आलू के पकोड़े – Potato Pakora Recipe

आलू के पकोड़े (Potato Pakoda) बनाना बहुत ही आसान है. समय भी इतना कम लगता है कि किसी भी मेहमान के आने पर आप पकोड़े (Aloo Pakora) बनाकर खिला सकती है
Read this recipe in English - Aloo Pakora Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo Pakora Recipes
- आलू- 2
- बेसन- 1 कप
- धनिया- 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- हरी मिर्च का पेस्ट- 1 छोटी चम्मच से कम
- अदरक का पेस्ट- 1 छोटी चम्मच
- नमक- ½ छोटी चम्मच से कम या स्वादानुसार
- लाल मिर्च पाउडर- ½ छोटी चम्मच से कम
- तेल- पकौड़े तलने के लिए
विधि - How to make Aloo Pakora
बेसन का घोल तैयार कीजिए
एक प्याले में बेसन लीजिए और इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गुठलियां खत्म होने तक घोल लीजिए. गुठलियों के समाप्त होने के बाद, घोल में जरा सा पानी और मिलाकर पतला कर लीजिए. बेसन का घोल बनकर तैयार है. इसे बहुत ज्यादा गाढ़ा या ज्यादा पतला मत रखिए. घोल एकदम चम्मच से गिराने की कन्सिस्टेन्सी का होना चाहिए. इतनी मात्रा का घोल तैयार करने में आधा कप से ज्यादा पानी का इस्तेमाल हुआ है.
बेसन के घोल को 2 से 3 मिनिट तक अच्छी तरह से फैंट लीजिए. इसके बाद, बैटर में सभी मसाले- हरी मिर्च का पेस्ट, अदरक का पेस्ट, नमक, लाल मिर्च पाउडर और हरा धनिया डाल दीजिए. सारी सामग्री को अच्छे से मिक्स कर लीजिए और बैटर को 10 मिनिट के लिए सैट होने के लिए रख दीजिए.

इसी दौरान, आलू छीलकर तैय़ार कर लीजिए और साथ ही गैस पर कढ़ाही में तेल गरम होने रख दीजिए. आलू को छीलने के बाद, इन्हें पतला काट लीजिए. आलू को बहुत ज्यादा मोटा या ज्यादा पतला मत काटिए.
पकौड़े तलिए
तेल गरम होने के बाद, एक-एक करके पतला कटा आलू उठाइए और बेसन में लपेटकर कढ़ाही में तलने डाल दीजिए. पकौड़े जैसे ही तैरकर ऊपर आ जाए, वैसे ही इन्हें पलट दीजिए और दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक मध्यम-धीमी आंच पर फ्राय कर लीजिए.
गोल्डन ब्राउन होने के बाद, पकौड़ों को नैपकिन पेपर बिछी प्लेट में निकाल लीजिए. सभी पकौड़ों को इसी प्रकार तलकर तैयार कर लीजिए.
आलू के पकौड़े बनकर तैयार हैं. स्वादिष्ट कुरकुरे पकौड़ों को टमैटो सॉस या हरे धनिये की चटनी के साथ गरम-गरम परोसिए और चाय या कॉफी के साथ लुत्फ उठाइए.
सुझाव
- हरी मिर्च का पेस्ट न हो, तो आप 2 हरी मिर्च बारीक काटकर भी डाल सकते हैं.
- आप अपने स्वादानुसार मिर्च कम या ज्यादा रख सकते हैं.
- हरे धनिया के बजाय कसूरी मैथी का भी उपयोग किया जा सकता है.
- पकौड़ों को तेज आंच पर नही तलना चाहिए. इससे पकौड़े ऊपर से जल्दी सिक जाएंगे और अंदर से आलू कच्चे रह जाएंगे.
- अगर आपको तेल से परहेज न हो, तो बेसन के बैटर में 1 पिंच बेकिंग सोडा भी डाल सकते हैं. इससे पकौड़े और भी ज्यादा कुरकुरे तैयार होते हैं. इसके अतिरिक्त, पकौड़ों को अधिक कुरकुरा बनाने के लिए, 1 कप बेसन में 2 टेबल स्पून चावल का आटा भी मिलाया जा सकता है.
कमेंट (60)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: उमेश जी, बिलकुल बना सकते हैं.
निशा: मेहर जी, आप इन्हें बनाएं आपको इनका स्वाद बहुत पसंद आएगा.
निशा: आप रेसिपी में दी हुई विधि के अनुसार आलू के पकौड़े बना सकते हैं. धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अपर्णा जी, 2.5-3 कि.बेसन के पकोड़े इतने लोंगो के लिये पर्याप्त है.
निशा: धर्मपाल जी, धन्यवाद.
Main jab bhi pakori banati hoon bahut oily ho jati hain
निशा: शीला जी, पकौड़ों को अच्छे गरम तेल में तलिए और एक साथ बहुत सारे पकौड़े मत डालिए. पकौड़ों को तलने के बाद, कल्छी से निकालते समय कढ़ाई के किनारे पर थोड़ी देर् कल्छी को तिरछा करके रखिए, इससे अतिरिक्त तेल कढ़ाई में ही वापस चला जाएगा और पकोड़ों को नैपकिन पेपर बिछी प्लेट में निकालिए.
निशा: अक्षय जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अमित जी, इसके लिए आप किसी भी कुकिंग अॉयल का इस्तेमाल कर सकते हैं
निशा: समीना जी, इन्हें कच्चे आलू से ही बनाया जाता है. उबले आलू से आप आलू बोंडा बना सकती हैं, वो रेसिपी आप मेरे चैनल और वेबसाइट पर देख सकती है.
निशा: अशोक जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: जिया जी, बैटर के ज्यादा पतला होने पर ऎसा होता है.
निशा: पंकज जी, धन्यवाद.
निशा: प्रगति जी, पकोड़े के लिये बैटर में सोडा डालने की आवश्यकता नहीं होती, लेकिन बहुत से लोंग थोड़ा 1/2 पिंच सोडा डालते हैं जिससे ये ज्यादा क्रन्ची बनते हैं और तेल अधिक एब्जोर्ब कर लेते हैं, आप ट्राई करके देख सकती हैं.
निशा: पूनम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गौरव जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीतू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सानिया जी, बैटर के बहुत ज्यादा पतला होने पर ऎसा होता है.
निशा: सुन्यना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नाजेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अरनव जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुख जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जानकर अच्छा लगा, धन्यवाद.
निशा: जयश्री जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.