गोविन्द गट्टे की सब्जी - Govind Gatta Curry Recipe

गोविन्द गट्टे की सब्जी (Govind Gatte ki Sabzi) राजस्थानी सब्जी है, मावा मसाला भरवां गोविन्द गट्टे की सब्जी को हम किसी भी त्यौहार पर या किसी भी पार्टी के लिये बना सकते हैं.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Govind Gatta Curry
गट्टे का आटा तैयार करने के लिये:
- बेसन - 1 कप ( 100 ग्राम)
- अजवायन - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- नमक - 1/4 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - 1 पिंच (यदि आप चाहें)
- दही - 1 टेबल स्पून
- तेल - 1 टेबल स्पून
स्टफिंग के लिये:
- मावा - आधा कप (100 ग्राम)
- नमक - 1/4 छोटी चम्मच से आधा
- किशमिश - 1 टेबल स्पून
- काजू - 6-7
- काली मिर्च पाउडर - 2 पिंच
ग्रेवी के लिये:
- दही - 1 कप
- टमाटटर - 2
- अदरक पेस्ट - 1 छोटी चम्मच या 1 इंच अदरक का टुकड़ा
- तेल - 2 टेबल स्पून
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हींग - 1 पिंच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- कसूरी मेथी - 1 टेबल स्पून
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- बेसन - 1 टेबल स्पून
- नमक - छोटी चम्मच ( स्वादानुसार)
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून
विधि - How to make Govind Gatta Curry
बेसन में तेल, दही, अजवायन, नमक और लालमिर्च डालकर सारी चीजों को मिक्स कर लीजिये, सूखा लग रहा है 1-2 छोटी चम्मच पानी मिलाइये और पूरी के आटे से थोड़ा सोफ्ट आटा गूथ कर तैयार कर लीजिये. आटे को ढककर 20 मिनिट के लिये रख दीजिये, आटा फूल कर सैट हो जायेगा.
स्टफिंग बनाइये - Make Stuffing for Govind Gatta
मावा से आधा मावा लेकर क्रम्बल कर लीजिये, मावा में नमक, काली मिर्च और थोड़ा सा हरा धनियां डाल दीजिये, काजू छोटे छोटे काट कर डाल दीजिये और किशमिश डालकर सारी चीजें अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये.
गट्टे बनाइये - Prepare Govind Gatta
हाथ पर थोड़ा तेल लगाइये और आटे को मसल कर चिकना कर लीजिये. इतने आटे से 8 लोई तोड़कर तैयार कर लीजिये. एक लोई उठाइये और हाथ पर रख कर उंगली और अंगूठे की सहायता से बड़ा कर लीजिये, 1 छोटी चम्मच मावा उठाइये और गोल बाइन्ड कर लीजिये, ये गोल बड़े हुये बेसन के आटे पर रखिये, आटे को चारों ओर से उठाकर स्टफिंग को बन्द कर दीजिये, और हाथो से अच्छी तरह गोल करके प्लेट में रखते जाइये, सारे गट्टे इसी तरह भर कर, गोल करके तैयार कर लीजिये.
गट्टे उबाल लीजिये:
एक बर्तन में इतना पानी डालकर उबलने रख दीजिये, कि ये गट्टे पानी में अच्छी तरह उबाले जा सके, उबलते पानी में एक एक गट्टे उठाकर डालिये ताकि पानी में उबाल हमेशा बना रहे, और 15 मिनिट तक तेज आग पर गट्टे उबलने दीजिये. गट्टे उबल कर तैयार हैं.
ग्रेवी बनाइये - Prepare Gravy for Govind Gatta Curry
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक धोकर छील कर काट लीजिये, और मिक्सर से बारीक पीस कर पेस्ट बना लीजिये.
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, जीरा डालिये, जीरा भूनने के बाद हींग, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर डालिये, और मसाले को थोड़ा सा भून लीजिये, अब टमाटर हरी मिर्च, अदरक पिसा मसाला डालिये और मसाले से तेल अलग होने तक भून लीजिये, बेसन डालिये और लगातार चलाते हुये, 2 मिनिट तक भून लीजिये, अब बचा हुआ आधा मावा, क्रम्बल करके डालिये और 2 मिनिट भून लीजिये, लाल मिर्च भी डाल दीजिये, और थोड़ा सा भून लीजिये मसाला अच्छी तरह भुन कर तैयार, फैटा हुआ दही डालिये और लगातार चलाते हुये भूनते रहिये, जब तक कि उसमें अच्छी तरह उबाल नहीं आ जाता है.
गट्टे जिस पानी में उबाले है वह पानी मसाले में डाल दीजिये और फिर से उबाल आने तक ग्रेवी को चलाते रहिये, ग्रेवी गाढ़ी लग रही हो तो उसमें और पानी डाल सकते हैं, गरम मसाला और थोड़ा हरा धनियां डाल कर मिलाइये और गट्टे भी डाल दीजिये, ढक कर सब्जी को 5 मिनिट धीमी आग पर पकने दीजिये. गट्टे में सारे मसाले ज़ज्ब हो जायेंगे और गोविन्द गट्टे की सब्जी बन कर तैयार हो गई. सब्जी को चपाती, परांठे, पूरी, नान या चावल किसी के भी साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव :
गोविन्द गट्टे की सब्जी में ग्रेवी परम्परागत रूप से दही की बनाई जाती है, हमने इसमें टमाटर डाल कर ग्रेवी बनाई है, ग्रेवी आप अपने मन पसन्द के अनुसार बना सकते हैं.
ग्रेवी में प्याज और लहसन डालने के लिये, 1 प्याज बारीक कटी हुई, और 4-5 लहसन की कली बारीक कटी हुई ले लीजिये, जीरा भुनने के बाद प्याज और लहसन तेल में डालिये और प्याज के हल्के गुलाबी होने तक भून लीजिये, बाकी सारे मसाले इसी तरह डालकर भून कर सब्जी तैयार कर लीजिये.
कमेंट (32)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: विपिन जी गट्टा सब्जी की अलग वैरायटी है, इसे स्पेशल अवसर पर बनाया जाता है, और गोविन्द जी को प्रिय है, इसी लिये इसे गोविन्द गट्टे कहते हैं.
निशा: मीना जी, हां आप इसे फ्राय भी कर सकती हैं.
निशा: सुषमा जी, आप इन्हें बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरुर बांटें.
निशा: सुशील जी, उबलते पानी में एक एक गट्टे उठाकर डालिये और ध्यान रखें की पानी में उबाल हमेशा बना रहे.
निशा: प्रेमलता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mam. Apki vjah se hmre cholai k laddu ek dum.perfect bane hai. Thnk u so much. Mam. U r the best.
निशा: प्रियंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
man mava ki jagha pr paneer dal sakty hai
निशा:मोनिका जी, गोबिन्द गट्टे में मावा ही यूज किया जाता है, लेकिन आप पनीर पसन्द करती है तो यूज कर सकती हैं.
mujhe apki ye recpie boht achi lagi.par jab maine ise try kia to jo bessan ke gatte wo kafi hard bane.plz mujhe btaye ki inhe soft kaise bnaya ja skta h.
निशा: ललिता जी, खजूर गट्टे में भरे जा सकते हैं, अच्छे बनेंगे गट्टे, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आभा, बहुत बहुत धन्यवाद.
can we use anything else at the place of curd?
निशा: दीपिका जी, आप कर्ड नहीं डालना चाहती तब टमाटर से या टमाटर क्रीम से या प्याज टामाटर से ग्रेवी बना सकते है.
निशा: नीलू जी, धन्यवाद, हमने एडिट कर दिया है.
निशा: श्वेता जी, आटे में थोड़ा तेल और दही डालकर थोड़ा सोफ्ट आटा गूथिये, और उबलते पानी में गट्टे उबलने के लिये डालिये, गट्टे सोफ्ट बनेंगे, थोड़े सी प्रेक्टिस के बाद ये चीजें अच्छी बनने लगती हैं.
subji bahut tasty bani lekin usme jaha se gatte pack kiye the us part se hard rah gaye the aisa hone ka kay reson ho sakta hai
thanks
निशा: कविता, गट्टे उबलने के लिये पानी इतना होना चाहिये कि गट्टे पानी में पूरी तरह डूब रहें, अगली बार आप अच्छे गट्टे बना लेंगी, धन्यवाद.
thanks
निशा: अर्चना जी, हमने इसे अपडेट कर दिया है, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रियंका, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुषमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ओमप्रकाश जी, आप बर्फ के ऊपर डालने वाले शर्बत के बारे में पूंछ रहे हैं?
निशा: नेहा,मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: नेहा जी हां मैं बना दूंगी, धन्यवाद.