पोहा नमकीन माइक्रोवेव में - Poha Namkeen recipe in Microwave

माइक्रोवेव में बनी पोहा नमकीन कम तेल से बनी बहुत ही स्वादिष्ट नमकीन है, यदि कम तेल खाना पसंद करते हैं तो यह नमकीन आपके लिये ही है. तली हुई नमकीन के बजाय इसे बनाना और भी अधिक आसान है.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Poha Namkken in Microwave
- पोहा - 2 कप (पतली वैराइटी वाले, साफ किये हुये)
- मूंगफली के दाने - 1/2 कप
- तेल - 2-3 टेबल स्पून
- करी पत्ता - 10-12
- भुनी चना दाल - 2 टेबल स्पून
- किशमिश - 2 टेबल स्पून
- सूखा पका नारियल - 2 टेबल स्पून पतले कटे टुकड़े.
- चीनी पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2 बारीक कटी हुई
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- राई - 1/4 छोटी चम्मच
- नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
विधि - How to make Poha Namkken in Microwave
माइक्रोवेव सेफ प्याला ले लीजिये, पोहा को प्याले में डालकर 2 मिनिट माइक्रोवेव कर लीजिये, प्याले को बाहर निकाल लीजिये, पोहा को किसी प्लेट में निकाल कर रख लीजिये.

प्याले में तेल डालकर, राई डाल दीजिये और 1 मिनिट माइक्रोवेव कर लीजिये, प्याले को बाहर निकालिये. प्याले में हरी मिर्च, करी पत्ता, मूंगफली के दाने डालकर अच्छी तरह मिक्स कर दीजिये और 2 मिनिट माइक्रोवेव कर लीजिये. प्याले को बाहर निकाल लीजिये, प्याले में नारियल, चना दाल और किशमिश डालकर मिक्स कर दीजिये, नमक और चीनी डालकर मिला दीजिये और 30 सेकिन्ड माइक्रोवेव कर लीजिये. प्याले को बाहर निकाल लीजिये और रोस्टेड पोहा डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये.
माइक्रोवेव में बहुत ही अच्छा पोहा नमकीन बन कर तैयार है, इसे चाय काफी या कोल्ड ड्रिंकन के साथ सर्व कीजिये और खाइये. पोहा नमकीन को पूरी तरह ठंडा होने के बाद कन्टेनर में भर कर रख दीजिये, और 2 महीने तक खाते रहिये.
सुझाव:
पोहा नमकीन में चीनी पाउडर आप नहीं डालना चाहें तो नहीं डालें.
पोहा को रोस्ट करते समय 1 टेबल स्पून तेल मिलाकर भी किया जा सकता है.
Poha Namkeen recipe in Microwave Video in Hindi
कमेंट (40)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Nisha ji
Poha bahut accha bana thx .. bt main iska video ab bhi nahi dekh paa rahi hoon,baki sabhi recipe k video barbaber chal rahe hai matlab mere idhar net thik chal raha hai ..
AN ERROR PLS TRY AGAIN LATER
yahi error aati hai isme humesha ..pls check
Nisha Ji
video ab bhi nahi chal raha hai ...
& Haldi ka use kanha kia aapne ?shayad raai k saath dalna hai !
am i right ?
निशा: सपना जी, वीडियो एकदम अच्छी तरह चल रहा है, हो सकता है आपके उधर कुछ नेट प्रोब्लम रही होगी, हल्दी राई के साथ ही डाल दी है.
aapka poha namkeen ka video nahi chal raha hai kyo ?
निशा: सुशीला जी, उस समय कुछ प्रोब्लम रही होगी, वीडियो अच्छी तरह चल रहा है.
निशा: मिताली जी अवश्य.
निशा: सुशील जी, अभी ये वीडियो अच्छी तरह चल रहा है, हो सकता है उस समय कोई प्रोब्लम रही हो.
निशा: वैशनवी, कढ़ाई में 2 टेबल स्पून तेल डाल कर पोहा को उसमें डाले और लगातार चलाते हुये भून लीजिये, हल्का सा क्रिस्पी होने पर किसी उसे दूसरे बर्तन में निकाल लीजिये, और इसी तरह थोड़ा तेल डालकर मूंग फली के दाने तल कर निकाल लीजिये, नारियल को भी हल्का सा भून लीजिये, सारी चीजें और मसाले मिला दिजिये, पोहा नमकीन तैयार हो जायेगा.
very tasty poha namkeen.
please tell me kya mocrosafe bowl ko open microwave karna hai ya dhakkan laga kar?
निशा: आशा जी नमकीन प्याले को खुले ही रखकर बनानी है.
The poha namkeen made in the microwave is made using very less oil and is very tasty. The people who do not prefer to eat oil or ghee or are health conscious, then this namkeen is especially for them. This namkeen is made easily as compared to the fried namkeen.
Ingredients required for making Poha Namkeen
Poha - 2 cup (cleaned and thin)
Peanuts (Moongfali) - ½ cup
Oil - 2-3 tbsp
Curry tree (kadipatta) - 10 - 12
Roasted Gram (chana) - 2 tbsp
Currants (Kishmish) - 2 tbsp
Coconut (nariyal) - 2 tbsp thinly cut pieces
Powdered sugar (cheeni) - 1 tsp
Green chilly (Hari Mirch) - 2 thinly chopped
Turmeric powder (haldi) - ¼ tsp
Brown mustard seed (rai) - ¼ tsp
salt - ½ tsp or as per your taste
How to make Poha Namkeen in Microwave
To make poha namkeen in microwave, take a microwave safe bowl. Put the poha in the bowl and microwave for 2 minutes. After 2 minutes take out the poha. Now take out the poha in a plate. In the microwave bowl add brown mustard seeds and microwave for 1 minute. Now add Green chilly, curry tree leaves and peanuts to the bowl. Mix well and microwave for 2 more minutes. Take out the bowl after 2 minutes.Now add coconut, gram and currants to it.
Mix it thoroughly. Add salt and sugar. Mix it well and microwave for another 30 seconds. Finally add the roasted poha that we had prepared earlier. Mix it completely.
Poha namkeen in microwave is ready. Very delicious poha namkeen is made. Serve Poha namkeen with tea, coffee or any cold drink and enjoy its taste. Once the namkeen is cool, store it in a container and enjoy it for 2 months.
Suggestions
If you do not want to add sugar powder to the poha namkeen then you can avoid it.
When you are roasting the poha we can also put 1 tbsp oil and roast it.