पोहा नमकीन माइक्रोवेव में - Poha Namkeen recipe in Microwave

माइक्रोवेव में बनी पोहा नमकीन कम तेल से बनी बहुत ही स्वादिष्ट नमकीन है, यदि कम तेल खाना पसंद करते हैं तो यह नमकीन आपके लिये ही है. तली हुई नमकीन के बजाय इसे बनाना और भी अधिक आसान है.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Poha Namkken in Microwave
- पोहा - 2 कप (पतली वैराइटी वाले, साफ किये हुये)
- मूंगफली के दाने - 1/2 कप
- तेल - 2-3 टेबल स्पून
- करी पत्ता - 10-12
- भुनी चना दाल - 2 टेबल स्पून
- किशमिश - 2 टेबल स्पून
- सूखा पका नारियल - 2 टेबल स्पून पतले कटे टुकड़े.
- चीनी पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2 बारीक कटी हुई
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- राई - 1/4 छोटी चम्मच
- नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
विधि - How to make Poha Namkken in Microwave
माइक्रोवेव सेफ प्याला ले लीजिये, पोहा को प्याले में डालकर 2 मिनिट माइक्रोवेव कर लीजिये, प्याले को बाहर निकाल लीजिये, पोहा को किसी प्लेट में निकाल कर रख लीजिये.

प्याले में तेल डालकर, राई डाल दीजिये और 1 मिनिट माइक्रोवेव कर लीजिये, प्याले को बाहर निकालिये. प्याले में हरी मिर्च, करी पत्ता, मूंगफली के दाने डालकर अच्छी तरह मिक्स कर दीजिये और 2 मिनिट माइक्रोवेव कर लीजिये. प्याले को बाहर निकाल लीजिये, प्याले में नारियल, चना दाल और किशमिश डालकर मिक्स कर दीजिये, नमक और चीनी डालकर मिला दीजिये और 30 सेकिन्ड माइक्रोवेव कर लीजिये. प्याले को बाहर निकाल लीजिये और रोस्टेड पोहा डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये.
माइक्रोवेव में बहुत ही अच्छा पोहा नमकीन बन कर तैयार है, इसे चाय काफी या कोल्ड ड्रिंकन के साथ सर्व कीजिये और खाइये. पोहा नमकीन को पूरी तरह ठंडा होने के बाद कन्टेनर में भर कर रख दीजिये, और 2 महीने तक खाते रहिये.
सुझाव:
पोहा नमकीन में चीनी पाउडर आप नहीं डालना चाहें तो नहीं डालें.
पोहा को रोस्ट करते समय 1 टेबल स्पून तेल मिलाकर भी किया जा सकता है.
Poha Namkeen recipe in Microwave Video in Hindi
कमेंट (40)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा; अंजना जी, कार्न फ्लेक्स को कढ़ाई में थोड़ा सा तेल डालकर भून कर डाला जाता है.
निशा: विनीता जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रवि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पायल जी, माइक्रोवेव के अधिकतम तापमान पर हमने इसे बनाया है.
Thanx
निशा: मै जल्द ही इसे इंग्लिश में अपलोड करूंगी.
Aapke video class in every recipi is very simple homely and precautions emphasised are very accurate. We dont get the actual tips anywhere else. Thank you.
निशा: बनर्जी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
muhhe aapki recipies bahut acchi lagti hain . meine poha mankeen try kiya. bhaut accha bana. maine usme murmure bhi add kiye.
please aap dal dhokle ki recipe batayen.
thank you
निशा: शिखा जी, अवश्य मैं दाल ढोकली की रेसिपी जल्दी ही तैयार करती हूँ.
निशा: मीनाक्षी जी हां केक को माइक्रोवेव भी किया जा सकता है और माइक्रोवेव + ग्रिल पर भी बनाया जा सकता है. केक को माइक्रोवेव + ग्रिल में 7-8 मिनिट में बनाया जा सकता है.
Maine aaj hi ye snack banaya hai it is toooo good and tasty
thanks nisha ji aap ki sare recipe mujhe bohat achi lagti hai thanks
निशा: सेजल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: लवली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीपक, एसा नहीं है.
bazaar mein baazraa, wheat, soyabean aur pulses kee diet namkeen miltee hain. aap kuch kripa karen....ghar per kaisee banayen.
निशा: राकेश जी, इन्हैं रोस्ट करके बनाया जाता है, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: सुमन, बहुत बहुत धन्यवाद.
kya ye possible hai.. please reply..
निशा: सुशील जी, अभी तो ये वीडियो नेट पर ही उपलब्ध है, यूट्यूब पर ही आप इन्हैं देख सकते हैं.
very tasty poha namkeen.
निशा: दिव्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: Qasim ji, वीडियो पूरी तरह चल रहा है, हो सकता है कि उस समय कुछ परेशानी रही हो.
निशा: नरेश जी, वेबसाइट और चैनल पर बहुत सारी सब्जियों की रैसिपी है, और जो नहीं है आप बताइये मैं उन्हैं बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: मुक्ता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीलू जी, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
These recipes have been immensely helpful -
I have tried eggless cake, apple cake, eggless gingernut biscuits and my entire family has been very thankful and appreciative of your selfless efforts in teaching people.
Best Wishes to You.
निशा: शर्मा जी, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अर्चना नमकीन बनाने के लिये माइक्रोवेव को हाई पर यूज कीजिये.