पनीर अचारी पिज़्ज़ा - Paneer Pickle Pizza

देशी स्वाद में अचार और पनीर से बना पिज़्ज़ा आजकल स्ट्रीट फूड में बहुत पसंद किया जा रहा है. अलग अलग तरह के अचार को पिज्जा सास में मिलाकर पिज्जा बेस के ऊपर लगाकर, पनीर से टापिंग करके बना पिज्जा आपको भी बहुत पसंद आयेगा.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Paneer Pickle Pizza
पिज्जा के आटे के लिये
- मैदा - 2 कप
- ओलिव ओइल - 2 टेबल स्पून
- नमक - आधा छोटी चम्मच
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
- इन्स्टेन्ट ड्राई एक्टिव यीस्ट
पिज्जा की टापिंग के लिये:
- पनीर - 100 ग्राम
- मोजेरीला चीज - 100 ग्राम
- पिज्जा सास - 2 टेबल स्पून
- आम का हींग वाला अचार - 1 टेबल स्पून
विधि - How to make Paneer Pickle Pizza
पिज्जा का आटा लगाने के लिये, मैदा बड़े प्याले में ले लीजिये. हल्का गरम पानी ले लीजिये. मैदा में यीस्ट डाल दीजिये(इन्सटेन्ट ड्राई एक्टिव यीस्ट को अलग से गरम पानी में डालकर एक्टिव करने की आवश्यकता नहीं है), नमक, चीनी और 1 टेबल स्पून तेल भी आटे में डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये, और गुनगुने पानी की सहायता से नरम आटा गूंथ लीजिये. आटे को अच्छी तरह 5-6 मिनिट तक हाथ पर तेल लगाकर मसलते हुये चिकना कर लीजिये. गुथे आटे को ढककर 2 घंटे के लिये गरम जगह पर रख दीजिये, आटा (Pizaa dough) फूल कर दुगना हो जायेगा.
पिज्जा बनाइये: हाथ पर थोड़ा तेल लगाकर आटे को पंच करके थोड़ा सा मसल लीजिये और गोल लोई बना लीजिये, जिस ट्रे में पिज्जा बेक करना है, उसको थोड़ा सा तेल लगा कर चिकना कर लीजिये और आटे की लोई को ट्रे में रख लीजिये, हाथ की उंगलियों से दबाव देते हुये उसे 1/2 सेमी. की मोटाई में बड़ा कर, पिज्जा बेस तैयार कर लीजिये.
ओवन को 200 डि.से. पर प्री हीट करने के लिये रख दीजिये.

पिज्जा के ऊपर टापिंग लगाइये: पिज्जा सास में अचार डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये, अचार और सास के मिश्रण को पिज्जा बेस के ऊपर डालकर पतला पतला सारी सरफेस के ऊपर फैला लीजिये. पनीर को छोटे छोटे टुकड़े 1*1 सेमी के आकार में काट लीजिये, और अचार लगे पिज्जा बेस के ऊपर पनीर के टुकड़े थोड़ी थोड़ी दूर पर रख दीजिये. मोजेरीला चीज को कद्दूकस करके पनीर के टुकड़ों को ढकते हुये डालिये.
पिज्जा ट्रे को ओवन में जाली स्टेन्ड के ऊपर रखिये, ओवन को 200 डि.से. पर 15 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये, 15 मिनिट के बाद पिज्जा को चैक कीजिये, पिज्जा अभी किनारे से एकदम सफेद है, पिज्जा को 5 मि. इसी तापमान पर बेक कीजिये, चैक कीजिये और अभी पिज्जा किनारे से ब्राउन नहीं हुआ है तो चैक करते हुये समय बढ़ाते हुये पिज्जा को किनारे से गोल्डन ब्राउन होने तक और चीज के मैल्ट होने तक बेक कर लीजिये, ये बड़ा पिजा है 20-25 मिनिट में बेक होकर तैयार हो जाता है. अलग अलग ओवन में पिज्जा बेक करने में समय का थोड़ा फरक हो सकता है.
बहुत अच्छा पनीर अचारी पिज्जा तैयार है, पिज्जा के ऊपर ओरगेनो पाउडर, क्रस्ड काली मिर्च या चिल्ली फ्लेक्स डाल कर सर्व कीजिये, और खाइये.
सुझाव:
पिज्जा की टोपिंग के लिये आम का कोई भी अचार या अचार का मसाला लिया जा सकता है.
ओलिव ओइल की जगह कोई भी कुकिंग ओइल ले सकते हैं.
इतने आटे से एक बड़े पिज्जा की जगह 2 छोटे पिज्जा बनाये जा सकते हैं.
Paneer Achari Pizza Recipe Video in Hindi - Paneer Pickle Pizza Recipe
कमेंट (32)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: देविका जी, आपके इन प्रशंसा भरे शब्दों के लिए बहुत बहुत धन्यवाद. आप इसी तरह हमारे साथ बनी रहें और अपने अनुभव
हमारे साथ साझा करती रहें.
निशा: राशु जी, बिलकुल उसी तरह जिस तरह हमने तवा पर पिज्जा बनाया है, आप नॉन स्टिक ओपन पैन में बना सकते है.
निशा: प्रियंका जी, कोई बात नहीं आप टोपिंग के समय नमक का उपयोग कर सकती हैं.
mughe 5kg meda ka dough redy krna h
plz send recipe
निशा: नितिन पिज्जा ओवन में बनाया जा सकता है और पिज्जा को तवा पर भी बनाया जा सकता है, तवा पर पिज्जा बनाने की रेसिपी वेबसाइट पर और चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर पिज्जा बिना ओवन के या तवे पर पिज्जा लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हें.
i like your recipe
निशा: सुरुचि जी, पिज्जा रेसिपी में आप इसका समय और तापमान दोंनो को देख सकते हैं.
I want know about mozrila chees and liqvid cheese bland how prepare.
I like makng pizza so plz help me now
Thanks you
Mr. Yogesh chauham
निशा: कीर्ती जी हां ये तवा पर भी बनाया जा सकता है, बिलकुल उसी तरह जिस तरह हमने तवा पर पिज्जा बनाया है.
निशा: सतगुरू जी 1 किग्रा. आंवले को पानी में भिगोने के लिये 1/3 छोटी चम्मच फिटकरी डाली जा सकती है. आंवले के अचार के ऊपर जो भाग तेल में नहीं डूबा रहता उसके ऊपर सफेद कुछ आ जाता है, वह हवा के कान्टेक्ट से हो जाता है उसे हटा दीजिये.
निशा: रतन सोया चाप घर में बनाना तो मुश्किल है, लेकिन सोया चाप सब्जी, सोया चाप करी आप बना सकते हैं.
mam ji mere pass microwave hai osme pizza kese banaye plz help me ,
माइक्रोवेव के कन्वेक्सन se kese use karte hai plz hepl me.
निशा: प्रदीप जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिल्पी, सारे इन्ग्रीडियेन्ट नाप कर लीजिये, बैटर को ज्यादा पतला मत होने दीजिये, केक अच्छा बनेगा.
निशा: पवन बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रभात, लौकी या करेला जिसका जूस निकालना है उसको कद्दूकस करके स्टील की छलनी में दबा दबा कर छान लीजिये, आसानी से जूस निकल आता है.
Mujhe microwave buy karna hai.Cake or naan ban sake iske liye kaun sa microwave thik rahega. Jaha tak mujhe pata hai solo, grill.or convection mode milte hai.lekin cake sirf convection mode me hi banta hai.Par ye thoda costly bhi hota hi. Kya grill par bhi cake banaye ja sakte hai. Grill microwave budget me hote hain. Or aap ke pas kaun sa hai. Kripa kar ke margdarshan kare
निशा: रिया, आप माइक्रोवेव ले रहे हैं, कन्वेक्सन मोड उसमें हो तो ज्यादा अच्छा है क्यों कि बेकिंग कन्वेक्सन मोड पर ही अच्छी होती है.
निशा: सोमाली जी मैं कोशिश करूंगी.
निशा स्मिता जी मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: रेनू जी पिज्जा को माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बनाया जाता है
aap mozzarella cheese se banai ja sakne wali sandwich ki alag alag recipes bhi post kijiye na pls... thankyou..
निशा: अनुराधा जी, हां अवश्य.
Mere pass oven nahin, aap mujhe paneer pickle pizza banane ke liye microwave ki timing bataengi.
Thanks a lot for sharing such interesting receipes with us.
निशा: श्वेता जी, पिज्जा को माइक्रोवेव नहीं करते, माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर, बिलकुल इसी तरह इतने समय में ही पिज्जा बनकर तैयार हो जाता है.
निशा: कनक जी, यीस्ट को घर में बनाने का तरीका वेबसाइट पर दिया गया है, सर्च बटन पर यीस्ट कैसे बनायें लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: सर्बजीत जी, इसमें लिम्का और सोडा डालते हैं लेकिन इसमें ईनो फ्रुट साल्ट नहीं डालते, ईनो फ्रूट साल्ट के लिये मिश्रण का खट्टा होना आवश्यक है.
Main jab bhi pizza oven main banati hun to cheese melt nahi hota, brown ho jata hai. Temperature 200 dgr hi hota hai. main bahut try kar chuki par har bar Fail. can you solve my problem please.
Regards
निशा: वंदना, ओवन ओवन में थोड़ा फरक होता है, आपका ओवन मुझे लग रहा है कि वह बहुत फास्ट है, आप उसमें पिज्जा को 180 डि.से. पर बेक कीजिये और उसे 10 मिनिट के बाद चैक करते हुये बेक कीजिये, अच्छा पिज्जा बन जायेगा.