कार्न के दानों को पानी से निकाल लीजिये. उबाले हुये दाने मिक्सर जार में डालकर दरदरा पीस लीजिये.

पनीर को कद्दूकस कर लीजिये, पिसे हुये स्वीटकार्न के दाने पनीर में डाल लीजिये, 2 छोटे चम्मच कार्न फ्लोर, हरी मिर्च, अदरक पेस्ट, थोड़ा सा नमक बचा कर, नमक भी डाल दीजिये, काली मिर्च भी डाल दीजिये, थोड़ी सी बचा लीजिये और हरा धनियां भी डाल दीजिये, सारी चीजों को अच्छी तरह मिलने तक अच्छी तरह मिला दीजिये. बाल बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.

बचे हुये कार्न फ्लोर में थोड़ा पानी (2 टेबल स्पून पानी) डालिये और गुठलियां खतम होने तक घोल लीजिये, बचा हुआ नमक और काली मिर्च डालकर मिला दीजिये, सारी चीजें अच्छी तरह मिलने तक मिला लीजिये.

मिश्रण से थोड़ा सा मिश्रण उठाइये, बाइन्ड करके गोल बाल बना लीजिये और अलग प्लेट में रखते जाइये, सारे मिश्रण से बाल बनाकर तैयार कर लीजिये, इतने मिश्रण से 30-32 बाल बना कर तैयार कर लीजिये. एक बाल उठाइये, कार्न फ्लोर के घोल में डालकर बाल को घुमा लीजिये, अब इसे ब्रेड क्रम्बस में डालिये और ब्रेड क्रम्बस को चारों ओर लपेट कर प्लेट में रख लीजिये. सारे बाल को ब्रेड क्रम्बस में लपेट कर प्लेट में रख लीजिये. ब्रेड क्रम्बस लपेटे हुये बाल को 15-20 मिनिट के लिये रख दीजिये, ये सैट हो जायेंगे.

कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, तेल गरम होने के बाद 1 बाल उठाइये, हाथ से थोड़ा सा घुमाकर ब्रेड क्रम्बस को एक जैसा कर लीजिये, तेल में डालिये,बाल को घुमा कर गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये, अब 6-7 या जितने बाल कढ़ाई में आ जाय उतने बाल कढ़ाई में डाल दीजिये और मीडियम हाई गैस पर, बाल को पलट पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये( एक बार के बाल तलने में 3-4 मिनिट लग जाते हैं). सारे बाल इसी तरह तल कर निकाल लीजिये.

अन्दर से साफ्ट और ऊपर से बहुत ही क्रिस्पी स्वीट कार्न पनीर बाल बन कर तैयार हैं, इन्हैं हरे धनिये की चटनी, टमाटो सास या चिल्ली सास के साथ परोसिये और खाइये.

सुझाव:

  • स्वीट कार्न पनीर बाल को अच्छे गरम तेल में ही तलिये, कम गरम तेल में डालने से बाल अपने अन्दर तेल एब्जोर्ब कर लेंगे और फट भी सकते हैं.
  • चार सदस्यों के लिये
  • समय - 40 मिनिट

Sweet Corn Paneer Balls recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
2.8 / 5 (4321 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (37)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Sarika
Can I prepare and keep corn balls. N later on after 2 hours can I get them in oil?

निशा: सारिका जी, हां, आप कॉर्न बाल्स बनाकर रखकर 2 घंटे बाद भी फ्राय कर सकती हैं.
KANIKA GULATI
Nisha ji... It's really osummmm... Very tasty and and crispy corn balls... Liked this recipe sooooooo much...!!!

निशा: कनिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
jyoti
Instead of corn flour what can we add??

निशा: ज्योती जी, अरारोट का उपयोग कर सकती हैं.
Sakshi Gaglani
Nisha ji Maine aapki ye recepi try ki bahut achhi bani thi mere ghar par sabne meri tarif ki thanku so much Nisha ji thanks a lot

निशा: साक्षी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
vaishali goel
Hmm.... Tasty receipe....thanku

निशा: वैशाली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Kuldeep kaur
Mam kya green chili ki jagah par kuch aur dal sakta hai..i mean red chili dal sakta hai
निशा: कुलदीप जी हां अवश्य डाली जा सकती है.
divya
Nic recipe mam thank u so much mam or me aapki hi recipe achi lagti he mujhe or recipe hona plz rply mi mam
निशा: दिव्या जी मैं कोशिश करती हूँ, कि मैं और नई नई रेसिपी बनाऊं, बहुत बहुत धन्यवाद.
mitali
mam thanks muje ladke wale dekhne aaye the tab mene ye dish banai and sab ko bahot pasand aae thanks mam
निशा: मिताली जी, बहुत बहुत धन्यवाद, और बहुत बहुत प्यार.
neha
thank you so much mam its so good
MINAKSHI GUPTA
MAINE SOOJI KACHORI RECIPE TRY KI WAISE TO THEEK BAN GAYI EXCEPT KI KACHORI PHOOLI NAHI JAISE KI MAIDE KI KACHORI PHOOLTI HAI
Anil kumar
15th december ko mere bete ka birthday hai main.is recipe ko jrur try krunga thanku mam.
Komal
sweet Corn boll

Durain
Thanx alot mam,, very nice recipe..
Mam,, kya hum isko last night me pura ready kar k morning me fry kar sakte hai.. I'm waiting for ans plzzz give me a reply...
निशा: Durain ji,एसा किया जा सकता है.
sonali
Nice recipe
anjali rathi
ma'am paneer pani chodhta hain to isse fry karne main problem to nahi aaegi
Seema
Mam i like ur all recipe and try it.
Plz send some more snacks recipe
Seema
It's so easy recipe mam.
Thank you so much
barkha
Thnz mam
Ye new recipe h mere lie
:)
POOJA
SWEET KORN KE DANE MATLAB BHUTTE KE DANE HI HA NA AUR SWEET KORN FLOUR MEANS MAKKE KA AATA HOTA HAI NA
निशा: पूजा जी, स्वीट कार्न के दाने कार्न के दाने है और स्वीट कार्न फ्लोर कार्न का स्टार्च होता है.
POOJA
THANKYOU SO MUCH MAM
bhupinder
thanks Nisha ji send me more snacks recipes, once again THANKS ...
निशा: भूपेन्दर जी, मेरी हमेशा कोशिश रहेगी कि मैं ज्यादा से ज्यादा बना सकूं.
sunita
mujhe ye accha lega mai ye recipi ko jerur try kerugi
RAKESH CHANANA
dhoodh ko phadkar paneer banane par jo paani bachta hai usse maine chawal banane mein use kiya. kya aisa karna theek hai...? chawal ka swad acha aaya tha.

निशा: राकेश जी हां अवश्य किया जा सकता है, इस पानी में बहुत सारे मिनरल्स और विटेमिन्स होते हैं.
jyoti
Mam thank you very much. My son like it very much. Mam aap btaiengi k kya hum in balls ko bna kr store bhi kar sakte hai? If yes then how and for how long. i'll be glad if you reply plz
निशा: ज्योति ये तो गरम गरम ही बना कर खाने के लिये होती हैं.
Abha
Thanks mam for this recipe. ye recipe to bilkul hi hatkar aur new hai mere liye. mai ise jaroor try karoongi.
निशा: आभा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Bhavya Gupta
nishamadhulika .com thanks for your such type of recipie i maded this as a strarter on my b'day and it was amazing everyoe just enoyed .thanksss............
निशा: भव्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
rushda
Mam instead of cornflour can we use maida
renu
Mam its so tempting......thanx for this recipe!
Mayank Jain
Really loved this recipe.... Thank You!
Prawn Biryani @Maanju's Kitchen
yummy treat!