आलू के पकोड़े – Potato Pakora Recipe

आलू के पकोड़े (Potato Pakoda) बनाना बहुत ही आसान है. समय भी इतना कम लगता है कि किसी भी मेहमान के आने पर आप पकोड़े (Aloo Pakora) बनाकर खिला सकती है
Read this recipe in English - Aloo Pakora Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo Pakora Recipes
- आलू- 2
- बेसन- 1 कप
- धनिया- 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- हरी मिर्च का पेस्ट- 1 छोटी चम्मच से कम
- अदरक का पेस्ट- 1 छोटी चम्मच
- नमक- ½ छोटी चम्मच से कम या स्वादानुसार
- लाल मिर्च पाउडर- ½ छोटी चम्मच से कम
- तेल- पकौड़े तलने के लिए
विधि - How to make Aloo Pakora
बेसन का घोल तैयार कीजिए
एक प्याले में बेसन लीजिए और इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गुठलियां खत्म होने तक घोल लीजिए. गुठलियों के समाप्त होने के बाद, घोल में जरा सा पानी और मिलाकर पतला कर लीजिए. बेसन का घोल बनकर तैयार है. इसे बहुत ज्यादा गाढ़ा या ज्यादा पतला मत रखिए. घोल एकदम चम्मच से गिराने की कन्सिस्टेन्सी का होना चाहिए. इतनी मात्रा का घोल तैयार करने में आधा कप से ज्यादा पानी का इस्तेमाल हुआ है.
बेसन के घोल को 2 से 3 मिनिट तक अच्छी तरह से फैंट लीजिए. इसके बाद, बैटर में सभी मसाले- हरी मिर्च का पेस्ट, अदरक का पेस्ट, नमक, लाल मिर्च पाउडर और हरा धनिया डाल दीजिए. सारी सामग्री को अच्छे से मिक्स कर लीजिए और बैटर को 10 मिनिट के लिए सैट होने के लिए रख दीजिए.

इसी दौरान, आलू छीलकर तैय़ार कर लीजिए और साथ ही गैस पर कढ़ाही में तेल गरम होने रख दीजिए. आलू को छीलने के बाद, इन्हें पतला काट लीजिए. आलू को बहुत ज्यादा मोटा या ज्यादा पतला मत काटिए.
पकौड़े तलिए
तेल गरम होने के बाद, एक-एक करके पतला कटा आलू उठाइए और बेसन में लपेटकर कढ़ाही में तलने डाल दीजिए. पकौड़े जैसे ही तैरकर ऊपर आ जाए, वैसे ही इन्हें पलट दीजिए और दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक मध्यम-धीमी आंच पर फ्राय कर लीजिए.
गोल्डन ब्राउन होने के बाद, पकौड़ों को नैपकिन पेपर बिछी प्लेट में निकाल लीजिए. सभी पकौड़ों को इसी प्रकार तलकर तैयार कर लीजिए.
आलू के पकौड़े बनकर तैयार हैं. स्वादिष्ट कुरकुरे पकौड़ों को टमैटो सॉस या हरे धनिये की चटनी के साथ गरम-गरम परोसिए और चाय या कॉफी के साथ लुत्फ उठाइए.
सुझाव
- हरी मिर्च का पेस्ट न हो, तो आप 2 हरी मिर्च बारीक काटकर भी डाल सकते हैं.
- आप अपने स्वादानुसार मिर्च कम या ज्यादा रख सकते हैं.
- हरे धनिया के बजाय कसूरी मैथी का भी उपयोग किया जा सकता है.
- पकौड़ों को तेज आंच पर नही तलना चाहिए. इससे पकौड़े ऊपर से जल्दी सिक जाएंगे और अंदर से आलू कच्चे रह जाएंगे.
- अगर आपको तेल से परहेज न हो, तो बेसन के बैटर में 1 पिंच बेकिंग सोडा भी डाल सकते हैं. इससे पकौड़े और भी ज्यादा कुरकुरे तैयार होते हैं. इसके अतिरिक्त, पकौड़ों को अधिक कुरकुरा बनाने के लिए, 1 कप बेसन में 2 टेबल स्पून चावल का आटा भी मिलाया जा सकता है.
कमेंट (60)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: आलू कच्चे ही लेने हैं.
I luv clocking. ..
Nishaji, Namastey.
Pakodey ke ghol mein , soda dalna nahin hai kya ?
Pakodey mein soda yan oil to padya hai na ?
Pl explain.
Divya
Agar aloo ke saath pyaaj ho toh .. aloo - pyaj k pakodey kaise bneyengey ..
निशा: निधि, प्याल काट लीजिये, आलू प्याल को बेसन में मिलाकर इसी तरह से पकोड़े बना लीजिये.
mug dal ka halwa
Ur reciepe is so easy for making good things i always see every recipe on this site it is wonderfull thank u nisha
निशा: श्वेता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Isme kesa swad aata h acche to bnege na
निशा: अंशु जी, पकोड़े के लिये मोटा बेसन लीजिये या नार्मल बेसन में थोड़ा सा चावल का आटा या सूजी मिला दीजिये, पकोड़े कुरकुरे बनेंगे.
निशा: दिशा: मूंग दाल हलवा और गाजर का हलवा की रेसिपी वेबसाइट और मेरे चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर मूंग दाल हलवा और गाजर का हलवा लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: मंजू जी, बेसन के घोल के लिये मोटा बेसन मिल जाय तो वह ले लीजिये. कसूरी मेथी डालिये, सारे मसाले बराबर मात्रा में डालिये और पकोड़े को मीडियम हाई गैस पर अच्छे क्रिस्पी होने तक तल कर निकालिये, आलू के पकोड़े बहुत अच्छे बनेंगे.
निशा: आलू के पकोड़े के लिये आलू कच्चे लेने हैं, धन्यवाद.
निशा: मूंग की दाल का आटा या मूंग दाल भिगो कर पीस कर ले सकते हैं.
निशा: रुचि, बेसन के घोल को खूब फैटिये, पकोड़े मीडियम आग पर मत तलिये.
thank u very much
निशा: पायल आप एक बार बना कर देख लीजिये, अच्छा स्वाद आता है.